अजय देवगन की आजाद ट्रेलर लॉन्च: युग की प्रतिक्रिया

Written by: Arshi
Publish On: September 21, 2025 10:14 PM (IST)
ajay devgan azaad trailer launch yug reaction

साल 2025 की अपकमिंग फिल्म, जिसमें रवीना टंडन की बेटी ‘राशा थडानी’ डेब्यू करती हुई नजर आने वाली हैं। अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों के लिए एक्शन, एडवेंचर और ड्रामा से भरपूर होने वाली है। जितनी इंट्रेस्टिंग फिल्म की कहानी है, उतने ही यूनिक तरीके से फिल्म के ट्रेलर को रिलीज किया गया है।

फिल्म की कहानी एनिमल लव से जुड़ी हुई है, जिसके ट्रेलर लॉन्च के समय अजय देवगन के बेटे युग द्वारा एक ऐसी एक्टिविटी सामने आई है, जिसने सभी फैन्स का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। इस अपकमिंग फिल्म की कहानी लिखी है कृष्ण हरिहरन, अभिषेक कपूर और शरद नायर ने।

आजाद मूवी स्टोरी

बात करें अगर इस आने वाली फिल्म की कहानी की, तो इसमें आपको एक अस्तबल में रहने वाले लड़के की कहानी दिखाई जाएगी। आजाद नाम के घोड़े में आत्मीय खोज करने वाला यह कलाकार कोई और नहीं, बल्कि ‘अमन देवगन’ हैं, जो इससे पहले द आर्चीज में भी नजर आ चुके हैं। फिल्म की पूरी कहानी बहुत जल्द आपको पता लगने वाली है। फैन्स को इससे काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि इसमें आपको बड़े स्टार्स के स्टार किड्स देखने को मिलेंगे, जैसे रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी।

आजाद मूवी रिलीज डेट

अजय देवगन, डायना पेंटी, अमन देवगन, राशा थडानी, मोहित मलिक, डायलन जॉन्स, अक्षय आनंद कोहली की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म नए साल पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है, जिसे 17 जनवरी 2025 को थिएटर्स में रिलीज कर दिया जाएगा।

एक्शन, एडवेंचर, रोमांस और ड्रामा से भरी यह फिल्म न्यूकमर्स के लिए क्या रिजल्ट लाएगी, यह जानने के लिए आपको बस कुछ दिन का इंतजार करना होगा। क्या अजय देवगन की यह फिल्म बॉलीवुड के स्टार किड्स के लिए इस नए साल पर लकी साबित होगी? ये तो वक्त बताएगा।

अजय देवगन की उम्र

आजाद अपकमिंग फिल्म, जिसमें अजय देवगन एक अहम रोल में नजर आने वाले हैं। क्या आप जानते हैं, बॉलीवुड के यह बड़े स्टार, जिन्होंने अपनी पहचान सिंघम के रूप में बनाई हुई है, 2025 में 56 साल के हो जाएंगे। फिल्म इंडस्ट्री के एक बड़े एक्टर और डायरेक्टर, जिनका जन्म 2 अप्रैल 1969 में हुआ था, अपनी लाइफ के 56 साल बिता चुके हैं।

56 साल की उम्र में इस बेस्ट एक्टर ने एक्टिंग की कई बेहतरीन और यादगार फिल्मों में अभिनय किया है और साथ ही कई फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया है।

2025 में अजय देवगन की आजाद के साथ एक और फिल्म है, जो पहले आ चुके प्रीक्वल का सीक्वल पार्ट होने वाली है। हम बात कर रहे हैं रेड 2 मूवी की, जिसे 15 अगस्त 2025 को थिएटर में रिलीज कर दिया जाएगा। मुख्य कलाकारों में आपको वाणी कपूर, रितेश देशमुख, सौरभ शुक्ला जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आएंगे।

अजय देवगन के बेटे का नाम

करीब 4 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अजय देवगन और काजोल ने साल 1999 में 24 फरवरी को अपने प्यार भरे रिश्ते को शादी में बदल दिया था। लगभग 4 साल तक एक-दूसरे को डेट करने की खबर इस कपल ने किसी को भी नहीं लगने दी थी।

काजोल और अजय देवगन की शादी से काजोल के पिता बिल्कुल भी खुश नहीं थे। शादी के बाद लगभग एक हफ्ते तक उन्होंने बेटी काजोल से बात नहीं की थी। काजोल और अजय देवगन की छोटी सी फैमिली में दो बच्चे, बेटा युग और बेटी न्यासा शामिल हैं।

बेटे युग ने किया अजय देवगन को शर्मिंदा

आजाद मूवी के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पूरी कास्ट टीम के साथ अजय देवगन एंजॉय करते हुए नजर आ रहे थे। राशा थडानी, जो एक रियल एनिमल लवर हैं, ट्रेलर लॉन्च इवेंट में आजाद के साथ खूब मस्ती करती हुई नजर आ रही थीं। इस दौरान अजय देवगन ने बेटे युग को भी स्टेज पर बुलाया।

अजय देवगन चाहते थे कि राशा की तरह वह भी आजाद के साथ मस्ती करें, लेकिन बेटे ने जरा सी भी आजाद में रुचि नहीं दिखाई। ट्रेलर लॉन्च की यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

अजय देवगन की कुल संपत्ति

फिल्म इंडस्ट्री के बड़े कलाकारों में शामिल अजय देवगन की नेटवर्थ भी आपको चौंकाने वाली है। 2025 की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से एक हैं अजय देवगन, जिनकी टोटल नेटवर्थ 450 करोड़ के आसपास है। जिसमें उनका रियल एस्टेट बिजनेस, लग्जरी कार और कंपनी सब शामिल होती हैं। अजय देवगन ने अपने करियर में 15 ऐसी फिल्में की हैं, जिनका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 100 करोड़ के पार गया है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

गेम चेंजर ओवरसीज सेंसर बोर्ड मेंबर रिव्यू।

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Leave a Comment