फरहान अख्तर, फिल्म इंडस्ट्री के एक बहुत ही बेहतरीन कलाकार और फिल्म निर्माता हैं, जिन्होंने दिल चाहता है, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, भाग मिल्खा भाग, दिल धड़कने दो, लक बाय चांस, वजीर और सुपर बॉयज ऑफ मालेगांव जैसी कई फिल्में बनाईं।
इसी साल कुछ महीनों पहले फरहान अख्तर ने राज शमानी को दिए गए अपने एक इंटरव्यू में, अपने करियर की बेस्ट फ्रेंचाइजी “डॉन”, जिसका तीसरा पार्ट अपने प्रोडक्शन के प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर है, की कास्टिंग को लेकर कुछ ऐसी बातें बोली थीं, जिसकी वजह से इस फ्रेंचाइजी के फैंस को बड़ा झटका लगा था।
अगर आप सिनेमा के शौकीन हैं, तो यह बात पक्की है कि डॉन फ्रेंचाइजी आपकी फेवरेट फिल्मों में से एक है, और यह बात भी हंड्रेड परसेंट पक्की है कि डॉन फिल्म आपकी इसलिए फेवरेट है, क्योंकि उसमें शाहरुख खान जैसे कलाकार हैं।
क्या था फरहान अख्तर का डॉन 3 कास्टिंग के लिए बयान
आपको बता दें, फरहान अख्तर फिल्म इंडस्ट्री के वह बेहतरीन फिल्म मेकर हैं, जिन्होंने डॉन फ्रेंचाइजी की पहली दो फिल्में बनाई हैं, जिसमें आपको मेन लीड रोल में फिल्म इंडस्ट्री के किंग खान, शाहरुख खान देखने को मिले थे। फरहान अख्तर ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी पहली पसंद शाहरुख खान न होकर दूसरे कलाकार थे, जैसे डॉन 2 के लिए रितिक रोशन।
लेकिन शाहरुख खान का टैलेंट फरहान अख्तर को अपना फैसला बदलने पर मजबूर करने में सहायक सिद्ध हुआ। फरहान अख्तर खुद बताते हैं कि शाहरुख खान की एक्टिंग, जो खुद का भी मजाक उड़ा सकती है, एक वर्सटाइल एक्टर है, जिन्हें डॉन के कैरेक्टर के लिए रिप्लेस करने के लिए कोई और कलाकार नजर नहीं आया।
नए टैलेंट को देना चाहते थे मौका
अपने इंटरव्यू में डॉन 3 में शाहरुख खान की अनुपस्थिति पर पूछे गए सवाल का जवाब फरहान अख्तर ने यह कहकर दिया था कि वह चाहते हैं कि नए टैलेंट को भी मौका मिले आगे बढ़ने का, इसलिए उन्होंने डॉन 3 के लिए शाहरुख खान को न चुनकर किसी और को मौका देने का फैसला किया था।
दिलजीत दोसांझ ने फैंस की उम्मीद को दी 100% कन्फर्मेशन
दिलजीत दोसांझ, फिल्मी दुनिया के एक बहुत ही बेहतरीन और वर्सटाइल पंजाबी सिंगर और एक्टर, जिनकी एक बहुत लंबी फैन फॉलोइंग लिस्ट है, ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर एक टीजर वीडियो शेयर करके फैंस के दिल को खुश कर दिया है।
क्या फरहान ने एक बार फिर बदला अपना फैसला?
जो वीडियो दिलजीत दोसांझ ने शेयर की है, उससे पूरी उम्मीद है कि फिल्म मेकर फरहान अख्तर फिल्म की कास्टिंग को लेकर डॉन 2 की तरह इस बार फिर अपना फैसला बदल चुके हैं। अगर आप शाहरुख खान के फैन हैं और आपने अभी तक दिलजीत दोसांझ की ये वीडियो नहीं देखी है, तो जल्दी देखें, जिसे देखकर आपको एक अलग लेवल की खुशी मिलने वाली है।
दिलजीत दोसांझ और किंग खान का कोलैबोरेशन
दिलजीत दोसांझ ने एक्स पर जो वीडियो शेयर की है, उसमें आपको बैकग्राउंड में शाहरुख खान की आवाज में एक दमदार डायलॉग सुनाई देगा, जिसे देखकर फैंस के दिलों में खुशी की एक अलग तरंग दौड़ गई है, क्योंकि इस वीडियो को देखकर इस बात की कन्फर्मेशन तो पक्की है कि डॉन 3 में शाहरुख खान भी नजर आने वाले हैं। जिस तरह का दमदार डायलॉग उन्होंने इस टीजर वीडियो में बोला है, उससे पता लगता है कि डॉन 3 में डॉन का किरदार पुष्पा 2 को भी पछाड़ने वाला है।
दिलजीत दोसांझ के वीडियो, शाहरुख खान का डायलॉग
दिलजीत दोसांझ ने जो वीडियो शेयर की है, उसमें शाहरुख खान की आवाज में आपको एक डायलॉग सुनाई देगा, जिसमें वह बोलते हैं कि –
“पुरानी कहावत है कि सबसे ऊपर जाना है, तो बहुत सारी मेहनत चाहिए, लेकिन अगर सबसे ऊपर टिकना है, तो मां की दुआ चाहिए; तुम्हारा मुझ तक पहुंचना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है, क्योंकि धूल चाहे जितनी भी ऊंची चली जाए, लेकिन आसमान को गंदा करना नामुमकिन है।”
इस वीडियो से फैंस के दिलों में खुशी की तरंग तो जाग उठी है, और फैंस ने फिल्म की कामयाबी को लेकर अलग-अलग कयास लगाना भी शुरू कर दिए हैं, लेकिन जब तक कोई भी ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आ जाती, तब तक थोड़ा इंतजार करना होगा।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Bandish Bandits Season 2 Review: म्यूजिक की दुनिया में डूब जाने को हो जाइये तैयार











