50 साल से भी ऊपर की उम्र के हीरो ‘कूल स्टार डॉक्टर प्रशांत शाह’ की नई फिल्म ‘बिट्टू’ का पहला ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। जिसमें प्रशांत भले ही उम्र से अधेड़ दिखाई दे रहे हों, परन्तु उनकी सारी हरकतें और एनर्जी जवान लोगों जैसी हैं। फिल्म में ग्लैमर और बोल्ड सीन का तड़का भी लगाया गया है, जिससे आजकल की यंग ऑडियंस को भी आकर्षित किया जा सके। इससे पहले भी प्रशांत कई सारी एल्बम्स में काम कर चुके हैं, साथ ही साल 2022 में आई फिल्म ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ में भी वे फादर का रोल निभा चुके हैं। आइए जानते हैं, क्या है फिल्म की कहानी, कब होगी रिलीज।
बिट्टू की स्टोरी
फिल्म में प्रशांत ने बिट्टू का किरदार निभाया है, जो कि एक बूढ़ी उम्र का इंसान होकर भी, दिल से जवान दिखाई देता है। फिल्म में एक साथ दो कहानियों को दिखाया गया है, जिसमें एक कहानी में प्रशांत तो वहीं दूसरी तरफ प्रेमी जोड़ों को दिखाया गया है, जो कि एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए दिखते हैं। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब दोनों प्रेमियों की जिंदगी में भूचाल आ जाता है। अब इनकी कहानी किस तरह से प्रशांत की जिंदगी से जुड़ती है, और क्या-क्या नए कारनामे उभरकर सामने आते हैं, यह देखना काफी मनोरंजक होगा। जिसमें कॉमेडी और थ्रिलर के साथ-साथ बोल्डनेस का तड़का भी इसके मेकर्स ने लगाया हुआ है।
बिट्टू रिलीज डेट
फिलहाल इसके पहले ट्रेलर में फिल्म की रिलीज डेट का कोई भी ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं दिया गया है। पर फिल्मी ड्रिप के सोर्स के अनुसार, इसे आने वाले इस नए साल, यानी 2025 जनवरी माह के अंत तक रिलीज कर दिया जाएगा।
कितनी भाषाओं में होगी फिल्म
हमारे हिंदी दर्शकों के लिए एक अच्छी खबर है, क्योंकि फिल्म बिट्टू को तमिल, तेलुगु के साथ-साथ हिंदी में भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म का पहला हिंदी ट्रेलर भी यूट्यूब पर फिलहाल रिलीज कर दिया गया है, जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
READ MORE







