The Lady Killer:यूट्यूब पर रिलीज़ हुई Arjun-Bhumi की ये सस्पेंस थ्रिलर फिल्म

Written by: Amir khan
Publish On: October 2, 2024 12:59 PM (IST)
Arjun Kapoor movie free on YouTube

Arjun Kapoor movie free on YouTube:डायरेक्टर Ajay Bahl और अर्जुन कपूर की फिल्म 3 नवम्बर 2023 को रिलीज़ हुई थी पर किन्ही कारणों के चलते इस फिल्म को दर्शक नहीं मिल पाए और ये फिल्म पूरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई।

फिल्म की खूब आलोचना भी की गयी वो एक कहावत है के उगते सूरज को दुनिया सलाम ठोकती है वो इस फिल्म पर बिलकुल सही बैठता है। फिल्म इतनी खराब नही है जितनी की इस फिल्म की आलोचना की गयी थी। अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर ने फिल्म में बिरलियंट परफॉर्मेंस दी है। फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड के नैनीताल की घनी वादियों में की गयी है।

Arjun Kapoor movie free on YouTube
The Lady Killer:यूट्यूब पर रिलीज़ हुई Arjun-Bhumi की ये सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 4

PIC CREDIT INSTAGRAM

क्यों OTT पे रिलीज़ न करके डायरेक्ट यूट्यूब पर रिलीज़ की गयी है द लेडी किलर


द लेडी किलर के ख़राब रिव्यु की वजह से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल न दिखा सकी। फिल्म के मेकर को इस फिल्म से बहुत बड़ा नुकसान हुआ क्युकी फिल्म का बजट था लगभग 45 करोड़ का और फिल्म ने बस एक लाख का ही बिजनेस किया था। इसके लिए लोगो ने डायरेक्टर अजय बहल और अर्जुन कपूर को खूब क्रिटिसाइज़ भी किया था।

वो एक कहावत है के अगर फिल्म सिनेमा घरो में नहीं भी चलती है तो उसे OTT पर देखा जाता है इसी तर्ज पर द लेडी किलर फिल्म की डील नेटफ्लिक्स के साथ की गयी थी। पर फिल्म की असफलता की वजह से नेटफ्लिक्स ने इस फिल्म को रिलीज़ करने से इंकार कर दिया।

इसके बाद हिंदुस्तान के सभी OTT प्लेटफार्म ने द लेडी किलर को स्ट्रीम करने की मंजूरी नहीं दी ,यही वजह रही के फिल्म के मेकर ने इसे डायरेक्ट यूट्यूब के टीसीरीज चैनल पर रिलीज़ कर दिया वो भी बिलकुल फ्री में। अब आप इस फिल्म यूट्यूब पर टीसीरीज चैनल पर जाकर इस फिल्म को फ्री में देख सकते है।

कैसी है ये फिल्म आइये जानते है


फिल्मो में अगर कमिया ढूंढने बैठेंगे तो जवान और पठान जैसी 1000 करोड़ का आकड़ा पार करने वाली फिल्म में भी कमी निकाली जा सकती है। कुछ उसी तरह से द लेडी किलर में लोगो ने इतनी कमिया निकाली के इसकी कमियों के आगे फिल्म की पॉज़िटिव पॉइंट कही छिप गए फिल्म के निगेटिव रिव्यु ने दर्शको को थियेटर तक जाने से रोक लिया। दरसल द लेडी किलर जितना खराब बताया गया है असल में ये फिल्म इतनी खराब है नहीं।

द लेडी किलर में अर्जुन कपूर एक मेडिकल स्टोर के मालिक होते है ये आर्थिक तंगी से जूझ रहे होते है। अर्जुन कपूर नैनीताल में अपना खुद का डायग्नोस्टिक सेंटर खोलने में लगे है जिसके लिए इनको किसी भी बैंक से लोन नहीं मिल पा रहा है। इसके साथ ही अर्जुन का अफैर भी चल रहा होता है एक शादी शुदा औरत के साथ । एक दिन अर्जुन कपूर का दोस्त कहता है के नैनीताल में एक महाराजा है जिनके पास बहुत पैसा है वो तेरी मदद कर सकते है

Arjun Kapoor movie free on YouTube
The Lady Killer:यूट्यूब पर रिलीज़ हुई Arjun-Bhumi की ये सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 5

PIC CREDIT BOLLYWOOD APNA ON X

कितने व्यू मिले द लेडी किलर


द लेडी किलर का किसी भी तरह का कोई भी प्रमोशन नहीं किया गया था किसी को भी नहीं पता थी के ये फिल्म अचानक से यूट्यूब पर रिलीज़ कर दी जाएगी। अचानक से रिलीज़ हुई इस फिल्म ने अच्छे व्यू बटोरे है अभी तक अगर इसके व्यू को देखा जाए तो द लेडी किलर ने चार लाख के व्यू पिछले 24 घंटो में बटोरे है।

जो की एक अच्छी शुरुवात है। जैसे-जैसे इस फिल्म के बारे में लोगो को जानकारी मिल रही है वैसे-वैसे इसकी रीच बढ़ती हुई नज़र आरही है। हमें जल्द ही इस फिल्म के व्यू एक मिलियन देखने को मिलेंगे अगर आप को भी ये फिल्म फ्री में देखनी है तो बस यूट्यूब पर जाए और लिखे द लेडी किलर फुल मूवी और इतना लिखते ही ये फिल्म आपके सामने निकल कर आजायेगी।

अर्जुन के जीवन की सबसे अच्छी स्क्रिप्ट आखिर फेल क्यों रही


अर्जुन कपूर ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था के इस फिल्म की स्क्रिप्ट अबतक के मेरे जीवन की सबसे अच्छी स्क्रिप्ट होने वाली है। और ये बात कुछ हद तक ठीक है डार्क थीम में बनाई गयी इस फिल्म में अर्जुन कपूर ने अपनी प्रतिभा का पूरी तरह से उपयोग किया है और ये फिल्म अर्जुन कपूर की क्रेटिवटी को बहुत अच्छे से प्रजेंट करने में कामयाब रही है।

फिल्म कुछ लोगो को पसंद आयी थी और कुछ लोगो को नापसंद इस फिल्म का सही ढंग से प्रमोशन न करना भी द लेडी किलर के फ्लॉप होने की एक बड़ी वजह रही है एक अचानक से इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ कर देना ट्रेलर के कुछ ही दिन में फिल्म को रिलीज़ कर देना दर्शको को कुछ समझने का मौका ही नहीं मिलता है के अर्जुन कपूर की कोई फिल्म भी आने वाली है। यही सबसे बड़ी वजह बनी थी फिल्म के डिजास्टर होने की।

ये भी पढ़े

क्या रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में दिखेंगे चुलबुल पांडे ? Salman Khan Singham Again ?

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Leave a Comment