विक्की कौशल की फ़िल्म छावा जाने कब आ रहीं है ओटीटी पर

Written by: Anam
Publish On: September 27, 2025 3:24 PM (IST)
Chhaava

14 फरवरी को सिनेमाघरो मे विक्की कौशल की फ़िल्म छावा दस्तक दे चुकी है जिसे दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहे हैं फ़िल्म ने सिनेमाघरो मे धूम मचा रखी है और जो दर्शक सिनेमाघर जाने मे असमर्थ है और ओटीटी पर इसका इंतज़ार कर रहे है उनको जल्द ही छावा ओटीटी पर नज़र आएगी साथ ही फ़िल्म ने पहले दिन कैसा कलेक्शन किया इस बारे मे भी बात करेंगे।

विक्की कौशल और अक्षय खन्ना का दमदार परफॉरमेंस

उरी दा सर्जिकल स्ट्राइक, उधम सिंह और सैम बहादुर जैसी फिल्मो मे अलग अलग किरदार निभा चुके विक्की कौशल इस बार ‘छावा’ मे छत्रपति संभाजी की दमदार भूमिका निभाते दिखे जिसने एक बार फिर से फैंस का दिल जीत लिया खास कर के शेर के साथ खूखार मुठभेड़ को देखकर रौंगटे खड़े हो जायेंगे जहाँ सम्भाजी महाराज की भूमिका मे विक्की कौशल ने अकेले खूखार शेर को भी मार गिराया।

वहीँ दूसरी तरफ मुग़ल बादशाह औरंगजेब का किरदार निभा रहे अक्षय खन्ना ने अपनी एक अलग ही फैन फॉलोइंग बना ली है उनके अभिनय को देख कर आपको मज़ा आएगा।

कहानी

फ़िल्म की कहानी तब की है ज़ब मुग़लो के समय जब दक्कन पर मराठो का राज था और मुग़लो की सल्तनत चल रही थी जिसे कई बड़े बड़े योद्धा भी हिला नहीं पाए थे, इसी समय मुगल सम्राट औरंगजेब के दरबार में दरबारी एक खुशखबरी के साथ आता है वह औरंगजेब(अक्षय खन्ना) को इत्तिला देता है

कि दक्कन के महाराज छत्रपति शिवाजी की मृत्यु हो गई है, जिससे मुगल सल्तनत में खुशी की लहर दौड़ जाती है पर यह खुशी ज्यादा समय तक नहीं रहती है अचानक मराठो का आक्रमण होता है जिसमें शिवा जी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज मुगलों के साथ युद्ध करते हैं

और उनको ललकारते हैं की मराठो की तरफ आंख उठाकर भी ना देखा जाए मुगलो के बुरहानपुर को तहेस नहेस देख औरंगजेब यह कसम खाता है की वह मराठो का विनाश कर देगा और फिर शुरू होता है सियासतो और युद्ध का सिलसीला फिल्म की कहानी मराठा और मुगलों के बीच हो रहे युद्धों पर आधारित है।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

छावा फ़िल्म का दर्शक बहुत समय से इंतजार कर रहे थे फ़िल्म के रिलीज़ होते ही सिनेमाघरो मे दर्शकों की भीड़ उमड़ती नज़र आई।बात करें फ़िल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो इस फ़िल्म ने रिलीज़ के पहले दिन मे लगभग 31 करोड़ की इंडिया नेट कलेक्शन कमाई की, ओवर सीज़ मे 10 करोड़ की ,और फ़िल्म का पहले दिन का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 37 करोड़ के लगभग हुआ बात करें फ़िल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन की तो फ़िल्म रिलीज़ के दूसरे दिन 36.5 करोड़ के लगभग कलेक्शन करती नज़र आ रहीं है।

ओटीटी रिलीज़

वैसे तो छावा ओटीटी के लिए नहीं बनी है क्यूंकि जो अनुभव आपको इस फ़िल्म को सिनेमाघर मे देखने से मिलेगा वो मज़ा घर बैठे नहीं मिल पायेगा पर

अगर आप भी विक्की कौशल के फैन है और छावा फ़िल्म देखना चाहते है पर सिनेमाघर जाने मे असमर्थ है और इस फ़िल्म का ओटीटी पर इंतज़ार कर रहे है तो आपको बता दे यह फ़िल्म ओटीटी पर फ़िल्म रिलीज़ यानी 14 फरवरी से 56 से 60 दिनों के अंदर ओटीटी पर देखने को मिलेगी इस हिसाब से छावा ओटीटी पर 10 से 15 अप्रैल के बीच आ सकती है बात करें प्लेटफार्म की तो मड्डोक फिल्म्स मेकर्स ने छावा के ओटीटी प्लेटफार्म की अभी तक कोई घोषणा नहीं की है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

7 मार्च से रिलीज़ होगी रेखाचित्रम सोनी लिव पर

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment