Do Patti Movie Review: एक मर्डर, दो जुड़वा बहने है सस्पेक्ट, कैसे सुलझेगी मिस्ट्री???

Written by: Arshi
Publish On: September 14, 2025 12:34 PM (IST)
Do Patti Movie Review

नेटफ्लिक्स के प्लेटफॉर्म पर 25 अक्टूबर 2024 को एक क्राइम इन्वेस्टिगेशन ड्रामा फिल्म रिलीज की गई है, जिसमें आपको मुख्य भूमिका में काजोल, कृति सनोन और शाहीर शेख नजर आएंगे। इनके अलावा तन्वी आजमी, विवेक मुशरान, बृजेन्द्र काला आदि कलाकार भी नजर आएंगे।

फिल्म के डायरेक्टर हैं शशांक चतुर्वेदी, और फिल्म की कहानी की लेखिका हैं कनिका ढिल्लन। इस फिल्म में कृति सनोन और काजोल की जोड़ी पूरे 9 साल बाद एक साथ नजर आ रही है। इससे पहले इन दोनों की जोड़ी साल 2015 में फिल्म “दिलवाले” में नजर आई थी। आपको बता दें कि कृति सनोन ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है, और यह उनके प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म है।

इस फिल्म को रिलीज तो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर किया गया है, लेकिन बनाया बिल्कुल थिएटर रिलीज की तरह गया है, जिसमें आपको कई सॉन्ग्स भी देखने को मिलेंगे, और सभी सॉन्ग्स शानदार हैं, जो आपको अच्छा इंटरटेन करेंगे। फिल्म की कुल लंबाई है 2 घंटे 6 मिनट, जिसमें से 20-25 मिनट का समय म्यूजिक में चला जाता है, बाकी का समय इन्वेस्टिगेशन से जुड़े तथ्यों को जानने में। कहानी इंट्रेस्टिंग तरीके से आगे बढ़ती है, जो आपको अंत तक बांधे रखेगी।

फिल्म की कहानी

इस क्राइम एक्शन थ्रिलर ड्रामा फिल्म की कहानी मुख्य रूप से दो जुड़वां बहनों पर आधारित है, जो एक क्राइम की इन्वेस्टिगेशन में शक का जरिया बनती हैं। दोनों बहनें कुछ छुपाने की कोशिश करती हैं, जिसे इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर सबके सामने लाने की कोशिश में लगी होती है। अब फिल्म में यह देखना इंट्रेस्टिंग होगा कि जीत किसकी होगी, जुड़वां बहनों के छुपाने के प्रयासों की या फिर इन्वेस्टिगेटर की, जो सच्चाई को सामने लाना चाहती है।

कृति सनोन दो जुड़वां बहनों, सौम्या और शैली, के रोल में नजर आएंगी, वहीं काजोल “वीजे विद्या” नामक एक क्राइम इन्वेस्टिगेटर के रोल में नजर आएंगी। वीजे विद्या एक मर्डर अटेम्प्ट के केस को सॉल्व कर रही होती हैं। फिल्म की पूरी कहानी इसी मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने से शुरू होती है और उसी मर्डर केस पर खत्म हो जाती है।

कैसा है प्रोडक्शन वर्क

यह फिल्म नेटफ्लिक्स ओरिजिनल है, तो उस हिसाब से आपको फिल्म की प्रोडक्शन क्वालिटी बहुत ही बेहतरीन एक्सपीरियंस करने को मिलेगी। जिस तरह से चीजों को प्रस्तुत किया गया है, आप कहानी से अंत तक जुड़े रहना चाहेंगे। कहानी का रनिंग टाइम आपको पूरी तरह से संतुष्ट रखेगा, जो कुछ भी हो रहा है, वह फटाफट होता हुआ महसूस होगा। आपको जरा सी भी समय की बर्बादी महसूस नहीं होगी। जो भी हो रहा है, वह आपके इंट्रेस्ट को होल्ड करते हुए ही आगे बढ़ता है।

एक्टर्स का परफॉर्मेंस

फिल्म में आपको सभी किरदार अच्छी एक्टिंग के साथ नजर आएंगे। काजोल तो एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं ही, साथ में कृति ने भी इस फिल्म में अपनी एक्टिंग का बेस्ट दिया है। अगर बात करें बाकी एक्टर्स की, तो शाहीर शेख, तन्वी आजमी, सभी ने अच्छा काम किया है।

फिल्म के माइनस पॉइंट्स

इस फिल्म की मुख्य एक्ट्रेस काजोल, जो एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, लेकिन जिस तरह का कॉप रोल इन्हें पहली बार मिला है, उसमें यह कुछ ज्यादा फिट नहीं बैठ पाई हैं। एक पैशनेट वुमन, जो केस को सॉल्व कर रही है, बीच-बीच में इमोशनली डिस्ट्रैक्ट भी हो जाती है। कहानी में आपको एक चीज और थोड़ी महसूस होगी, दोनों बहनों का एक-दूसरे के खून का प्यासा होना और फिर एक ही मोमेंट में सारी कहानी का पलट जाना, जो आपको थोड़ा निराश कर सकता है।

निष्कर्ष

अगर आपको क्राइम, मिस्ट्री, थ्रिलर इन्वेस्टिगेशन से जुड़ी फिल्में देखना पसंद है, जिसमें डोमेस्टिक वायलेंस को भी दिखाया जाए, तो आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। मिस्ट्री को इंट्रेस्टिंग तरीके से सुलझाते हुए, इस क्राइम और डोमेस्टिक वायलेंस के पीछे किसका हाथ है और क्यों, यह जानना रोमांचक होगा। फिल्म को मेरी तरफ से 5 में से 4* दिए जाते हैं।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Meiyazhagan Hindi Review: 100%फैमली फिल्म जो आपको रोने पर मजबूर कर देगी

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Leave a Comment