विक्की विद्या का वो वाला वीडियो 11 अक्टूबर से सिनेमाघरों में रिलीज़ कर दी गई है। लोग इसे सिनेमाघरों में जाकर देखकर अपना मनोरंजन भी कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को देखकर इस फिल्म से जितनी उम्मीद थी, ये फिल्म उस उम्मीद पर तो खरी नहीं उतरी, पर हाँ इसे एक डीसेंट फिल्म कहा जा सकता है।
बहुत से लोग काम में व्यस्त या किसी अन्य वजहों से सिनेमाघरों में जाकर फिल्म नहीं देख पाते, तो जो लोग विक्की विद्या का वो वाला वीडियो के ओटीटी प्रीमियर के बारे में जानना चाहते हैं, उनके लिए खुशखबरी है। आइए जानते हैं कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हमें ये फिल्म देखने को मिलने वाली है।
किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज़
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो को “फिल्मी बीट” नाम की बॉलीवुड वेबसाइट के अनुसार नेटफ्लिक्स के ओटीटी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया जाना है। नेटफ्लिक्स ने इस फिल्म के ओटीटी राइट्स बहुत पहले ही खरीद लिए थे। नेटफ्लिक्स ने अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं दी है कि ये राइट्स कितने में खरीदे गए हैं।
प्रमोशन कास्ट मिलाकर फिल्म का बजट 50 करोड़ है। अभी कुछ सिनेमाघरों में स्त्री 2 चल रही है। ऐसा पहली बार हुआ है जब राजकुमार राव की दो फिल्में एक साथ सिनेमाघरों में चलती हुई दिखाई दे रही हैं। राजकुमार राव की स्त्री 2 को प्राइम वीडियो के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जा रहा है।
कब तक रिलीज़ हो सकती है नेटफ्लिक्स पर विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
नेटफ्लिक्स की ओर से अभी किसी भी प्रकार का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, पर एक रिपोर्ट के मुताबिक अगर फिल्म का प्रदर्शन अच्छा रहा तो इसे रिलीज़ के दो महीने यानी 60 दिनों के बाद नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया जाएगा, पर वहीं दूसरी ओर अगर फिल्म का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहता है, तो इस फिल्म को डेढ़ महीने के अंदर ही रिलीज़ किया जा सकता है। अब ये विक्की विद्या का वो वाला वीडियो की परफॉर्मेंस पर निर्भर करता है कि इस फिल्म को कब तक नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया जाना है।
कैसी है विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो का टॉपिक ऐसा है कि हमें थोड़ा सोचना पड़ सकता है कि इसे फैमिली के साथ देखा जाए या न देखा जाए। जैसा कि ट्रेलर में पहले ही दिखा दिया गया है कि सुहागरात के वीडियो की सीडी चोरी हो गई है। हर इंसान को अपनी इज्जत प्यारी होती है, यही वजह है कि राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी इस सीडी को ढूंढने में लग जाते हैं।
ट्रेलर देखकर शायद आपको ऐसा लग रहा होगा कि फिल्म में कुछ एडल्ट सीन होंगे, तो ऐसा नहीं है। थोड़ा बहुत जो है, पर वो चलता है। फिल्म 97% पारिवारिक है, बस तीन परसेंट को छोड़कर। उस तीन परसेंट में भी सब नॉर्मल सा है। फिल्म में एक किस है, जिसे वल्गर नहीं कहा जा सकता है।
इंटरवल से पहले की अगर बात करें, तो जो इस फिल्म का असली मुद्दा है, उसपर फिल्म आने में बहुत टाइम लगा देती है, जो कि थोड़ा जल्दी दिखाना था।
शुरुआत में फिल्म को बहुत घसीटा गया है। डायरेक्टर साहब शुरुआत में ही शादी-सुहागरात दिखा देते, तो ज्यादा अच्छा रहता फिल्म के लिए। इसके ट्रेलर को इतनी अच्छी तरह से प्रजेंट किया गया था कि आसानी से कोई भी इसके ट्रेलर को देखकर फिल्म से आकर्षित हो ही जाता।
इसी लिए हम कहते आ रहे हैं कि किसी भी फिल्म को उसके ट्रेलर से जज न करें। रजनीकांत की नई फिल्म वेट्टैयन के ट्रेलर में बिल्कुल भी दम नहीं था, पर फिल्म शानदार निकली।
फिल्म का ट्रेलर देखकर तो लग रहा था कि ये देसी घी है, पर निकला सोयाबीन ऑयल, जो सेहत के लिए तो ठीक है, पर देसी घी जैसा स्वाद नहीं देता।
ये दो घंटे छब्बीस मिनट की फिल्म है। फिल्म अपने पहले हिस्से में तो ठीक लगती है, जहां पर हंसी-मजाक, जोक काम करते नजर आते हैं, पर इंटरवल के बाद से फिल्म थोड़ी धीमी लगने लगती है, पर आखिर का एक सीन आपको स्त्री फिल्म की याद जरूर करवाने वाला है।
एक्टिंग में विजय राज और मल्लिका ने शानदार काम किया है, बाकी सभी एक्टर ठीक-ठाक हैं। फिल्म को आप देखें, पर बिना अपना दिमाग लगाए। आखिर में ये फिल्म सोशल संदेश भी देती है। एक बार आप इस फिल्म को देख सकते हैं।
READ MORE
नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन प्लान लिया और ये न देखा “धिक्कार” है










