A Nights War Series Review: राक्षस और युद्ध की कहानी,क्या यह अगली गेम ऑफ थ्रोंस बन पाई?

Written by: Arslan
Publish On: September 26, 2025 3:56 PM (IST)
A Knight's War Review movie review in hindi

गेम ऑफ थ्रोंस जैसे बेहतरीन टीवी शो से टक्कर लेने के लिए डायरेक्टर ‘मैथ्यू निनाबर’ लेकर आए हैं अपनी नई फिल्म “ए नाइट्स वॉर” जिसकी कहानी ठीक गेम ऑफ थ्रोंस जैसी रूपरेखा पर रची गई है।

फिल्म के मुख्य किरदारों की बात की जाए तो इसमें डायरेक्टर मैथ्यू निनाबर के भाई जेरेमी निनाबर के साथ साथ क्रिस्टन कैस्टर भी नजर आते हैं। जेरेमी जिन्होंने मूवी में एक मजबूत योद्धा की भूमिका निभाई है। फिल्म की लंबाई की बात करें तो यह १ घंटा ४४ मिनट की है।

जिसमें एक्शन और थ्रिलर जैसे एलिमेंट भर भर के डाले गए हैं। फिलहाल इस मूवी को अमेरिका में ही रिलीज किया गया है। जिसे अब वीडियो ऑन डिमांड सर्विस के लिए भी अवेलेबल करा दिया गया है। चलिए जानते हैं कैसी है यह फिल्म और करते हैं इस मूवी का फुल रिव्यू।

ए नाइट्स वॉर स्टोरी-

मूवी की स्टोरी ४ फरवरी २०२२ के दिन आई तापसी पन्नू की बॉलीवुड फिल्म ‘लूप लपेटा’ जैसी दिखाई देती है जिसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। क्योंकि नाइट्स वॉर में भी ठीक उसी प्रकार से बार-बार मरकर जिंदा होने का कॉन्सेप्ट दिखाया गया है।

ए नाइट्स वॉर की स्टोरी खत्म भी भोदी पर होती है और शुरू भी क्योंकि वे अपने साम्राज्य के राजा हैं और एक उन्हीं के राज्य में हुई भविष्यवाणी के अनुसार, उनका राज्य जल्द ही खत्म होने वाला है। जिसे खत्म होने से सिर्फ एक खास लड़की और तीन चमत्कारी पत्थर ही बचा सकते हैं।

इसी लड़की को ढूंढने के लिए और अपने राज्य को सही सलामत रखने के लिए भोदी उस लड़की को खोजने निकल पड़ता है। हालांकि भोदी का यह सफर आसान नहीं, क्योंकि इस सफर में उसका सामना बहुत सारे दैत्यों से भी होने वाला है। जिन्हें वह मार नहीं सकता बल्कि उनके साथ समझौता करना होता है।

अब आगे कैसे यह योद्धा अपने राज्य को बचाने के लिए संघर्ष करता है इसी पर आगे की स्टोरी देखने को मिलती है। हालांकि कहानी में और बहुत सारी इंगेजिंग और नई चीजों को जोड़ा गया है। जिसे आप इसे देखते वक्त ही समझ सकेंगे।

फिल्म के निगेटिव पॉइंट-

भले ही मूवी की कहानी में मरकर जिंदा होने का यूनीक कॉन्सेप्ट दिखाया गया हो पर यह कॉन्सेप्ट ज्यादा देर तक फिल्म को अपने कंधों पर लेकर नहीं चल पाता। जिसके कारण एक समय के बाद मूवी आपको बोरिंग लगने लगती है।

पॉजिटिव पॉइंट्स-

भले ही फिल्म ए नाइट वॉर को गेम ऑफ थ्रोंस जैसा नहीं बनाया जा सका। पर फिर भी जिस तरह से कहानी मैं एक्शन सीक्वेंस और फिक्शनल चीजों को डाला गया है, वह आपको इंगेज करने में कामयाब रहता है। भले ही फिल्म का सेकंड हाफ थोड़ा कमजोर है पर फिर भी इसकी कहानी के साथ आप अंत तक जुड़े रहते हैं।

फाइनल वर्डिक्ट-

अगर आपको युद्ध और एक्शन से भरी फिल्में देखना पसंद हैं और गेम ऑफ थ्रोंस जैसे शोज को आप बिल्कुल भी मिस नहीं करते हैं,तब इस फिल्म को बिल्कुल भी मिस न करें। मूवी के पैरेंटल गाइडलाइन की बात करें तो इसमें कोई भी एडल्ट सीन तो नहीं, पर फिर भी आप इसे बच्चों के साथ नहीं देख सकते क्योंकि फिल्म में आपको ब्रूटल एक्शन देखने को मिलता है,जोकी बच्चों के लिए बिल्कुल भी सूटेबल नहीं है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

किचन की उथल पुथल वाली मिसेज़ मूवी देखने से पहले जाने फ़िल्म के बारे मे यह 5 बाते।

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment