Bajrangi Bhaijaan 2 Script is ready directer is confirm

Written by: Amir khan
Publish On: October 2, 2024 9:04 PM (IST)
Bajrangi Bhaijaan 2 Script is ready directer is confirm

RRR, बाहुबली औऱ बजरंगी भाईजान जैसी फिल्मों को बनाने वाले एस एस राजामऊली एक बार फिर तैयार है बजरंगी भाईजान 2 के लिए

बॉलीवुड के दबंग स्टार जिनकी एक अलग ही पहचान फैन्स के दिलों में बनी हुई है।अपने अभिनय, अपनी स्टाइल औऱ अपने इम्प्रेससीव लुक से लोगों के दिलों पर राज करने वाले बजरंगी भाईजान एक बार फिरसे तैयार है दर्शकों को इंडिया पाकिस्तान की रुचिपूर्ण सैर कराने के लिए। आपने देखा होगा ज़ादातर फिल्मों में इंडिया पाकिस्तान की वही लड़ाई झगड़े वाली कहानी दिखाई जाती है जिसको देख कर ज़ादातर ऑडीयंस पक चुकी है।

औऱ इसका एक अच्छा उदाहरण कुछ दिन पहले रिलीज हुई फिल्म फाइटर है। इस फिल्म को 25 जनवरी 2024 को रिलीज किया गया था जिसके डायरेक्टर थे सिद्धार्थ आनंद औऱ इस फिल्म को काफी बड़े बजट लगभग 250 करोड़ के साथ बनाया गया था लेकिन कहानी में कुछ नया पन नहीं था भले ही सिनेमाटोग्राफी औऱ vfx पर काफी काम किया गया था औऱ ये फिल्म उतनी कामयाबी नहीं रहीं जितनी होनी चाहिए थी।फिल्म का टोटल कलेक्शन 337.2 करोड़ पर ही रुक गया।

लेकिन बजरंगी भाईजान साल 2015 में रिलीज हुई वो फिल्म थी जिसे सिर्फ 90 करोड़ के बजट के साथ बनाया गया था लेकिन इस फिल्म ने sacnilk के अनुसार वर्ल्डवाइड 922 करोड़ का कारोबार किया था औऱ ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बन कर तैयार हुई थी। इसकी कामयाबी की वजह इस फिल्म की कहानी थी जो बेस्ड तो इंडिया पाकिस्तान पर ही थी लेकिन कहानी एक अलग तरह की थी मार धाड़ से हट कर लोगों को इमोशनली हिट करने वाली कहानी जिसे देखने के लिए कुछ फैन्स दो से तीन बार थिएटर्स में गए।


बजरंगी भाई जान की कहानी लिखी थी साउथ के एक बहुत बड़े डायरेक्टर, प्रोडूसर, राइटर एस एस राजामाऊली के पिता वी विजेंद्र प्रसाद ने लेकिन उस टाइम बाहुबली की शूटिंग में बीजी होने की वजह से सलमान खान की इस फिल्म को डायरेक्शन देने का सपना एस एस राजामाऊली का अधूरा रह गया था जिसको पूरा करने के लिए बजरंगी भाईजान 2 की स्क्रिप्ट लिख कर तैयार कर दी गयी है औऱ फिल्म के मेकर्स ने इसके सेकेंड पार्ट को बनाने की पूरी तैयारी कर ली है।

Bajrangi Bhaijaan 2 Big Update

बजरंगी भाईजान वो फिल्म थी जिसको देखने के बाद हर दर्शक के मन में एक ही बात आयी थी औऱ वो थी इस फिल्म का सीक्वेल औऱ दर्शकों के साथ साथ खुद फिल्म के राइटर भी इसका अगला पार्ट लाना चाहते थे क्यूंकि इसके फर्स्ट पार्ट की स्क्रिप्ट तो लिख दी गयी थी लेकिन राजामाऊली का फिल्म को डायरेक्शन देने का सपना अधूरा रह गया था औऱ बजरंगी भाईजान को कबीर खान ने डायरेक्शन दिया था।

Bajrangi Bhaijaan 2 Director

एक इवेंट में एस एस राजामऊली औऱ उनके पिता वी विजेंद्र प्रसाद ने इस बात को शेयर किया है की बजरंगी भाईजान 2 की स्क्रिप्ट लिख कर तैयार हो चुकी है औऱ इस बार स्क्रिप्ट को राजामाऊली को सुना दिया गया है औऱ वो ही फिल्म को डायरेक्ट करेंगे अभी अगर कुछ बाकी है तो वो है भाईजान को फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाना उसके बाद इस फिल्म का ऐज का काम शुरू किया जायेगा औऱ बहुत जल्द फिल्म को दर्शकों के लिए बनाकर तैयार किया जायेगा।

Bajrangi Bhaijaan 2 Cast

बजरंगी भाईजान में भाईजान के अलावा अभी औऱ कुछ भी कन्फर्म नहीं किया है मेकर्स ने। पिछली अपडेटस जो इस फिल्म को लेकर आयी थी जिसमें बॉलीवुड हंगामा में छपी एक रिपोर्टर में इस फिल्म का टाइटल पवन पुत्र भाईजान तय किया गया था औऱ इस फिल्म के लिए पूजा हेगड़े का नाम सामने आया था लेकिन किसी वजह से ऐसा कुछ हुआ नहीनोरंए खबर वही दबी रह गयी।


लेकिन अब जो अपडेट सामने आयी है उसके अनुसार मेकर्स ने फिल्म का नाम बजरंगी भाईजान 2 ही बताया है औऱ फिल्म के कास्ट के लिए सलमान खान के अलावा अभी किसी भी नाम को ऑफिसियली रिवील नहीं किया गया है।

Bajrangi Bhaijaan 2 Release date

बजरंगी भाईजान 2 के लिए मेकर्स ने अनाउंसमेंट कर दिया है जिसकी स्क्रिप्ट तैयार होने की बात अनाउंसमेंट में कही गयी है लेकिन उसके आगे अभी औऱ कुछ भी मेकर्स ने रिवील नहीं किया है लेकिन जहाँ तक इसके releas की बात है तो फैन्स के लिए इस फिल्म को ईद 2025 पर रिलीज करने की उम्मीद है। सलमान खान हर साल अपने फैन्स के लिए ईद पर एक फिल्म लेकर आते है लेकिन साल 2024 की ईद ऐसी ईद हुई है जिसमें सलमान के फैन्स को उनकी फिल्म का तोहफा नहीं मिला तो अगले साल ज़रूर एस एस राजामाऊली बजरंगी भाईजान 2 ईद के मौके पर रिलीज करेंगे जिस तरह बजरंगी भाई जन भी 17 जुलाई 2015 को ईद के दिन रिलीज हुई थी।

आमिर खान की बेटी इरा खान कौन से डिप्रेशन से जूझ रही थी

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment