फिल्मी जगत के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट, एक्स पर एक पोस्ट साझा की है, जो अभिषेक बच्चन की डायरेक्टर शूजित सिरकार के साथ अपकमिंग फिल्म का टीज़र वीडियो है। इस वीडियो में अपकमिंग फिल्म की रिलीज़ डेट और फिल्म का टाइटल भी रिवील कर दिया गया है।
शूजित सिरकार ने पहले भी कई फ़िल्में बनाई हैं, जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया है और सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा परफॉरमेंस दिया है। अब अभिषेक और शूजित की जोड़ी का जादू लोगों पर क्या असर करेगा, ये जानने के लिए फिल्म की रिलीज़ तक थोड़ा इंतज़ार करना होगा।
सुजित की बाकी फिल्मों की तरह यूनिक टाइटल
शूजित सिरकार की फ़िल्में अपने यूनिक टाइटल और यूनिक कॉन्सेप्ट के लिए जानी जाती हैं। इनकी फिल्मों को बेहतरीन कॉन्टेंट के लिए कई अवार्ड्स के लिए नॉमिनेट भी किया गया है, जिनमें से कई अवार्ड्स विनर फ़िल्में भी शामिल हैं, जैसे मद्रास कैफे, पीकू। शूजित सिरकार को टोटल 4 नेशनल अवार्ड्स मिल चुके हैं, बेस्ट फिल्मों की अलग-अलग केटेगरी के लिए।
कैसा है टीज़र?
फिल्म का जो फर्स्ट टीज़र वीडियो रिलीज़ किया गया है, उससे कहानी का बहुत ही यूनिक और इमोशनल होने का पता चल रहा है। अभिषेक बच्चन के साथ शूजित सिरकार भी काफी लंबे समय के बाद वापसी कर रहे हैं, तो फैन्स को ऐसे काबिल डायरेक्टर की अपकमिंग फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है।
जिस तरह से फिल्म के टीज़र की शुरुआत होती है और अभिषेक की आवाज़ में आपको एक दिल को बेचैन करने वाला डायलॉग सुनने को मिलेगा, अभिषेक बच्चन के छोटे से स्टेच्यू के द्वारा। आपसे इस फिल्म का इंतज़ार करना मुश्किल हो जाएगा। अभिषेक कहते हैं कि, लाइफ इज़ टू टॉक ऑनली, ज़िंदगी सिर्फ बात करने के लिए होती है।
मौत और ज़िंदगी में सिर्फ यही फर्क होता है कि ज़िंदा लोग बात कर सकते हैं, और फिर आगे आपको फिल्म का टाइटल रिवील कर दिया जाता है, “आई वॉन्ट टू टॉक” एक इफेक्टिव टाइटल जो आपको पूरी तरह से अपनी ओर आकर्षित करता है ये जानने के लिए कि, आखिर शूजित सिरकार जैसे बेस्ट डायरेक्टर अभिषेक के थ्रू दर्शकों से क्या बात करना चाहते हैं?
क्या होगी फिल्म की कहानी?
अभिषेक ने अपनी आने वाली फिल्म का टीज़र शेयर करते हुए सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, फिल्म में एक ऐसे व्यक्ति को हम सबके सामने रखा जाएगा जो बात करना पसंद करता है और बात करने के लिए ही जीता है। एक ऐसा पॉज़िटिव थिंकिंग वाला इंसान जो हर तरह की प्रॉब्लम को हँसकर फेस करना जानता है। हमेशा जीवन के अच्छे दिनों को याद करके अपने बुरे दिनों को भी अच्छे दिनों में बदलने वाला इंसान आपको इस फिल्म में देखने को मिलेगा।
फिल्म की रिलीज़ डेट
टीज़र के साथ ही फिल्म की रिलीज़ डेट भी अभिषेक और शूजित ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर की है। इस अनटाइटल्ड फिल्म के अनाउंसमेंट से लेकर टीज़र और टाइटल के रिवीलिंग तक तो आपको बहुत लंबा इंतज़ार करना पड़ा है, लेकिन अब फिल्म की रिलीज़ के लिए बहुत लंबा इंतज़ार नहीं करना होगा।
अभिषेक की इस आने वाली फिल्म को 22 नवंबर 2024 को रिलीज़ कर दिया जाएगा। फिल्म की कहानी एक इंट्रेस्टिंग कॉन्सेप्ट पर बेस्ड होने वाली है, जिस तरह फिल्म के टीज़र में डायलॉग को दिखाया गया है। बाकी की कहानी का अंदाज़ा इसके ट्रेलर आने पर लग जाएगा।
READ MORE








