Baby John vs Theri: 5 Differences: बेबी जॉन विजय की ‘थेरी’ से कैसे अलग है क्या यह ओटीटी युग में सिनेमा में कमाल दिखाएगी

Written by: Amir khan
Publish On: September 18, 2025 12:00 PM (IST)
baby john vs Theri 5 differences

जहां पुष्पा 2 ने 5 दिनों में 1000 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, इसी बीच हमारे वरुण धवन 25 दिसंबर से सिनेमाघरों में बेबी जॉन लेकर आ रहे हैं। अक्टूबर और बदलापुर में वरुण धवन ने काम करने के बाद यह साबित कर दिया है कि वह हर तरह के किरदार को निभा सकते हैं।

बेबी जॉन, विजय की फिल्म थेरी का रीमेक है। अगर आप लोगों ने ओरिजिनल थेरी फिल्म देखी है, तो शायद आपको ऐसा लग रहा होगा कि यह फिल्म कॉपी होगी। पर ऐसा नहीं है। बेबी जॉन, थेरी के कॉन्सेप्ट पर आधारित है, पर थेरी से थोड़ा हटकर है। कीर्ति सुरेश इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रख रही हैं।

जानिए वह पांच वजहें, जिनसे यह फिल्म थेरी से अलग है।

सिनेमैटोग्राफी

थेरी से बेबी जॉन की सिनेमैटोग्राफी बहुत अलग है। जहां थेरी को गोवा में दर्शाया गया था, वहीं बेबी जॉन को केरल में दिखाया जा रहा है। केरल के हरे-भरे प्राकृतिक दृश्यों के बीच हुई इसकी शूटिंग, जो आपको एक सुखद अनुभव देगी।

यहां आपको कन्नूर के सुंदर लोकेशन दिखाई देने वाले हैं। वरुण धवन, केरल में ही अपनी बेटी के साथ नाम बदलकर रहता हुआ दिखेगा। अब वरुण धवन का अतीत क्या है, यह आपको फिल्म देखकर ही पता लगेगा।

बीजीएम

थेरी फिल्म, थलापति विजय की है, जो JioHotstar पर मुफ्त में देखी जा सकती है। यही वजह है कि बेबी जॉन के मेकर्स ने इस फिल्म में बीजीएम, थेरी से कहीं ज्यादा प्रभावशाली रखा है। फिल्म का बीजीएम लाउड होते हुए भी आपके कानों को नहीं चुभता। बेबी जॉन का म्यूजिक लाउड है, जो इसके एक्शन और इमोशनल सीन में और भी प्रभाव डालता दिखाई देगा। बेबी जॉन के मेकर्स को पूरा भरोसा है कि यह फिल्म 8 साल बाद एक अलग तरह का अनुभव अपने दर्शकों को देगी।

सलमान खान का कैमियो

बेबी जॉन के ट्रेलर का असली आकर्षण सलमान खान बनकर आए हैं। जहां उन्होंने अपना पूरा चेहरा तो नहीं दिखाया, पर आंखों से इतना प्रभाव छोड़ा है कि लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं।

बेबी जॉन में सलमान खान को सिंघम अगेन जैसे कैमियो रोल में नहीं दिखाया जाएगा, बल्कि यहां सलमान खान के कुछ एक्शन सीक्वेंस भी हमें देखने को मिलेंगे। खबरों की मानें, तो सलमान खान और वरुण धवन के एक्शन सीन को खुद एटली ने शूट किया है।

कहानी में बदलाव

यह फिल्म थेरी का रीमेक है, पर इसकी कहानी में कुछ अतिरिक्त कंटेंट जोड़ा गया है। कहानी थेरी की होते हुए भी आपको अलग लगेगी। अगर आपने थेरी मूवी देखी है, तब बेबी जॉन देखने के वक्त आपको बिल्कुल भी ऐसा महसूस नहीं होगा कि यह थेरी का रीमेक है।

कहानी में वरुण धवन दो तरह के किरदार निभाते दिखाई देंगे। कहानी का विषय गंभीर होने की वजह से इसमें भरपूर इमोशंस और इमोशनल सीन देखने को मिलेंगे। इस बार बेबी जॉन में एक बाप और बेटी पर ज्यादा फोकस किया गया है। फिल्म में जैकी श्रॉफ पहली बार इस तरह के किरदार को निभाते दिखाई दे रहे हैं।

दमदार एक्शन

बेबी जॉन में हमें थेरी से अलग और कहीं ज्यादा एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे। क्योंकि थेरी फिल्म को 14 अप्रैल 2016 को रिलीज किया गया था, तब उस समय इतने अच्छे एक्शन सीक्वेंस नहीं फिल्माए जाते थे। अब टेक्नोलॉजी बदल गई है और उसी तरह से एक्शन सीन क्रिएट किए जाते हैं। 8 साल बाद आपको थेरी फिल्म एक नए संस्करण में देखने को मिलेगी।

यह एक पूर्ण मसाला एंटरटेनमेंट फिल्म होने वाली है। इसकी एक वजह यह भी है कि इस फिल्म को एटली बना रहे हैं, जिन्होंने शाहरुख खान की जवान फिल्म से, शाहरुख खान को एक एक्शन अवतार में प्रस्तुत किया था। बेबी जॉन के सभी एक्शन सीक्वेंस को स्पेशल इफेक्ट्स की मदद से प्रभावी बनाया गया है, जो कि इसके ट्रेलर को देखकर पता चल रहा है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

ठुकरा के मेरा प्यार: रवि साह की एक्टिंग सलाह

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment