Bottle Radha Movie Trailer: नशा मुक्ति केंद्र की काली दुनिया से रूबरू कराती फिल्म बोतल राधा।

Written by: Arslan
Publish On: September 24, 2025 11:55 AM (IST)
Bottle Radha trailor breakdown in hindi

तमिल इंडस्ट्री की ओर से एक नई फिल्म ‘Bottle Radha’ का पहला ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। जिसने रिलीज होने के 24 घंटे के भीतर ही यूट्यूब पर करीब 8 लाख व्यूज़ बटोर लिए हैं।

मूवी को तमिल के साथ-साथ मलयालम भाषा में भी रिलीज किया जाएगा, जिसके जॉनर की बात की जाए तो यह ‘जेल ड्रामा’ की कैटेगरी में आता है। इसके मुख्य रोल में ‘गुरु सोमसुंदरम’ और ‘संचना नटराजन’ देखने को मिलते हैं। फिल्म के डायरेक्शन की बात करें तो इसे ‘दिनकरम शिवलिंगम’ ने किया है जिन्होंने इस फिल्म से ही अपने डायरेक्शनल डेब्यू की शुरुआत की है।

ट्रेलर ब्रेकडाउन

फिल्म की स्टोरी एक ऐसी फैमिली के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका हस्बैंड एक नंबर का शराबी है और यह लत इतनी ज्यादा बढ़ जाती है, कि वह अपने घर परिवार और बीवी बच्चों तक को भूल जाता है। जिससे तंग आकर उस आदमी की वाइफ उसे नशा मुक्ति केंद्र ‘राधा वर्ल्ड शेल्टर’ में भर्ती कर देती है।

जिससे उसके पति की यह शराब की गंदी लत पूरी तरह से खत्म हो जाए। साथ ही कहानी में दूसरी ओर उस शराब पीने वाले व्यक्ति की बीवी के संघर्षों को भी दिखाया गया है, जो किस तरह से अकेले रहकर अपना घर चलती है, साथ ही उस अकेली औरत पर बहुत से लोगों की बुरी नजर भी होती है।

इन सभी कठिनाइयों का सामना करते हुए यह फैमिली कैसे शराब की लत से बाहर निकलती है, और एक बेहतर कल की ओर बढ़ती है, इसी संघर्ष की कहानी को फिल्म में दिखाया गया है।

रिलीज डेट

इस यूनीक कॉन्सेप्ट और गजब की कहानी पर बनी फिल्म बोतल राधा को 24 जनवरी 2025 के दिन सिनेमाघर में रिलीज कर दिया जाएगा, हालांकि शुरुआती फेज़ में इसे सिर्फ दो ही भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। पर जैसे-जैसे इसकी लोकप्रियता बढ़ेगी यह जल्द ही हमें हिंदी में ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर भी देखने को मिल सकती है।

कहानी का यूनीक कॉन्सेप्ट

जिस तरह से बोतल राधा फिल्म की कहानी को लिखा और स्क्रीनप्ले को सजाया गया है, जोकि इसके पहले ट्रेलर में साफ-साफ नजर आता है, इन सभी चीजों को देखकर तो यही अंदाज़ा हो रहा है, कि स्क्रीन पर काफी समय बाद हमें एक बेहतरीन कहानी देखने को मिलेगी।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Mahavatar Narsimha Trailer: विष्णु भगवान की सच्ची पौराणिक कहानी पर बनी फिल्म की पहली झलक।

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment