अमेरिकी डायरेक्टर क्रिस पाइन के निर्देशन में बनी फिल्म, जिसका पहला प्रीमियर 2023 के टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में किया गया था, उसके बाद 10 मई 2024 को इस फिल्म को USA में रिलीज किया गया, और अब 11 अक्टूबर 2024 को इस फिल्म को प्राइम वीडियो के प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया गया है।
शो की पूरी कहानी जानने के लिए आपको 1 घंटा 40 मिनट का समय निकालना होगा। फिल्म की कहानी फिल्म के मेकर क्रिस पाइन के जीवन की कुछ सच्ची घटनाओं से ली गई है। आपको बता दें, क्रिस पाइन के निर्देशन में बनी ये पहली फिल्म है, और इस फिल्म की कहानी आपको एक अच्छा एक्सपीरियंस देगी एंटरटेनमेंट का।
क्या है फिल्म की कहानी?
इस मिस्ट्री कॉमेडी फिल्म की कहानी डैरेन बैरेनमैन नाम के एक युवक से शुरू होती है, जो लॉस एंजिल्स में एक पूल सफाई कर्मी की तरह काम कर रहा होता है। और इस डैरेन नाम के युवक का ज्यादातर टाइम उस पूल में ही बीतता है, जिसकी वजह से इस फिल्म का नाम पूलमैन रखा गया है। अपने इस काम में डैरेन को कई तरह की चुनौतियों और कई तरह के रोमांच का सामना करना पड़ता है। फिल्म की कहानी पूलमैन के साथ डैरेन को एक मिस्टेरियस केस को सुलझाने वाले के रूप में भी प्रेजेंट करती है।
फिल्म में आपको दिखाया जाएगा कि डैरेन बैरेनमैन एक केस को सुलझाने और उस केस की गुप्त रूप से जांच करने का काम भी संभालता है। हम कह सकते हैं कि पूलमैन एक सीक्रेट मिशन के लिए काम करता है, जिसमें एक फेमस बिजनेस मैन की डील के पीछे के राज को बेनकाब करना होता है। फिल्म की कहानी में आपको कॉमेडी के साथ हंसाते हंसाते गहरे राज खुलते हुए दिखाए जाएंगे। वो कौन सी बिजनेस डील है, और उससे रिलेटेड क्या सच्चाई सामने आती है, ये सब जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा।
कैसी है ये फिल्म?
अगर इस फिल्म को आप कुछ नया और हाई लेवल का देखने के लिए देखेंगे, तो आप थोड़ा डिसएपॉइंट हो सकते हैं। कहानी में कुछ भी नया या फिर अलग लेवल का नहीं दिखाया गया है, सब कुछ एक नॉर्मल वे में चलता रहता है, जिसे देखकर आपको मजा आएगा। आपको कॉमेडी और ड्रामा एक साथ एक्सपीरियंस करने को मिलेगा। पूरी फिल्म में आपको हंसाने वाले सीन्स के साथ एक गहरी मिस्ट्री को सुलझाता हुआ एक फनी मैन दिखाया गया है।
निष्कर्ष
अगर आपको एक सिम्पल सी कहानी देखनी है, जिसमें कॉमेडी और मिस्ट्री के साथ इमोशंस भी जुड़े हों, तो आप इस फिल्म को एक बार जरूर देखें। ये फिल्म आपको हंसाते हंसाते ऐसे गहरे राज खोलती है, जिसे देखकर आप आश्चर्य में पड़ जाएंगे। फिल्म की IMDB रेटिंग है 4.3* की, और मेरी तरफ से इस फिल्म को दिए जाते हैं 5 में से 2* की रेटिंग।
READ MORE
नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन प्लान लिया और ये न देखा “धिक्कार” है
Level Cross Movie Review: क्या रघु की कहानी आपके पेशेंस का लेवल क्रॉस कर पाएगी?







