Akshay Kumar upcoming movies update by Tarun Adarsh,अक्षय कुमार की लगातार असफल फिल्मों के बाद आने वाली इन फिल्मों से ह बड़ी उम्मीद

Written by: Amir khan
Publish On: August 10, 2025 4:53 PM (IST)
Akshay Kumar upcoming movies update by Tarun Adarsh

अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री के एक बहुत ही बेहतरीन कलाकार जिनका नाम सिनेमा जगत में खिलाड़ी नंबर वन के नाम से जाना जाता है और फिल्म इंडस्ट्री को इन्होंने अपने अभिनय के जरिए कई बेहतरीन फिल्में दी है जिसमें धड़कन, खिलाड़ी नंबर 1, अजनबी, मिशन मंगल,राउडी राठौर जैसी फिल्में शामिल है।

लेकिन पिछले कुछ सालों से अक्षय कुमार की बड़ी-बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा कमल नहीं दिखा पा रही है जिसके चलते अक्षय कुमार का कैरियर अब दाओं पर लग गया है। अक्षय कुमार के फैंस को उनकी रिलीज हुई हर एक फिल्म से बड़ी उम्मीदे थी लेकिन पिछले कुछ सालों से लगातार अक्षय कुमार की फ़िल्में असफल रही है लेकिन अक्षय कुमार के फैन्स के लिए एक बहुत बड़ी खुसखबरी निकल कर सामने आयी है और ये खुश खबरी फिल्म इंडस्ट्री के फेमस क्रिटिक तरुण गोयल कि तरफ से आयी है।

तरुण गोयल अक्षय कुमार से जुड़ी लेकर आये है बड़ी खबर-

अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री के एक बहुत ही बेहतरीन एक्टर जिनका नाम इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में लिया जाता था। साल 2022 से इनकी आने वाली लगभग 6 फ़िल्में लगातार बॉक्सऑफिस पर फ्लॉप हो चुकी है जिसकी वजह से इनका करियर पूरी तरह से डूबता हुआ नज़र आरहा है लेकिन इसी के बीच एक उम्मीद सामने दिखाई दी है जो तरुण गोयल कि तरफ से है।


इस साल 2024 के अंत तक अक्षय कुमार की अभी चार फ़िल्में आनी और बाकी है जो इनके करियर के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है ये चारों फ़िल्में इसी साल रिलीज होने वाली है।ये खबर खुद फिल्म आलोचक तरुण गोयल ने शेयर की है।आज इस आर्टिकल में हम जानेंगे अक्षय कुमार की इन्ही आने वाली फिल्मों के बारे में।

1- सरफिरा

सरफिरा फिल्म अक्षय कुमार के करियर की एक बड़ी फिल्म होने वाली है जिसमें आपको कलाकर ब बड़े बड़े देखने को मिलेंगे जैसे परेश रावल,राधिका मदान,सौरभ गोयल,राहुल वोहरा,आर सरथकुमार,सीमा बिस्वास,अनिल चरणजीत आदि। फिल्म की कहानी बहुत ही रोचक होने वाली है जिसको सुधा कोनगरा के निर्देशन में बनाया गया है और इस फिल्म को सूर्या ज्योतिका के द्वारा प्रोडूस किया गया है फिल्म को म्यूजिक दिया है जी वी प्रकाश कुमार ने।


इस फिल्म में अक्षय कुमार एक ऐसे किरदार को निभा रहे है जिसमें स्टार्टअप और एविएशन की दुनिया के जरिये ये फिल्म एक आम आदमी को बड़े बड़े सपने देखने और उन सपनो को पूरा करने के लिए मोटिवेट करने वाली है। फिल्म की रिलीज डेट की बात करें टू ये फिल्म 12 जुलाई 2024 को थिएटर्स में फैन्स के लिए रिलीज कर दी जाएगी।

2- खेल खेल में

अक्षय कुमार और तापसी पन्नू की मुख्य भूमिका वाली फिल्म खेल खेल में ब 2024 की आने वाली फिल्मों में से एक है और ये फिल्म अक्षय कुमार के लिए बहुत ही इम्पोर्टेन्ट फिल्म होने वाली है। फिल्म में आपको कॉमेडी भरपूर मिलने वाली है। इस फिल्म को मुदासीर अज़ीज़ के डायरेक्शन में बनाया गया है और इसमें आपको कुछ दोस्तों की रोमांचक कहानी देखने को मिलेगी। फिल्म को सितम्बर 2024 को रिलीज कर दिया जायेगा।
इस फिल्म में अक्षय कुमार और तापसी पन्नू के साथ साथ फरदीन खान और वानी कपूर भी नज़र आने वाली है।फिल्म की रिलीज डेट 6 सितम्बर 2024 है और ये भी अक्षय कुमार के लिए एक गेम चेंजर फिल्म हो सकती है।

3- स्काई फोर्स

अक्षय कुमार की डूबती हुई किस्मत को पार लगाने के लिए मेकर्स ने स्काई फोर्स जैसी फिल्म को बनाने की कोशिश की है जिसमें आपको अक्षय कुमार के साथ सारा अली खान,नीमरत कौर और भी कई बेहतरीन कलाकार देखने को मिलेंगे।संदीप केवलनी और अभिषेक कपूर के द्वारा इस फि. को डायरेक्ट किया गया है और ये फ़िल्म 2 अक्टूबर 2024 को रिलीज होगी।

4- वेलकम टू द जंगल

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों में से एक जिसमें आपको रवीना टंडन,अनिल कपूर, जेकलीन,सुनील शेट्टी,लारा दत्ता और जॉनी लिवर के साथ राजपाल यादव भी देखने को मिलेंगे। इस फिल्म के डायरेक्टर है अहमद खान और फिल्म रिलीज की जाएगी 20 दिसंबर 2024 को।

Exhuma Movie REVIEW hindi

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Leave a Comment