Citadel Diana 2024 Review: सीटाडेल और मेंटिकोर होंगे आमने सामने, देखिये किसकी होगी जीत

Written by: Arshi
Publish On: September 13, 2025 1:24 AM (IST)
Citadel Diana 2024 MOVIE Review In Hindi

ये एक एक्शन स्पाई थ्रिलर सीरीज़ है जो “सीटाडेल” नाम की एक फ्रैंचाइज़ी का हिस्सा है। इस सीरीज़ को प्राइम वीडियो पर रिलीज़ किया गया है। हिंदी के साथ-साथ सभी भारतीय भाषाओं में भी ये आपको देखने को मिलेगी। शो में आपको एक्शन, ड्रामा, स्पाई थ्रिलर के साथ इमोशंस और लव एंगल भी देखने को मिलेगा।

आइए जानते हैं इस सीरीज़ से जुड़ी सारी जानकारी, कैसी है इसकी कहानी और क्या ये शो आपको देखना चाहिए या नहीं।

क्या है सीटाडेल फ्रैंचाइज़ी?

आपने इससे पहले प्रियंका चोपड़ा की सीटाडेल देखी होगी जो अमेरिकी ड्रामा है और सीटाडेल डायना एक इटालियन ड्रामा है। आपको बता दें कि इंडिया में भी सीटाडेल हनीबनी के नाम से एक सीरीज़ ड्रामा बनाया जा रहा है। अवेंजर्स के मेकर्स रूसो ब्रदर्स ने अवेंजर्स की तरह ही अलग-अलग देशों के एजेंट्स के साथ सीटाडेल की भी एक सीरीज़ बनाने का फैसला किया है।

सिटाडेल डायना कास्ट और क्रू

इस शो के निर्माता हैं एल्सेंड्रो फैब्री। शो में मुख्य भूमिका में आपको डायना कैवेलियरी (मटिल्डा डे एंजेलिस) नज़र आएंगी। एडो ज़ानी के रोल में लोरेंज़ो सर्वासियो, मास्सिमो के रोल में डेनियल पाओलोनी, एटोरे ज़ानी (मौरिज़ियो लोम्बार्दी) के रोल में जो एडो ज़ानी के पिता और मेंटिकोर एम्पायर के चीफ हैं। इसके अलावा जूलिया पियाटोन सेसिल मार्टिन के रोल में नज़र आएंगी। फिलिप्पो नीग्रो, गैब्रियल के रोल में और थेक्विला रटेन जूलिया ज़ानी के रोल में।

शो की कहानी

इस शो के पहले एपिसोड की कहानी की शुरुआत में आपको मुख्य किरदार डायना नज़र आएगी जो एक सुनसान इलाके में अकेली खड़ी है और अपने ही हाथ में गोली मार लेती है। इसके बाद आगे कहानी में आपको एक अंडरवर्ल्ड माफिया का पूरा ग्रुप जो मेंटिकोर नाम की एक एजेंसी से जुड़ा है, दिखाया जाएगा।

इस ग्रुप का काम इटली में बड़े-बड़े खतरनाक हथियारों की तस्करी करना और नए हथियारों का उत्पादन करना, मांग के हिसाब से। इस मेंटिकोर एम्पायर से आपको पूरे ज़ानी परिवार के अलावा और भी कई लोग जुड़े दिखेंगे जैसे सेसिल मार्टिन, मास्सिमो आदि।

इसके बाद आपको कहानी का सार पहले ही एपिसोड में समझ आ जाएगा। डायना नाम की किरदार जो शो में मेंटिकोर की एजेंट दिखाई गई है लेकिन असल में वो उनके खिलाफ सीटाडेल ग्रुप के साथ मिलकर एक सीक्रेट मिशन पर होती है जिसका मुख्य मकसद अपने माता-पिता की मौत का बदला लेना है जो एक हवाई दुर्घटना में मारे गए थे।

ये दुर्घटना असल में दुर्घटना न होकर मेंटिकोर के द्वारा किए जा रहे बम के परीक्षण में हुई थी। इसका पता डायना लगाती है और सीटाडेल के साथ मिलकर मेंटिकोर को बर्बाद करने का फैसला करती है।

क्या डायना अपने मिशन को पूरा कर पाएगी और अपने माता-पिता की मौत का बदला ले पाएगी, ये सब जानने के लिए आपको इस शो को देखना होगा।

कितने एपिसोड हैं शो के?

इस शो की पूरी कहानी को जानने के लिए आपको इसके कुल 6 एपिसोड देखने होंगे जो आपको हिंदी डब में प्राइम वीडियो पर देखने को मिल जाएंगे। एपिसोड की लंबाई लगभग 30-45 मिनट की है। एक अच्छा शो है जिसकी IMDb रेटिंग 6.2 है। बाकी आपको ये शो कैसा लगा, कमेंट करके ज़रूर शेयर करें।

क्या शो फैमिली फ्रेंडली है?

अगर आप ये शो फैमिली और बच्चों के साथ देखने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल भी न देखें। शो के पांचवें और छठे एपिसोड में आपको न्यूडिटी और एडल्ट सीन्स देखने को मिलेंगे। शो की कहानी अंत में एक ऐसे मोड़ पर आ जाती है जो आपको शॉक्ड कर देगी कि ये क्या हो गया।

शो की कमियां

अगर आप एक प्रो ऑडियंस हैं और आपने कई स्पाई थ्रिलर फिल्में देखी हैं तो ये आपको काफी कमज़ोर लगने वाली है। कहानी आपको लंबी खींची गई महसूस होगी जिसे 2 घंटे में खत्म किया जा सकता था, कई घंटों की पूरी सीरीज़ न बनाकर। कहानी एक साथ इंट्रेस्टिंग तरीके से आगे नहीं बढ़ेगी, कहीं पर बहुत धीमी तो कहीं एकदम से ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलेंगे।

हमारी तरफ से इस सीरीज़ को पांच में से ढाई स्टार दिए जाते हैं।

निष्कर्ष

अगर आपको स्पाई थ्रिलर देखना पसंद है और आपके पास कुछ बहुत अच्छा देखने को नहीं है तो आप इस शो को फन टू वॉच के उद्देश्य से देख सकते हैं।

READ MORE

A mistake Movie Review: एक लेडी डॉक्टर की गलती का परिणाम,या ए “मिस्टेक फिल्म एक मिस्टेक है,?

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment