बैंक अंडर सीज: यह एक होस्टेज ड्रामा सीरीज है, जिसे अब नेटफ्लिक्स पर हिंदी में रिलीज किया जा चुका है। इस सीरीज के पहले सीजन में ही इसकी पूरी कहानी को समाप्त कर दिया गया है। इसका दूसरा सीजन नहीं आएगा। सीरीज में हमें कुल 5 एपिसोड देखने को मिलते हैं। अगर इसके एपिसोड की लंबाई की बात की जाए, तो वह 35 से 50 मिनट के बीच की हैं।
कहानी 1981 के दौर को दर्शाती है, जब बार्सिलोना के सेंट्रल बैंक में लूट के लिए 11 लोग बैंक के अंदर घुस जाते हैं और वहां मौजूद सभी लोगों को बंधक बना लेते हैं। इन 11 लोगों की पुलिस से एक मांग होती है, अपने एक साथी को जेल से रिहा करने की। तो क्या ये लोग अपने साथी को जेल से रिहा करवा पाते हैं? क्या पुलिस इन लुटेरों की मांग को मान लेती है? इस पूरे खेल के अंदर एक युवा पत्रकार भी दिखाई गई है। इस युवा पत्रकार की सीरीज में क्या भूमिका है, यह जानने के लिए आपको यह सीरीज देखनी होगी।
यह पूरी सीरीज एक सच्ची घटना पर आधारित है। आप सीरीज में जो भी देखेंगे, वह वास्तविक जीवन में घटित हो चुका है। यह पूरी सीरीज एक होस्टेज ड्रामा की तरह पेश की गई है। शुरुआत में ऐसा लगता है कि बैंक को लुटेरे लूटने आए हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। इस सीरीज में आपको एक्शन देखने को नहीं मिलेगा। अगर आपको एक्शन वाली फिल्में देखना पसंद है, तो इस सीरीज से आप दूर ही रहें। न ही यह शो मनी हाइस्ट जैसा है।
सीरीज में 1981 के दौर में स्पेन की राजनीति को अच्छे से प्रस्तुत किया गया है। यह सीरीज आपको पूरी तरह से खुद से जोड़े रखती है। सबसे अच्छी बात यह है कि सीरीज के एपिसोड बहुत लंबे नहीं हैं, जो आपको बिल्कुल भी बोर नहीं करते। इस सीजन में ही पूरी कहानी को समाप्त कर दिया गया है, तो टाइम पास के लिए आप इस सीरीज को एक बार देख सकते हैं।
अगर सीरीज की कमियों की बात की जाए, तो सीरीज के किसी भी किरदार के साथ आप जुड़ाव महसूस नहीं कर पाते, जो थोड़ा निराशाजनक है। फिल्मी ड्रिप की तरफ से इस सीरीज को पांच में से दो स्टार दिए जाते हैं। इस सीरीज के सभी अभिनेताओं ने अच्छा प्रदर्शन किया है। प्रोडक्शन वैल्यू और म्यूजिक भी ठीक-ठाक है।
अगर आपके पास इस वीकेंड कुछ भी देखने को नहीं है और आपको टाइम पास के लिए एक होस्टेज ड्रामा देखना पसंद है, तो आप इस सीरीज को एक मौका दे सकते हैं। शो में कुछ वयस्क संवाद हैं, अगर आप उन्हें नजरअंदाज करते हैं, तो अपनी फैमिली के साथ बैठकर देख सकते हैं।
READ MORE







