बॉलीवुड की सनकी हसीना: फराह नाज़ और उनके चर्चित किस्से

Written by: Arshi
Publish On: September 19, 2025 10:58 PM (IST)
farah naaz mithun slap incident

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री बहुत सारी हसीनाओं से भरा हुआ है, जिनमें से कुछ बेहतरीन ऐक्टिंग के लिए जानी जाती हैं, तो कुछ अपनी अदाओं से घायल करने के लिए जानी जाती हैं।

लेकिन शायद आप नहीं जानते होंगे कि फिल्म इंडस्ट्री में एक ऐसी हसीना भी थीं, जिनकी खूबसूरती लोगों को घायल करने के लिए काफी थी, लेकिन इस हसीना को अपनी खूबसूरती पर ज़रा सा भी भरोसा नहीं था। जिसके विपरीत, खुद को ही घायल कर लिया करती थीं ये हसीना।

बेहद खूबसूरत लेकिन थोड़ी सनकी

ये हसीना भले ही खूबसूरती में सबको पीछे छोड़ दें, लेकिन सनकीपन में इनके मुकाबले में पूरी फिल्म इंडस्ट्री में कोई नहीं था। इनके सनकीपन के इतने ज़्यादा किस्से लोगों के बीच चर्चित हैं कि ये किस्से उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गए हैं। इस हसीना ने कभी मिथुन चक्रवर्ती को थप्पड़ मारा था, तो कभी अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित और चंकी पांडे से भी पंगा ले लिया था।

आइये जानते हैं कौन हैं वो हसीना

फराह नाज़ 1980-90 के दशक की सबसे ज़्यादा चर्चित अभिनेत्रियों में से एक थीं, जो अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाती थीं, लेकिन उसके साथ ही इस हसीना के बिहेवियर की एक विशेषता और थी, जो इनके फेमस होने की दूसरी वजह थी।
आइये जानते हैं उनके मज़ेदार किस्से, जो खूब चर्चा में रहे थे।

साल 1988 में अपनी एक फिल्म की शूटिंग के दौरान, तब्बू की बड़ी बहन फराह नाज़ ने माँ और बहन से गुस्सा होने पर अपनी कलाई की नस काटने की कोशिश की थी। ये सिर्फ एक बार नहीं था, बल्कि कई बार ऐसा हुआ था।

फिल्म कसम वर्दी की की शूटिंग के दौरान एक और यादगार किस्सा फराह नाज़ से जुड़ा हुआ है, जब इन्होंने फिल्म के हीरो मिथुन चक्रवर्ती को थप्पड़ मार दिया था। जिसके पीछे की वजह मिथुन का एक जोक था, जो फराह को बिलकुल पसंद नहीं आया था।

रखवाला फिल्म की नाकामयाबी के बाद, जिसमें मुख्य फीमेल करैक्टर में फराह नाज़ थीं और मेन मेल करैक्टर अनिल कपूर थे, जब उन्हें पता चला कि अनिल फराह को माधुरी दीक्षित के साथ रिप्लेस करना चाहते थे, तो उन्हें गुस्सा आ गया और माधुरी से भी पंगा ले बैठीं, जिसके बाद खूब ट्रोल हुई थीं एक्ट्रेस।

अब ये एक्ट्रेस 56 साल की हो गई हैं और इनके स्वभाव में भी काफ़ी बदलाव आ चुका है। अपनी पहली शादी टूटने के बाद, 2003 में इन्होंने दूसरी शादी की थी और अब अपने दूसरे लाइफ पार्टनर के साथ बी-टाउन से दूर सुकून की जिंदगी गुज़ार रही हैं फराह नाज़।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

इस हफ्ते रिलीज होने वाली इन बेहतरीन फिल्मों के साथ बनाएं अपने आने वाले साल को और भी ज्यादा स्पेशल

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment