जावेद,जिसने अपने अनोखे फैशन के अंदाज से सोशल मीडिया और ग्लैमर की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना रखी है अब हर्ष गुजराल के साथ मिलकर एक रियलिटी शो को होस्ट करने जा रही है। इस शो का प्रीमियर 14 फरवरी 2025 को कर दिया गया है जिसके टोटल 4 एपिसोड रिलीज किए गए हैं।
शो के ट्रेलर रिलीज ने फैंस के दिलों में हलचल मचा दी थी कि जावेद उर्फी ने सगाई कर ली है क्योंकि उन्हें रिंग पहनाते हुए हर्ष गुजराल जैसे टैलेंटेड कॉमेडियन और एक्टर के साथ दिखाया गया था। दरअसल दोनों अपने शो के कॉन्सेप्ट को दर्शकों के सामने रिवील करने के लिए रिंग वाला सीन करते हैं लेकिन लोग इसे उर्फी की सगाई समझ बैठे हैं।
जैसे ही शो शुरू होता है आपको उर्फी जावेद का कातिलाना रूप देखने को मिलेगा। उनके साथ हर्ष गुजराल खुद को इंट्रोड्यूस करते हुए देखने को मिलेंगे। बात करें अगर शो की टाइमिंग की तो रिलीज किए गए चार एपिसोड का रनिंग टाइम लगभग 40 से 45 मिनट के आसपास का है। और अगर शो के रियल टाइम की बात की जाए तो पूरे 240 घंटे तक सभी कॉन्टेस्टेंट को अलग-अलग परीक्षाओं से गुजरना होगा।
इस शो में आपको टोटल 10 पार्टिसिपेंट्स देखने को मिलेंगे जिन्हें तीन सी की परीक्षा से होकर गुजरना होगा। इन तीन सी में कंपैटिबिलिटी, कंप्रोमाइज और कम्युनिकेशन को शामिल किया जाएगा जो इन चीजों पर खरा उतरेगा, जीत उसी की होगी।
जैसा कि शो का नाम है इंगेज्ड रोका या धोखा तो इस शो में आपको पूरे 10 पार्टिसिपेंट्स के साथ एक दूसरे के लिए परफेक्ट पार्टनर ढूंढने की रेस देखने को मिलेगी जिसके लिए इन चारों एपिसोड में अलग-अलग तरह के कॉम्पिटिशन से पार्टिसिपेंट्स को गुजरना होगा।
जो भी पार्टिसिपेंट्स इस शो में शामिल हुए हैं वह कोई भी आपको फेमस कैटेगरी के नहीं देखने को मिलेंगे। सब नए नए क्षेत्रों से आये हैं लेकिन अगर आप बिग बॉस जैसे शो के दीवाने हैं सिर्फ तभी ये शो भी आपको पसंद आएगा नहीं तो आप इस शो का एक एपिसोड भी नहीं देख पाएंगे।
शो में कुछ भद्दी लैंग्वेज और भद्दे सीन्स भी दिखाए गए हैं। ये शो बिल्कुल भी फैमिली शो की कैटेगरी में नहीं आता है।अगर आप अपने पार्टनर के साथ इस शो को देखने की सोच रहे हैं तो ये आपको पूरे मजा देगा।
READ MORE







