अइला फिर से सलामन और आमिर एक साथ अंदाज़ अपना-अपना 2

Written by: Amir khan
Publish On: October 2, 2024 7:27 PM (IST)
Andaz Apna Apna Part 2

आमिर खान और सलमान की फिल्म अंदाज़ अपना-अपना को 30 साल पूरे होगये इस फिल्म को अगर आज भी हम देखते है तो हंस हंस के लोटपोट कर देती है। अंदाज़ अपना अपना में हमें आमिर खान के साथ साथ करिश्मा कपूर और रवीना टंडन भी देखने को मिली थी अंदाज़ अपना अपना के सेट से लास्ट में ये खबर भी निकल कर आने लगी थी के करिश्मा कपूर और रवीना टंडन आपस में बात नहीं करती थी किसी बात पर दोनों हीरोइनों में बोल चाल बंद हो गयी थी।

अंदाज़ अपना अपना को डायरेक्ट किया था राजकुमार संतोषी ने sacnilk के अनुसार इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ₹ 7.59 करोड़ का कलेक्शन किया था और इस फिल्म का बजट था २.9 करोड़ रूपये का ।

संतोषी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा कलेक्शन नहीं कर सकी थी पर ये फिल्म टीवी पर सबसे ज्यादा देखि जाने वाली फिल्म बनी है आज भी जब-जब अंदाज़ अपना अपना फिल्म टीवी पर आती है भर-भर के व्यू मिलते है उस टाइम पर विडिओ कैसेट का दौर था और इस फिल्म की विडिओ कैसेट सबसे अधिक बिकने वाली विडिओ कैसेट बन गयी थी।

आमिर खान ने कन्फर्म किया के अंदाज़ अपना अपना २ पर काम चल रहा है

आमिर खान ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा के राजकुमार संतोषी अंदाज़ अपना अपना २ की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे है और हम जल्द ही इस फिल्म को शरू करने वाले है। राजकुमार संतोषी बहुत टाइम से अंदाज़ अपना अपना की स्क्रिप्ट की तलाश में लगे है पर कोई अच्छी स्क्रिप्ट न मिलने की वजह से वो इस फिल्म पर काम नहीं कर पा रहे है अंदाज़ अपना अपना और अजय देवगन की फिल्म सुहाग एक साथ रिलीज़ की गयी थी अक्षय कुमार और अजय देवगन की फिल्म सुहाग सिनेमा पर 25 हफ्तों तक लगातार चली थी पर अंदाज़ अपना अपना फ्लॉप रही पर वही अगर आज आप देखे तो सुहाग फिल्म को कोई नहीं जानता है और अंदाज़ अपना अपना एक कल्ट क्लासिक कॉमेडी फिल्म के तौर पर जानी जाती है।

राज कुमार संतोषी बना रहे है लाहौर 1947

राजकुमार संतोषी अभी आमिर खान के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म लाहौर 1947 कर रहे है जिसमे हमें सन्नी देओल के साथ इनके बेटे भी दिखाई देने वाले है इसके साथ ही फिल्म में हमें प्रीति ज़िंटा भी दिखाई देने वाली है लाहौर 1947 फिल्म की स्टोरी हिंदुस्तान और पाकिस्तान के पार्टीशन के टाइम पर दिखाई देगी जो की एक बहुत इमोशनल कहानी है।

आमिर खान की सितारे जमीन पर

आमिर खान अभी अपनी आने वाली फिल्म सितारे जमीन पर काम कर रहे है ये फिल्म कुछ हद तक तारे जमीन के सीक्वल के रूप में होने वाली है तारे जमीन पर बॉक्स ऑफिस पर बहुत सफल फिल्म बन कर उभरी थी लाल सिंह चड्डा के बाद आमिर खान ने एक लम्बे ब्रेक के बाद फिल्म करने की योजना बनाई अभी फिलहल वो लाहौर 1947 प्रोडूसर के रूप में और सितारे ज़मीन पर हीरो के रूप में करने जा रहे है लाल सिंह चड्डा आज के समय के अनुकूल न होने की वजह से बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई थी।

अंदाज़ अपना-अपना २

अंदाज़ अपना अपना २ की जैसे ही स्क्रिप्ट बन कर तैयार होती है तब राजकुमार संतोषी के सामने सबसे बड़ा जो चैलेन्ज रहने वाला है वो होगा आमिर खान और सलमान खान की एक ही टाइम पर डेट को निकलवाना सलमान खान के पास काफी फिल्मे है जो वो अपने आने वाले सालो में बनाने वाले है आमिर खान के पास दो फिल्मे है और इन दोनों फिल्मो की शूटिंग इसी साल कम्प्लीट हो जाएगी आमिर खान ने अपने एक इंटरव्यू में बताया है के उनकी बहुत इच्छा है इस फिल्म को करने में पर फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार न होने की वजह से अंदाज़ अपना अपना टलती ही जा रही है।

अगर मन हो तो ये भी पढ़े

एक्टर को होगया डिप्रेशन छोड़ना पड़ा देश ,कोई मिल गया में राकेश रोशन ने रोल काटा

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment