सुमन इंदौरी ज़ैन इमाम और अश्नूर कौर दिखने वाले हैं एक साथ क्या दर्शकों को पसंद आएगी ये जोड़ी

Written by: Anam
Publish On: October 2, 2024 12:59 PM (IST)
Colours tv upcoming show Suman indauri tv serial update

Colours tv upcoming show Suman indauri tv serial update:दोस्तो बहुत जल्दी टीवी पर एक नया शो आ रहा है जिसका नाम है “सुमन इंदौर”, निर्देशक प्रतीक शर्मा के इस शो में जैन इमाम और अशनूर कौर एक साथ रोमांस करते दिखेंगे वही अंकिता हसनंदानी भी इस सीरियल में मौजूद होगी,जो एक बार फिर से नेगेटिव रोल में दिखने वाली है।

डायरेक्टर प्रोड्यूसर प्रतीक शर्मा करेंगे सुमन इंदौरी का निर्देशन।

कलर्स टीवी पर आने वाला नया शो प्रतीक शर्मा द्वारा निर्देशित है।ये शो 3 सितंबर से सोमवार से शुक्रवार हर शाम 6:30 बजे कलर्स टीवी पर आएगा।इस शो से टीवी फैंस की काफी उम्मीदें हैं जो दर्शक टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं उनके लिए ये शो काफी इंटरटेनिंग होगा।


सुमन इंदौरी के डायरेक्टर प्रतीक शर्मा भारतीय टीवी और फिल्म के निर्माता और निर्देशक हैं।बात करे टीवी शो की तो प्रतीक शर्मा ने 2016-17 बेहद, 2017-18 एक दीवाना था ,2018-20 मनमोहिनी,2023 प्यार का पहला अध्याय: शिवशक्ति जैसे कई टीवी सीरियल में अपना जादू दिखाया गया है।अब ये नया शो दर्शकों को कितना पसंद आता है ये देखना बाकी है।

Untitled 11
सुमन इंदौरी ज़ैन इमाम और अश्नूर कौर दिखने वाले हैं एक साथ क्या दर्शकों को पसंद आएगी ये जोड़ी 3

pic credit youtube

अनिता हसनंदानी अशनूर की जेठानी

अनीता हसनंदानी, “ये है मोहब्बते” और “नागिन” जैसे टीवी सीरियल में विलेन का किरदार निभाती नजर आ चुकी है और विलेन के रूप में अनीता को फैंस ने काफी पसंद किया इसलिए एक बार फिर से अनीता को विलेन का रोल मिला है।


अनीता इस शो में देविका का किरदार निभा रही है जो एक बड़े घर की बहू है और चाहती है सब कुछ उसकी मर्जी से घर में हो अब देवरानी आने से अनिता क्या-क्या चाले चलेगी ये देखना दिलचस्प होगा।

ज़ैन इमाम और अशनूर कौर की जोड़ी एक साथ

दोस्तो ज़ैन इमाम एक टीवी अभिनेता है, ज़ैन इमाम ने टीवी पर अपने करियर की शुरुआत एमटीवी शो “कैसी है ये यारियां” से की थी उसके बाद लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री जैस्मीन भसीन के साथ मुख्य भूमिका के रूप में पहला टीवी शो “टशन – ए – इश्क़” 2017 में किया था उसके बाद वे “नामकरण” , “बकाबूक” , “फना: इश्क में” जैसे कई टीवी सीरियल में नजर आ चुके है।


बात करे अशनूर कौर की तो अश्नूर ने “झाँसी की रानी”, “महादेव”, “पटियाला बेब्स” और “ये रिश्ता क्या कहलाता है” जैसे और भी कई टीवी सीरियल किये हैं।और अब अशनूर कौर ज़ैन इमाम के साथ नजर आएंगी टीवी की ये जोड़ी दर्शकों को कितना पसंद आएगी ये तो देखने के बाद ही पता चलेगा।

क्या है इंदौरी सुमन की कहानी

सुमन एक दयालु लड़की है जो खुद से पहले दूसरो का ख्याल रखती है। सुमन इंदौर शहर में चाट बेचती है सुमन की दुकान सर्राफा बाजार में सुमन चाट भंडार के नाम से मशहूर है।वहीं तीर्थ एक अमीर परिवार का बेटा है कुछ ऐसा होता है दोनों की शादी हो जाती है और छोटी बहू के रूप में सुमन उस घर की बहू बन जाती है,सुमन की ससुराल में उसकी जेठानी देविका की तानाशाही चलती है अब सुमन के आने से क्या होगा उस घर में क्या होगी उनके बीच टक्कर या सुमन को सहने होंगे जुल्म ये देखना काफी दिलचस्प होगा।

स्त्री 2 अमेजन प्राइम पर होगी इस दिन रिलीज़

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment