Amelia’s Children Movie Review: दो जुड़वाँ भाई जो हो जाते है जुदा, जानिए इस मिस्ट्री से जुड़वा भाइयों की माँ का कनेक्शन

Written by: Arshi
Publish On: September 14, 2025 5:43 PM (IST)
Amelia's Children Movie Review in hindi

साल 2024 में 18 जनवरी को एक मिस्ट्री हॉरर थ्रिलर जोनर की फिल्म थिएटर्स में रिलीज की गई थी, जो एक पुर्तगाली फिल्म है जिसके लेखक और निर्देशक गेब्रियल अब्रांटेस हैं। फिल्म में आपको मुख्य कलाकारों में ब्रिगेट लुंडी-पेन और कार्लोटो कोट्टा देखने को मिलेंगे।

इनके अलावा अनाबेला मोरेरा, रीता ब्लांको, सोनिया बालाको, आना तांग आदि कलाकार भी देखने को मिलेंगे। फिल्म को इंग्लिश और पुर्तगाली दोनों भाषाओं में बनाया गया था और अब इस फिल्म को हिंदी डब में भी रिलीज कर दिया गया है, जिसे आप प्राइम वीडियो के प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। फिल्म का टोटल रनिंग टाइम है 1 घंटा 31 मिनट और फिल्म की IMDb रेटिंग है 5.2* की।

फिल्म की शूटिंग पुर्तगाल के लिस्बन में सिनtra नामक स्थान पर की गई है।

आइए जानते हैं इस हॉरर थ्रिलर फिल्म की कहानी कैसी है, ये फिल्म आपको कितना डरा पाएगी, क्या आपको इस फिल्म को अपना टाइम देना चाहिए या नहीं।

फिल्म की कहानी

इस डरावनी फिल्म की कहानी मुख्य रूप से एडवर्ड के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी की शुरुआत एडवर्ड के बचपन से होती है और ये दो जुड़वां भाई होते हैं, लेकिन एडवर्ड बचपन में ही अपनी मां और भाई से बिछड़ जाता है।

फिल्म की पूरी कहानी एडवर्ड के द्वारा अपनी खोई हुई मां और भाई की तलाश पर आधारित है। एडवर्ड अपनी मां और भाई की तलाश में पुर्तगाल की पहाड़ियों पर बने एक शानदार महल में पहुंच जाता है जहां उसके सामने कई तरह के राज खुलते हैं, उसके अपने वजूद से जुड़े और कैसे और क्यों उसका परिवार उससे दूर हुआ, इन सबसे जुड़े सारे राज उसे इस महल में आकर ही पता चलते हैं।

फिल्म में अमेलिया, जो एडवर्ड की गर्लफ्रेंड है, एडवर्ड के बर्थडे पर उसे एक Ancestry नाम की डिवाइस गिफ्ट में देती है जो एडवर्ड के परिवार की खोज में उसकी मदद करती है।

उस डिवाइस को फिंगर पर लगाने के बाद ब्लड का सैंपल ले लिया जाता है जिसके बाद ये मॉनिटरिंग मशीन एडवर्ड की फैमिली खोजने में मदद करती है।

अब इस सबके पीछे का राज क्या है, क्यों एडवर्ड की फैमिली उससे दूर हुई और किस तरह फिल्म में हॉरिफाइंग एलिमेंट को डाला गया है, ये सब जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा, जो आपको हिंदी डब में प्राइम वीडियो पर देखने को मिल जाएगी।

फिल्म के प्लस पॉइंट

फिल्म की कहानी का टॉपिक बहुत ही बेहतरीन है और उतने ही बेहतरीन तरीके से फिल्म का नैरेशन भी किया गया है। अगर आप हॉरर और मिस्ट्री को सुलझाने में इंट्रेस्ट रखते हैं तो ये फिल्म आपको पूरा मजा देगी।

फिल्म में कई सारे सीन्स आपको देखने को मिलेंगे जो आपका दिल दहला देंगे। फिल्म में आपको एडवर्ड और अमेलिया की लव स्टोरी, दोनों के बीच का कनेक्शन, अंडरस्टैंडिंग देख मजा आएगा।

फिल्म के माइनस पॉइंट

फिल्म की कहानी जितनी अच्छी है उतने अच्छे तरीके से प्रेजेंट नहीं किया गया है इस कहानी को। आपको हॉरर के नाम पर कुछ हल्के-फुल्के डरावने सीन्स दिखाए गए हैं और मिस्ट्री के नाम पर सिर्फ इधर-उधर भटकाती हुई कहानी जो बहुत ही स्लो मोड में आगे बढ़ती है।

निष्कर्ष

इस फिल्म में आपको एंटरटेनमेंट का एक भी एलिमेंट एक्सपीरियंस करने को नहीं मिलेगा, हॉरर मिस्ट्री के नाम पर सिर्फ बोर करने वाले सीन्स दिखाए जाएंगे।

अगर आपके पास कुछ भी अच्छा देखने को नहीं है तो आप सिर्फ टाइम पास के लिए इस फिल्म को देख सकते हैं, नहीं तो फिल्म को स्किप करना ज्यादा बेहतर है। इस फिल्म को मेरी तरफ से 5 में से 2* दिए जाते हैं।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Reunion Netflix Review: दोस्तो की रियूनियन पार्टी, कैस बन जाती है मौत का खूनी खेल।

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment