Teacup Drama Review: चाय का एक कप,कैसे बना दो परिवारों के लिए जनजाल

Written by: Arshi
Publish On: September 13, 2025 1:26 PM (IST)
Teacup Drama Review In Hindi

एक अमेरिकी टीवी ड्रामा सीरीज, जिसमें हॉरर मिस्ट्री के साथ आपको खूब सारा सस्पेंस देखने को मिलेगा। इस सीरीज के पहले सीजन का पहला एपिसोड जियो सिनेमा पर रिलीज कर दिया गया है, जिसे देखकर काफी अच्छा फील हुआ। अगर आप हॉरर थ्रिलर सस्पेंस जॉनर की फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो आपको ये शो पसंद आएगा और इसके अगले एपिसोड का इंतजार भी रहेगा। शो के टोटल 8 एपिसोड हैं, जिनमें से अभी सिर्फ दो, 10 अक्टूबर 2024 को रिलीज किए गए हैं। बाकी सभी एपिसोड को एक-एक करके वीकली बेस पर रिलीज किया जाएगा।

आइए जानते हैं आपको इस शो को अपना टाइम देना चाहिए या नहीं।

शो की कहानी

इस अमेरिकी Peacock ओरिजिनल शो की कहानी इंट्रेस्टिंग के साथ-साथ इंगेजिंग भी है, जो आपको बांधकर रखती है ये जानने के लिए कि अब आगे क्या होने वाला है।

शुरुआत में आपको एक बच्चा अपनी माँ के साथ दिखाया जाएगा, जो एक फार्महाउस में है। उनके चारों तरफ जंगल है और इस जंगल वाले इलाके में एक फार्महाउस बना है, जहाँ कई तरह के एनिमल्स के रहने के लिए भी शेड्स बनाए गए हैं। दोनों माँ-बेटे एक कप के साथ एक मकड़े के बारे में बात करते हैं और अपने आसपास मौजूद एनिमल्स के बारे में भी डिसकस करते हैं।

तभी अचानक आप देखेंगे निकोलस शैनली (लुसियानो लेरॉक्स) एक बकरी, जो जंगल की तरफ जा रही है, उसका पीछा करते हुए जंगल में चला जाता है। अब फार्महाउस में मौजूद जानवर, स्पेशली हॉर्स, भी अजीबोगरीब इशारे करते हुए जंगल में खतरे की तरफ इशारा करता है। अब निकोलस की माँ बहुत परेशान होती है। तब इसका पति और इस फार्महाउस के मालिक सभी लोग मिलकर निकोलस को ढूंढने के लिए जंगल में जाते हैं, जहाँ से कहानी में आपको बिल्कुल नया मोड़ मिलेगा।

आगे क्या होगा, क्या निकोलस वापस आएगा या फिर किसी बुरी आत्मा का शिकार हो जाएगा, जंगल में बने इस फार्महाउस में फंसे ये लोग कैसे बाहर निकलेंगे, ये सब जानने के लिए आपको इस शो को देखना होगा।

कैसा है शो?

शो के अभी दो ही एपिसोड आए हैं और इन दो एपिसोड ने हमें पूरी तरह से सटिस्फाई किया है। हॉरर थ्रिलर जॉनर का शो है, तो इसमें आपको वो सारे एलिमेंट्स मिलने वाले हैं। शो में आपको खूब सारे थ्रिलिंग सीन्स दिखाए जाएंगे, साथ ही फिल्म की थीम, बैकग्राउंड म्यूजिक सब कुछ ऐसा यूज किया गया है, जो डर को पैदा कर सके।

क्यों देखना चाहिए इस शो को?

शो के एपिसोड की लेंथ एक नॉर्मल लेंथ है, जो आपको बिल्कुल भी बोर नहीं होने देगी। हर एपिसोड की लेंथ सिर्फ 30-32 मिनट की रखी गई है, उसके साथ ही आपके एक्सपेक्टेशन्स भी फिल्म में पूरे होंगे। शो को हॉरर थ्रिलर जॉनर का बनाया गया है, तो इसमें आपको वो सब मिलेगा। कहानी जिस टॉपिक से शुरू होती है, उसी पर आगे स्ट्रेट जाती है, आपको इधर-उधर भटकाने का काम नहीं करेगा ये शो, जिसे देखकर आपको अच्छा लगेगा।

एपिसोड 2 में दिखाया गया कॉन्सेप्ट कि क्यों ये लोग इस फार्महाउस में फंसे हुए हैं और कौन है जो इन्हें यहां से निकलने नहीं दे रहा है, ये सब जानने के लिए आप इसके तीसरे एपिसोड का इंतजार करेंगे।

Teacup तीसरे एपिसोड की रिलीज डेट

इस शो के तीसरे एपिसोड को 17 अक्टूबर 2024 को रिलीज किया जाएगा।

निष्कर्ष

हॉरर मिस्ट्री जॉनर में ये एक बेहतरीन शो है, जिसके निर्माता हैं इयान मैककुलोच, जिन्होंने इससे पहले भी येलोस्टोन, वालेस, शिकागो फायर जैसे बेहतरीन शो बनाए हैं। अगर आप एक अच्छा मिस्टीरियस शो देखना चाहते हैं, जिसमें खूब सारा हॉरर एक्सपीरियंस करने को मिले, तो आप इस शो को देख सकते हैं। शो की IMDB रेटिंग है 7.2/10 और मेरी तरफ से इस शो को 3/5 की रेटिंग दी जाती है।

READ MORE

Martin Movie Review: मार्टिन मूवी रिव्यु बजट और वर्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन प्लान लिया और ये न देखा “धिक्कार” है

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Leave a Comment