Ajay Devgan New Mission 2025 With Jagan Shakti

Written by: Amir khan
Publish On: October 2, 2024 12:59 PM (IST)
Ajay Devgan New Mission 2025 With Jagan Shakti

अजय देवगन की आने वाली फिल्मों की लिस्ट में एक नाम और जुड़ने की खबर सामने आरही है जो अजय देवगन के फैन्स के लिए काफी खुशी की बात हो सकती है उससे भी जादा इंट्रेस्टिंग खबर फिल्म के डायरेक्टर को लेकर है। आपको बता दे इस समय अजय देवगन वन ऑफ़ द बेस्ट एंड टॉप एक्टर्स में से एक है।

एक के बाद एक सफल फिल्मे सिनेमा जगत के नाम करने वाले कलाकार है अजय देवगन जिनकी हाल ही में रिलीज हुई एक सामान्य बजट वाली और एक अच्छी कहानी वाली फिल्म जो इंस्पिरेशनल के साथ साथ मोटिवेशनल भी है और भारतीय खेल जगत से जुड़ी जानकारी देने वाली है दर्शकों को खूब पसंद आयी। फिल्म का नाम था मैदान।


इसके अलावा और भी कई फिल्मे अजय देवगन दर्शकों के लिए लेकर आरहे है जिनमें से कुछ की शूटिंग पूरी हो चुकी है तो कुछ की शुरू होने वाली है जिनमें सिंघम अगेन की शूटिंग पूरी होने वाली है जिसके बाद दे दे प्यार दे 2 की शूटिंग शुरू करने वाले है अजय देवगन।

इनके अलावा कुछ और फिल्मे भी है जिनको साइन कर चुके है अजय देवगन और आने वाले समय में दर्शकों के लिए रिलीज की जाएंगी। इन फिल्मों की लिस्ट में रेड 2, गोलमाल 5, धमाल 4 जैसी फिल्मे शामिल है।

मिशन मंगल के डायरेक्टर के साथ दूसरे मिशन की तैयारी में जुटे अजय देवगन –

साल के इतने बिजी शेडूल के बावज़ूद अजय देवगन अपनी आने वाली फिल्मों की लम्बी लिस्ट में एक नाम और जोड़ने की तैयारी में दिखे। मिशन मंगल फिल्म के डायरेक्टर जगन शक्ति के साथ मीटिंग्स को लेकर चर्चा का विषय बने हुए है जगन शक्ति और अजय देवगन जो अजय के फैन्स के लिए काफी खुशी की बात है।आपको बता दे पिछले कुछ दिनों में कई मीटिंग्स इन दोनों ने की है फिल्म को लेकर।पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार दोनों एक दूसरे के सहयोग और परामर्श से एक फिल्म बनाना चाहते है जिसके लिए अभी कहानी या कास्ट को लेकर कोई भी खबर आम नहीं की गयी है।

जगन की दूसरी लेकिन अजय और जगन की एक साथ पहली फिल्म –

जगन शक्ति जिन्होंने अपनी फिल्म मिशन मंगल से हिंदी फिल्म जगत में डेब्यू किया था और फिल्म दर्शकों को खूब पसंद भी आयी थी। फिल्म की कास्ट मे अक्षय कुमार,विद्या बालन, तापसी पन्नू,सोनाक्षी सिन्हा,कीर्ति कुल्हारी,नित्या मिनन, शर्मन जोशी,संजय कपूर आदि कई नाम जुड़े हुए थे

और जगन शक्ति के निर्देशन के करियर की पहली फिल्म थी मिशन मंगल जो बॉक्सऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।इसके बाद अब दूसरी फिल्म की तैयारी के लिए अजय देवगन जैसे कलाकर के साथ चर्चा में लगे हुए है जगन शक्ति।ये फिल्म जगन और अजय के कॉलेबरेशन में बनने वाली पहली फिल्म होने वाली है।


फिल्म की शूटिंग की शुरुआत, अगर सब कुछ प्लानिंग के अकॉर्डिंग हुआ तो 2025 में शुरू कर दी जाएगी। फिल्म का निर्माण अजय देवगन के प्रोडक्शन हॉउस देवगन फिल्म्स के द्वारा किया जायेगा।

Aishvarya Rai Bacchan hand Fracture Is Big kink

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment