Bibi Rajni OTT: बीबी रजनी चौपाल टीवी रिलीज़ मंथ

Written by: Amir khan
Publish On: September 18, 2025 11:43 AM (IST)
Baby Rajni Choupal TV Release Month

2 घंटे 23 मिनट की बीबी रजनी फिल्म को 30 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ कर दिया गया था। इस फिल्म में हमें देखने को मिले थे रूपी गिल, योगराज सिंह, सुनीता धीर और गुरप्रीत घुग्गी जैसे कलाकार। बीबी रजनी ने बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ 38 लाख का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था।

वहीं, अगर इंडिया के कलेक्शन की बात की जाए, तो इसने 11.50 करोड़ का अपने 12 दिनों में कलेक्शन किया। फिल्म का बजट 5 करोड़ का था, तब उस हिसाब से यह एक सुपरहिट फिल्म की श्रेणी में आती है।

यह एक ऐतिहासिक और सच्ची कहानी है, जो आपको अलौकिक घटनाओं का वर्णन कराती है। इस फिल्म की सक्सेसफुल सफलता के बाद इसके मेकर ने इसी तरह की एक और फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी।

बीबी रजनी के ओटीटी राइट्स पहले ही चौपाल टीवी ने एक्वायर कर लिए थे। फिल्म के सुपरहिट होने के बाद इसे सिनेमाघर से ओटीटी पर आने में काफी टाइम लग गया। हमारे सोर्स के अनुसार, यह फिल्म बेबी रजनी अब आपको फरवरी 2025 के पहले हफ्ते में चौपाल टीवी के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम करती दिख जाएगी।

शायद इसे जनवरी में इसलिए रिलीज़ न किया जाए, क्योंकि चौपाल टीवी ने पहले ही बहुत सारी फिल्में जनवरी में रिलीज़ करने की अनाउंसमेंट कर दी है। तब, अगर यह जनवरी में नहीं आती है, तो फरवरी के पहले हफ्ते में डेफिनेटली आप लोगों को देखने को मिल जाएगी।

क्या कहा रूपी गिल ने बेबी रजनी के कैरेक्टर को निभाने के बाद

रूपी गिल ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि मुझे यकीन नहीं होता कि बीबी रजनी का कैरेक्टर मैंने किया है। मैं कभी भी बीबी रजनी की तरह तो नहीं बन सकती, पर जो उनकी अच्छाई है, उसको मैं अपने अंदर ज़रूर समेट सकती हूँ।

बीबी रजनी एक इंस्पिरेशनल कहानी है, जिससे सभी लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए, क्योंकि यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है, तो लोगों के इससे सेंटीमेंट जुड़े हुए हैं।

जब रूपी गिल को बीबी रजनी के एक सीन के लिए अपने पति को ट्रॉली से घसीटना होता था, तब वह करना उनके लिए इतना आसान नहीं था। पर, जब वह बीबी रजनी के बारे में सोच लेती थी कि बीबी रजनी ने भी ऐसा ही किया था, तब इनको अंदर से एक अलग शक्ति का अनुभव होता था, और वह सीन को आसानी से कर लेती थी।

बीबी रजनी हमें एक सीख देती है कि अगर आपको परमात्मा पर भरोसा है, तब आप कभी भी परेशान नहीं रहेंगे। अगर इसी आत्मा के परमात्मा के साथ मिलन की कहानी फिल्म बीबी रजनी को देखना है, तो आपको फरवरी के शुरू तक थोड़ा इंतज़ार करना होगा।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

सनी देओल की बॉर्डर मूवी रिलीज डेट

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment