Avengers Doomsday Trailer: अवेंजर्स का अगला पार्ट,एमसीयू का तहलका,शूटिंग,कास्ट

Written by: Arslan
Publish On: September 27, 2025 3:53 PM (IST)
Avengers Doomsday cast and release date shooting

साल 2019 में आई ‘एवेंजर्स फ्रेंचाइज़ी’ की आखिरी फिल्म अवेंजर्स: एंडगेम थी। इसके पहले, दूसरे और तीसरे भाग से ज़्यादा, चौथे भाग ने सबसे ज़्यादा कमाई का रिकॉर्ड बनाया। साथ ही अवेंजर्स फिल्म एमसीयू (मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स) के अंतर्गत आती है।

जिस कारण इसे ‘एंथोनी रुसो’ और ‘जोए रुसो’ के द्वारा निर्देशित किया जाता है जोकि आपस में सगे भाई हैं। फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन ‘वॉल्ट डिज़नी स्टूडियो’ द्वारा किया जाता है, जोकि काफी स्ट्रॉन्ग है। इसी के चलते पिछले दिनों एक खबर निकलकर सामने आई थी जिसमें बताया जा रहा था कि जल्द ही अवेंजर्स फ्रेंचाइज़ी की अगली फिल्म “अवेंजर्स: डूम्स डे” आने वाली है जिसकी शूटिंग जल्दी शुरू कर दी जाएगी।

जिसके मुख्य किरदार में ‘टॉम हॉलैंड’ दिखाई देंगे जिन्हें आपने इससे पहले साल 2021 में आई फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ में देखा था। पर आज एक काफी दुखद जानकारी मिल रही है, जोकि अवेंजर्स: डूम्स डे की शूटिंग डिले होने की है।

AVENGERS
Avengers Doomsday Trailer: अवेंजर्स का अगला पार्ट,एमसीयू का तहलका,शूटिंग,कास्ट 3

जिसे मार्च महीने से शुरू हो जाना था पर टॉम के बिज़ी शेड्यूल के कारण फिलहाल इसे थोड़ा आगे बढ़ा दिया गया है। जिसके चलते अब ‘अवेंजर्स: डूम्स’ डे की शूटिंग को अप्रैल माह से शुरू किया जाएगा।

अवेंजर्स: डूम्सडे कास्ट:
क्रिस इवन्स, टॉम हॉलैंड, रॉबर्ट डाउनी जूनियर, वेनेस्सा कर्बी, पेड्रो पास्कल, इमान वेल्लानी, क्रिस हेम्सवर्थ, जोसेफ क्विन, एंथनी मैकी, सेबेस्टियन स्टेन, मार्क रफ़ालो, पॉल रुड, बेनेडिक्ट वोंग, डेविड हार्बर और अन्य।

अवेंजर्स फ्रेंचाइज़ी की पिछली फिल्में:

1.द अवेंजर्स (2012):

साल 2012 में आई सुपरहीरो फिल्म ‘द अवेंजर्स’ जो कि अपनी फ्रेंचाइज़ी की पहली फिल्म थी। इसे बनाने में तकरीबन 225 मिलियन डॉलर की लागत आई थी। इस भारी-भरकम बजट वाली फिल्म ने दुनियाभर से 1.521 बिलियन डॉलर की कमाई की थी।

2.अवेंजर्स: एज ऑफ़ अल्ट्रॉन (2015):

साल 2015 में अवेंजर्स फ्रेंचाइज़ी की दूसरी फिल्म को 495 मिलियन डॉलर के हेवी बजट के साथ बनाया गया। इसने दुनिया भर में 1.405 बिलियन डॉलर की कमाई की थी, जो इसके पहले पार्ट की कमाई से मिलती-जुलती थी। जिस कारण अवेंजर्स के इस पार्ट को एवरेज का तमगा दिया गया।

3.अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर (2018):

साल 2018 में आई फिल्म अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर को बनाने में तकरीबन 400 मिलियन डॉलर की लागत आई थी। इसने रिलीज़ होने के कुछ ही दिनों के भीतर दुनिया भर में 2 बिलियन डॉलर से भी ज़्यादा की कमाई कर ली थी।

4.अवेंजर्स: एंडगेम (2019):

साल 2019 में आई अवेंजर्स फ्रेंचाइज़ी की लास्ट फिल्म को बनाने में टोटल 400 मिलियन डॉलर का खर्चा आया था। इसने चीन और इंडिया जैसे देशों में भी जमकर कमाई की थी। जिसके चलते अवेंजर्स: एंडगेम फिल्म ने दुनिया भर से टोटल 2.78 बिलियन डॉलर की कमाई की।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

विक्की कौशल की छावा ने हेटर्स के मुँह किये बंद, तीन दिन के कलेक्शन ने बजट को भी किया पार

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment