Cassandra Series Review: रोबोट और समीरा की साइंस फिक्शन कहानी क्या देखना चाहिए जानिये ?

Written by: Amir khan
Publish On: September 26, 2025 10:48 AM (IST)
Cassandra Series review Hindi

जर्मन साइंस फिक्शन सीरीज़ कैसंड्रा अपने 6 एपिसोड के साथ 6 फरवरी 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ कर दी गई है। जर्मन साइंस फिक्शन सीरीज़ “डार्क” लोगों के द्वारा बहुत पसंद की गई थी, इसके बाद जर्मन सीरीज़ की नेटफ्लिक्स पर बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

यही वजह है कि लोगों को इस सीरीज़ का तब से इंतज़ार था जब से नेटफ्लिक्स पर इसका ट्रेलर ड्रॉप किया गया था क्योंकि ट्रेलर देख कर ऐसा लग रहा था कि यहाँ हमें कुछ हटकर और नया देखने को मिलेगा। इसके प्रत्येक एपिसोड को 45 मिनट के अंदर ही रखा गया है, इस हिसाब से देखें तो इसके 6 एपिसोड को लगभग पाँच घंटों में पूरा किया जा सकता है।

कहानी

सीरीज़ को 6 एपिसोड में पूर्ण रूप से खत्म किया गया है, इसके आगे के सीज़न हमें देखने को नहीं मिलेंगे। सबसे पहले जानते हैं कि साइंस फिक्शन सीरीज़ होती क्या है। साइंस फिक्शन सीरीज़ का मतलब है साइंस और इंसानी कल्पनाओं का मिला-जुला स्वरूप। इस तरह की फिल्मों में पास्ट और फ्यूचर की चीज़ों के साथ दूसरे ग्रह, अंतरिक्ष, टाइम ट्रैवल जैसी चीज़ें देखने को मिलती हैं।

सीरीज़ में एक परिवार है जिसने 1971 का पुराना घर किराए पर लिया है। घर की ख़ास बात यह है कि इसमें एक तरह की टेक्नॉलॉजी का इस्तेमाल किया गया है जिसके ज़रिए यह पूरा घर कंट्रोल होता है। वह टेक्नॉलॉजी होती है कैसंड्रा नाम की एक रोबोट जो कि इस पूरे घर को ऑपरेट करती है।

कैसंड्रा घर की सफ़ाई करती है, पेड़ों में पानी डालती है, गार्डन की सफ़ाई करती है, सुबह का नाश्ता बनाती है। पर कुछ चीज़ें ऐसी भी करती है जो इसे नहीं करना चाहिए, उदाहरण के तौर पर एक चूहा गलती से इसके द्वारा कुचल जाता है और उसके खून भरे पैरों के साथ पूरे घर में घूमती रहती है। इस पूरी सीरीज़ को दो तरह के टाइम फ्रेम में दिखाया गया है: पास्ट 1971 और दूसरा प्रेज़ेंट 2025।

परिवार के सभी लोग आसानी से कैसंड्रा को अपना लेते हैं, घर के एक सदस्य के जैसे ही इसके साथ व्यवहार करते हैं क्योंकि इनको लगता है यह सिर्फ एक रोबोट है। परिवार का कोई भी इंसान इस बारे में जानना नहीं चाहता कि कैसंड्रा आई कहाँ से।

अब आखिर यह रोबोट है कौन, क्या सच में रोबोट है या है कोई और? इस घर में जो लोग 1971 में रहा करते थे उनके साथ क्या हुआ था? यह सब जानने के लिए तो आपको यह पूरी सीरीज़ देखनी होगी।

पॉज़िटिव और निगेटिव पॉइंट

शो की सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें साइंस फिक्शन के साथ थ्रिलर और ड्रामा भी देखने को मिलता है। कहानी की प्रेजेंटेशन अच्छी है, बीच-बीच में जो संवाद डाले गए हैं उससे कहानी को समझने में मदद भी मिलती है। बहुत से थ्रिल मूवमेंट के साथ मिस्ट्री भी देखने को मिलती है।अगर आपने निर्देशक बेंजामिन गूशे की ब्लैक मिरर नाम की सीरीज़ देखी है और आपको पसंद आई ,तब आपको कैसंड्रा सीरीज़ भी पसंद आने वाली है।

जर्मन फिल्म की एक विशेषता यह भी है कि इनकी फिल्म और सीरीज़ साइंस फिक्शन से ज़्यादा एक पारिवारिक ड्रामे की तरह लगते हैं। शो में कैसंड्रा के साथ-साथ समीरा की भी एक कहानी है जो दर्शक को खुद के कैरेक्टर से जुड़ाव महसूस कराने में काफ़ी सफल रहती है।

प्रोडक्शन वैल्यू काफ़ी ज़्यादा है, जो कि इसके 1971 के सीन को देख कर साफ झलकता है कि किसी भी तरह से यहाँ पर पैसे बचाने की कोशिश नहीं की गई है। ट्रेलर देख कर जैसा हमारी टीम को लग रहा था कि यह सीरीज़ कुछ इस तरह से पेश करने वाली है, वैसा ही इस शो ने पेश किया गया ।

निष्कर्ष

अगर आप सोच रहे हैं कि कैसंड्रा को बच्चों के साथ बैठ कर देखा जाए तो नहीं आप इसे अपनी फैमिली के साथ बैठ कर नहीं देख सकते क्योंकि यहाँ आपको कुछ एडल्ट सीन्स के साथ खून-खराबा देखने को मिलता है। हमने तो समीरा और कैसंड्रा की कहानी देख ली अगर आप भी देखना चाहते हैं तो इसे नेटफ्लिक्स पर जाकर देख सकते हैं। फिल्मी ड्रिप की ओर से इसे दिए जाते हैं पाँच में से तीन स्टार।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Love Hurts Movie Review: जैकी चैन के हमशक्ल,हुई क्वान की नई एक्शन फिल्म।

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment