बिपाशा बासु की जन्मदिन और सफलता की कहानी

Written by: Anam
Publish On: September 21, 2025 9:45 PM (IST)
bipasha basu birthday success story

बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने अपनी मेहनत से खुद को संवारा, उन्हीं में से एक हैं बिपाशा बासु, जिन्हें कभी सांवलेपन की वजह से ताने सुनने पड़ते थे, पर अपनी काबिलियत के दम पर उन्होंने एक अलग मुकाम हासिल किया।

बिपाशा बासु 46 साल की हो गई हैं, उनका जन्म 7 जनवरी 1979 में दिल्ली में हुआ था। वह बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस में से एक हैं। बिपाशा अपने लव अफेयर्स की वजह से भी बी-टाउन में चर्चा का विषय बनी रहीं।

बचपन में सांवलेपन की वजह से बनाया जाता था मजाक

बिपाशा दिल्ली में जन्मीं और कोलकाता में उनका बचपन बीता। बिपाशा बचपन में बहुत ज्यादा सांवली और मोटी थीं, जिसकी वजह से स्कूल में उनका मजाक भी बनता था और उनके दोस्त भी कम थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उन्होंने सुपर मॉडल का खिताब जीता था, तब भी उनकी काबिलियत की नहीं, बल्कि सांवलेपन की चर्चा हुई। न्यूजपेपर में भी यह छपा था कि कोलकाता की सांवली लड़की ने सुपर मॉडल का खिताब जीता। पर बिपाशा ने अपनी काबिलियत के दम पर एक नई पहचान बनाई, आज वह बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं।

राज और नो एंट्री जैसी सुपरहिट फिल्में की

बिपाशा ने अपने करियर की शुरुआत सन 2001 में आई फिल्म अजनबी से की। हालांकि उनकी डेब्यू फिल्म फैंस का दिल जीतने में नाकामयाब रही। 2002 में आई फिल्म राज सुपरहिट साबित हुई और इस फिल्म को खूब सराहना मिली, साथ ही फिल्म में बिपाशा के अभिनय को भी खूब पसंद किया गया।

उसके बाद एक के बाद एक फिल्मों में बिपाशा अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरती रहीं, जिसमें कुछ फिल्में एवरेज रहीं तो कुछ फ्लॉप भी हुईं। बात करें उनके करियर की सुपरहिट फिल्मों की, तो बिपाशा ने नो एंट्री, फिर हेरा फेरी, धूम 2 और रेस जैसी फिल्मों में काम किया है।

लव अफेयर से रही काफी चर्चा में

बिपाशा बासु अपनी एक्टिंग और बोल्डनेस के साथ-साथ अफेयर्स को लेकर भी चर्चा में रहीं। उनका नाम एक नहीं, दो नहीं, बल्कि 5-6 व्यक्तियों के साथ जुड़ा। सबसे पहले बिपाशा का नाम मिलिंद सोमन से जुड़ा, जिन्हें बिपाशा ने अपने मॉडलिंग के समय में डेट किया था।

कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए। उसके बाद उनका नाम बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया के साथ जोड़ा गया। बताया जाता है कि दोनों राज फिल्म की शूटिंग से पहले ही डेट करने लगे थे। यह जोड़ी भी बी-टाउन में काफी चर्चाओं में रही। हालांकि, उसके बाद बिपाशा डिनो से भी अलग हो गईं। इसके बाद बिपाशा को बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर जॉन अब्राहम से प्यार हो गया।

दोनों 9 साल तक रिलेशनशिप में रहे। बताया जाता है कि दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में थे। इसके बाद दोनों में ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला ले लिया। इस ब्रेकअप से बॉलीवुड इंडस्ट्री भी शॉक्ड थी। इसके बाद बिपाशा का नाम और भी दो-तीन लोगों के साथ जोड़ा गया, हालांकि उसमें कितनी सच्चाई थी, इस बारे में नहीं कहा जा सकता।

बिपाशा की मुलाकात 2015 में आई उनकी फिल्म अलोन के दौरान करण सिंह ग्रोवर से हुई, जो उनके को-स्टार थे। शूटिंग के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और प्यार हो गया। इस बार बिपाशा को अपना हमसफर मिल गया था और 1 साल के रिलेशनशिप के बाद बिपाशा और करण ने 2016 में शादी कर ली। दोनों हैपिली मैरिड लाइफ जी रहे हैं। उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम देवी है।

बिपाशा करण की तीसरी पत्नी हैं। इससे पहले करण दो शादियां कर चुके हैं, जिसमें उनकी पहली पत्नी श्रद्धा निगम थीं और दूसरी पत्नी टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट थीं। दोनों से तलाक के बाद करण ने बिपाशा से शादी की।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Velociraptor Hindi Review: डायनासोर की दुनिया में है इंटरेस्ट,तो देखें ये फिल्म

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Leave a Comment