ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव करने जा रहे हैं फिर एक बार डर का वार। जी हां सही सुना आपने आहट और जी हॉरर जैसे भूतिया शोज देने के बाद अब सोनी लेकर आ रहा है फिर से एक बार वही खौफनाक कहानी लेकिन सोनी लिव पर ‘आमी दाकिनी’ के रूप में।
शो का पहला ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। जो की देखने में कुछ अलग और खास है,क्योंकि बैकग्राउंड में पुराने समय का गाना ‘सबकी बारात आई’ सुनाई देता है लेकिन एक अलग भयानक अंदाज में।क्या होगी शो की रिलीज डेट आईए जानते हैं।
शो कि पहली झलक
फिलहाल आमी दाकिनी का पहला ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसमें ज्यादा डिटेलिंग तो नहीं दी गई पर इसे देखकर इतना अंदाज़ा तो जरूर लगाया जा सकता है, कि इसे बाकी टीवी शोज़ और फिल्मों से भी ज्यादा खौफनाक और यूनीक बनाने की कोशिश की गई है।
क्या यह शो सफल हो सकेगा
सोनी टीवी के फेमस शो सीआईडी को बीते दिनों सोनी लिव ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया, इसके बाद प्रतिक्रियाओं का सिलसिला शुरू हुआ और इसे दर्शकों द्वारा काफी नेगेटिव रिस्पॉन्स भी मिला। क्योंकि वही पुराने कॉन्सेप्ट पर सीआईडी को बिना किसी बदलाव के फिर से रिलीज कर दिया गया। अब अगर आमी दाकिनी शो में भी कोई नयापन नहीं दिखा तो दर्शकों द्वारा इसे भी नकारा जा सकता है।
कब रिलीज होगा यह हॉरर शो
फिलहाल शो की रिलीज डेट कंफर्म नहीं की गई है पर फिल्मीड्रिप के अनुमान मुताबिक इस नए साल के जनवरी मंथ में इसे रिलीज कर दिया जाएगा। हालांकि यह कोई वेब सीरीज नहीं बल्कि वेब सीरियल है।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
सलमान खान के सिकंदर के साथ क्या है शाहरुख खान का ये कनेक्शन जानिये







