Swag Movie Review: जब पुरुष रहते थे घूंघट में, जानिए उस समय की कहानी “श्री विष्णु” के 5 अवतार के साथ

Written by: Arshi
Publish On: September 13, 2025 12:38 AM (IST)
Swag Movie Review In Hindi

तेलुगु लैंग्वेज की एक कॉमेडी फिल्म जिसमें आपको मुख्य भूमिका में श्री विष्णु जैसे कलाकार नजर आएंगे जिनकी एक्टिंग बहुत ज्यादा प्रभावशाली शुरुआत से तो नहीं थी। पर जैसे-जैसे इनकी फिल्में आती गईं एक्टिंग में सुधार आता गया। अब साउथ इंडस्ट्री में एक बेहतरीन कलाकार हैं श्री विष्णु। श्री विष्णु की ये कॉमेडी फिल्म 4 अक्टूबर 2024 को रिलीज की गई थी।

जिसका उत्पादन पीपल्स मीडिया फैक्ट्री द्वारा किया गया था। फिल्म के डायरेक्टर हैं हसीथ गोलि और फिल्म की कहानी भी इन्होंने ही लिखी है। एक बेस्ट फिल्म है जिसे IMDb पर 8.2* की रेटिंग मिली है। एक अच्छी कहानी, अच्छा कॉन्सेप्ट, अच्छी सिनेमैटोग्राफी के साथ अच्छा कैरेक्टर रिप्रेजेंटेशन आपको देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं आपको ये फिल्म क्यों देखनी चाहिए। सबसे पहले इसकी कहानी के बारे में –

कैसी है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी की शुरुआत श्री विष्णु से होती है, जो ‘भावभूति’ एक पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में हैं। ये पुलिस इंस्पेक्टर रिटायर्ड हो चुका है और इसके नाम एक अनाम लेटर आता है, जिसमें लिखा होता है कि भावभूति स्वागनिका राजवंश का इकलौता वारिस है और पूरे स्वागनिका एम्पायर का अकेला मालिक, जिसके बाद भावभूति की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है, और वो पहुंच जाता है स्वागनिका महल अपना क्लेम करने के लिए।

स्वागनिका पहुंचकर भावभूति के लिए नए-नए ट्विस्ट सामने आते हैं जैसे पहले से दो और लोगों का मौजूद होना जो खुद को स्वागनिका का वारिस बताते हैं। उसके साथ ही एक ये भी ट्विस्ट कहानी में आपको मिलेगा कि बाकी के दोनों हकदार की शक्ल एक जैसी ही होती है, मतलब कि दोनों हमशक्ल हैं।

कहानी यहां से और भी ज्यादा मजेदार हो जाती है जब ये सभी क्लेम करने वाले एक ही जगह इकट्ठा हो जाते हैं और सबका दावा होता है कि हम मालिक हैं, हम मालिक हैं।

फिल्म में दिखेगा कई सालों पुराना एम्पायर

फिल्म की कहानी में जो स्वागनिका एम्पायर को दिखाया गया है वो कई सालों पहले विजयवाड़ा नाम से जाना जाता था। जिस सम्राज्य में आज से बिल्कुल विपरीत स्थिति आपको देखने को मिलेगी। जैसे अभी कुछ जगहों पर स्पेशली फीमेल्स अपना मुंह ढककर रहती हैं, एक तरह से आप कह सकते हैं कि पर्दा प्रथा, वो विजयवाड़ा में मर्दों के लिए थी। सभी आदमी अपना मुंह ढककर रहते थे और पूरे एम्पायर को चलाती थीं रुक्मिणी देवी (ऋतु वर्मा)।

कैसा है फिल्म का प्रोडक्शन?

फिल्म की कहानी और उसे रिप्रेजेंट करने का तरीका सब कुछ अच्छा है। जिस तरह फिल्म में ट्विस्ट और टर्न्स डाले गए हैं, कहानी को काफी इंट्रेस्टिंग बनाते हैं। अगर आप एक अच्छी फिल्म की तलाश में हैं तो आप इस फिल्म को देख सकते हैं जो आपको इंग्लिश सबटाइटल्स के साथ देखनी होगी अगर तेलुगु में नहीं देख सकते।

श्री विष्णु के 5 अवतार देखने के लिए देखें ये फिल्म

अगर आप श्री विष्णु के फैन हैं और उनकी बेहतरीन एक्टिंग के मजे लेना चाहते हैं तो ये फिल्म जरूर देखें जिसमें उन्होंने 5 रूप धारण किए हैं। उनकी बेस्ट एक्टिंग सभी रोल में नजर आएगी, स्पेशली ट्रांसजेंडर वाला रूप जिसे देखने के बाद आप श्री विष्णु के और भी बड़े फैन होने वाले हैं।

निष्कर्ष

एक अच्छी कहानी जो किसी उपन्यास से कम नहीं है, एक लंबी-चौड़ी लेकिन इंट्रेस्टिंग कहानी आपको इसमें दिखाई जाएगी जिसे आप जरूर देखें एक अच्छे एक्सपीरियंस के लिए। फिल्म को बहुत अच्छे से रिप्रेजेंट किया गया है लेकिन बीच-बीच में आपको कुछ सीन्स दिखेंगे जो फालतू में खींचे गए हैं।

जिन्हें थोड़ा छोटा किया जा सकता था। कुल मिलाकर ये एक अच्छी फिल्म है जिसे हाई IMDb रेटिंग भी मिली है और अच्छे रिव्यू, फिल्मी ड्रिप की तरफ से इस फिल्म को 4* दिए जाते हैं।

READ MORE

TIGER SHROFF FLOP MOVIES: टाइगर श्रॉफ की फ्लॉप फिल्मों ने बॉलीवुड को कैसे पहुंचाया करोड़ों का नुकसान ?

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment