Deepika Padukon To Be Mom Update:फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जिन्होंने 2018 में अपना रिश्ता बॉलीवुड के एक टैलेंटेड एक्टर रणवीर सिंह के साथ जोड़ा था, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी बेस्ट जोड़ी में से एक है इन्होंने अपनी शादी के यादगार पल इटली में बिताये थे।
इंडियन टच और रीतिरिवाज के साथ दोनों ने इटली में शादी की थी और अब ये जोड़ा 6 साल बाद पेरेंट्स बनने वाले है। ये पल दोनों के लिए सबसे जादा खुशी के पल है उन सब से जो कुछ भी अभी तक इन दोनों ने अचीव किया है।दीपिका का मैटेर्निटी मंथ स्टार्ट हो गया है जल्द दीपिका अपने बच्चे को जन्म देने वाली है।
आज इस आर्टिकल में हम जानेंगे इनकी मैटेर्निटी से जुड़ी सारी बातें के कब और कहाँ ये अपने बच्चे को जन्म देंगी, क्या क्या तैयारियां इस टू बी पेरेंट्स ने शुरु की है और बाद के क्या क्या प्लान है और कैसे दीपिका और अनुष्का के बीच कभी कोल्ड वार शुरू हुआ था इससे जुड़ी सारी बातें।
आगयी दीपिका की ड्यू डेट, जल्द देंगी बच्चे को जन्म –
फैन्स को बेसबरी से इंतज़ार है कि जल्द दीपिका अपने बच्चे के जन्म की खुशखबरी फैन्स को सुनाये और अब फैन्स के लिए एक अच्छी खबर है कि दीपिका की ड्यू डेट कन्फर्म हो चुकी है जिसे खुद इस कपल के करीबी ने शेयर किया है।
इसी महीने, 28 सितम्बर 2024 को दीपिका अपने बच्चे को जन्म देने वाली है और ये टाइम दोनों के लिए बहुत यादगार पल होने वाले है दीपिका अब अपनी छुट्टियों पर है काम से रेस्ट ले चुकी है और ये कपल एक साथ टाइम बिता रहा है।
कहाँ देंगी दीपिका अपने बच्चे को जन्म?
आप सब ये जानना चाहते होंगे कि इतनी बड़ी एक्ट्रेस इतने बड़े एक्टर के बच्चे को जन्म कहाँ देगी? और ये सवाल बनना भी ज़रूरी है क्यूंकि ज़ादातर बड़े बड़े सेलिब्रिटी अपने बच्चों के जन्म के लिए खुद के देश को उपयुक्त न समझकर विदेशो को जादा प्रेफर करते है जैसे अम्बानीज, अनुष्का शर्मा आदि। खुद दीपिका ने भी अपनी शादी के लिए विदेशी को ही चुना था लेकिन अब दीपिका ने बच्चे को जन्म देने के लिए विदेश न जाकर इंडिया में ही अपने होने वाले बच्चे को जन्म देने का फैसला किया है।
न्यूज़ 18 की एक रिपोर्ट के अकॉर्डिंग दीपिका 28 सितम्बर को साउथ मुंबई के एक हॉस्पिटल में बेबी को जन्म देंगी जिसके लिए उन्होंने बहुत सोच समझ कर फैसला लिया है।इस समय दीपिका अपनी मेटरनिटी लीव के हर पल को एन्जॉय कर रही है अपने इस गोल्डन टाइम की गोल्डन मेमोरीज क्रिएट करने के लिए।
क्या है बच्चे के जन्म के बाद के प्लान?
जैसी खबरें सामने आरही है उनके अनुसार दीपिका और रणवीर अपने बच्चे के साथ अपने नए घर में शिफ्ट होने की प्लानिंग में है जिसको इन्होंने 110 करोड़ में खरीदा है और इस नए घर की लोकेशन किंग खान के मन्नत के पास है। अपने इस ड्रीम हॉउस में ये कपल अपने फर्स्ट बेबी के साथ रहने की प्लानिंग बना चुका है।
बात करें अगर दीपिका की लीव की तो इन्होंने अपनी मेटरनिटी लीव ले ली है और ये लीव अगले साल मार्च महीने तक चलने वाली है। उनका कहना है कि वो अपने इन शुरुआती दिनों को अपने बच्चे के साथ बिताना चाहती है उसकी देखभाल खुद करने के लिए।
छ महीने के बाद मेटरनिटी लीव पूरी करके अपनी आने वाली फिल्म कल्कि सीक्वेल की शूटिंग पर वापस लौटेंगी दीपिका जिसमें इनके साथ अमिताभ बच्चन, कमल हसन और प्रभास नज़र आएंगे।
क्यों छिड़ी थी दीपिका और अनुष्का के बीच तकरार?
आप सब बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को तो जानते होंगे जिन्होंने कई बेहतरीन फ़िल्में की है और अपने करियर की शुरुआती फिल्म रब ने बना दी जोड़ी के बाद बैंड बजा बारात फिल्म की थी जिसमें वो रणवीर सिंह के साथ नज़र आई थी
और दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूबसूरत पसंद किया था। इसी के साथ इन दोनों ने भी एक दूसरे को पसंद करना और एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। दोनों की एक दूसरे को डेटिंग की खबरें खूबसूरत वायरल हुई थी लेकिन उसके बाद अनुष्का को विराट मिल गए और रणवीर को दीपिका।
क्या कहा था अनुष्का ने कोल्ड वार के सवाल पर?
लेकिन एक किस्सा जो अनुष्का और दीपिका के बीच फैन्स को हमेशा याद रहेगा वो है दोनों के बीच कोल्ड वार का सिलसिला, जिसे अनुष्का ने पूरी तरह से ख़ारिज कर दिया था। जब दीपिका और रणवीर ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया
तो ये भी खबरें खूब चलीं कि अनुष्का और दीपिका के बीच कुछ सही नहीं चल रहा है लेकिन खुद अनुष्का ने इस बात को ख़ारिज किया। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि वो फिल्म इंडस्ट्री में काम करने आई है किसी से लड़ने नहीं।
Priyanka Chopra Kaminey Tribute: कमीने के 16 साल: प्रियंका चोपड़ा की यादें और फिल्म की कहानी
राजकुमार राव ने अपने 40 वे बर्थडे पर शेयर किया मालिक का पोस्टर







