Bada Naam Karenge Trailer: बड़ा नाम करेंगे वेब सीरीज

Written by: Arslan
Publish On: September 20, 2025 11:03 PM (IST)
Bada Naam Karenge web series

प्यार और रिलेशनशिप पर बने शोज़ एक के बाद एक सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आते चले जा रहे हैं। जिनमें पिछले महीने आए शो ठुकरा के मेरा प्यार ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। जिसका एक बड़ा कारण यह भी माना जा सकता है की यंग जनरेशन ओटीटी की ओर आकर्षित हो रही है।

जिसके परिणाम स्वरुप हमें आए दिन नए-नए लव स्टोरीज पर बने शोज देखने को मिल रहे हैं। ऐसे ही एक वेब सीरीज ‘बड़ा नाम करेंगे’ सोनी लिव पर भी प्रसारित होने जा रही है। जिसका पहला ट्रेलर अभी-अभी 1 जनवरी 2025 को रिलीज कर दिया गया। आइए जानते हैं क्या होगा शो में खास और क्या होगी रिलीज डेट।

क्या होगी शो की कहानी

सोनी लिव के इस शो में भी लड़का और लड़की के बीच रिलेशनशिप को दिखाया गया है। जिसमें बहुत सारे ऊंच नीच और उतार चढ़ाव देखने को मिलते हैं।इसके मुख्य किरदार में ‘रितिक घनशानी’ और ‘आयशा कदुस्कर’ नज़र आते हैं। कहानी को कुछ इस प्रकार से लिखा गया है जिसमे एक ओर एक ऐसा लड़का है,

जिसका मानना है,प्यार के चक्कर में बंधन में बंध कर बंदा अपने एंबिशियस और लाइफ के गोल्स भूल जाता है। तो वहीं दूसरी तरफ एक ऐसी आज़ाद ख्याल की लड़की को दिखाया गया है जिनका मानना है कि अगर दोनों ही चीजों को एक साथ मैनेज किया जाए तो प्यार कोई बुरी चीज नहीं।

क्या है शो में खास

सीरीज़ ‘बड़ा नाम करेंगे’ से डायरेक्टर ‘सूरज बड़जात्या’ जुड़े हुए हैं,जिन्होंने इससे पहले बहुत बड़ी-बड़ी फिल्में हमारी बॉलीवुड इंडस्ट्री को दी, जिनमें: मैने प्यार किया, हम आपके हैं कौन, हम साथ साथ हैं जैसी फिल्में शामिल हैं।अब देखना यह है कि सूरज अपनी इस वेब सीरीज से कितना गर्दा उड़ा पाते हैं।

रिलीज डेट और ओटीटी प्लेटफॉर्म

आने वाले समय में इस शो को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर 2025 के फरवरी महीने में रिलीज किया जाएगा। फिलहाल इसका कोई निश्चित रिलीज दिन निकल कर सामने नहीं आया है।

ऐसे ही चटपटी गॉसिप्स और नई-नई फिल्मों के साथ ओटीटी पर रिलीज हुई वेब सीरीजों की जानकारी के लिए फॉलो करें हमारा इंस्टाग्राम पेज और व्हाट्सएप चैनल।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

2025 में बॉलीवुड डेब्यू करने वाले स्टार किड्स

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment