होश उडा देगी आपके तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी की फिल्म “फिर आई हसीन दिलरुबा”

Written by: Anam
Publish On: October 2, 2024 12:59 PM (IST)
Fir aayi haseen dilruba movie review hindi

Fir aayi haseen dilruba movie review hindi:2021 में आई एक थ्रिलर मिस्ट्री फिल्म “हसीन दिलरुबा” जिसे विनिल मैथ्यू ने डायरेक्ट किया था और इसकी लेखिका कनिका ढिल्लो थी और ये 2021 की बेस्ट थ्रिलर मिस्ट्री फिल्म थी।हसीन दिलरुबा में गजब की मिस्ट्री सस्पेंस भरा हुआ था

और ऑडियंस ने इस फिल्म को बहुत पसंद किया था वहीं इस फिल्म का दूसरा पार्ट “फिर आई हसीन दिलरुबा” आ चूका है।अब जिन लोगों ने पहला पार्ट “हसीन दिलरुबा” फिल्म देखी होगी तो उनको दूसरा पार्ट देखने की बहुत ज्यादा खुशी होगी तो अगर आप भी फिल्म का दूसरा पार्ट देखना चाहते हैं तो नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म 9 अगस्त को रिलीज हो गई है।

गजब की कहानी और गजब का सस्पेंस

Fir aayi haseen dilruba movie review hindi
होश उडा देगी आपके तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी की फिल्म "फिर आई हसीन दिलरुबा" 5

pic credit imdb

दोस्तो बात करें “फिर आई हसीन दिलरुबा” फिल्म की तो ये फिल्म अपनी पहली फिल्म हसीन दिलरुबा की तरह गजब की बनाई गई है। “फिर आई हसीन दिलरुबा”में तापसी पन्नू रानी के किरदार में और विक्रांत मैसी फिर से रिशु यानी ऋषभ कश्यप के किरदार में नजर आएंगे वही इनके साथ कहानी और भी ज्यादा दिलचस्प बनाएंगे सनी कौशल जो रानी कश्यप के दूसरे पति अभिमन्यु का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं।

फिल्म में गजब का सस्पेंस दिखाया गया है एक बार फिर से पुलिस रानी कश्यप को घेरे में लेती है और पूछती है कि रिशू कहां है और इस बार पुलिस केस नील के चाचा मोंटी के अंडर में है, मोंटी का किरदार जिमी शेरगिल निभाते नजर आ रहे हैं पिछला हिस्सा “हसीन दिलरुबा” में रानी और रिशु नील का मर्डर करते हैं और इसी केस को फिर से नील के चाचा ने रीओपन किया है

वहीं पुलिस से बचने के लिए और शक के घेरे से निकलने के लिए रानी अभिमन्यु से दूसरी शादी करती है अभिमन्यु रानी के प्यार में पागल हो चुका है और रानी से शादी कर लेता है, पर पुलिस की जांच पडताल फिर भी खत्म नहीं होती और इस तरह से कहानी में बहुत ट्विस्ट एंड टर्न आते हैं अब क्या रानी और रिशु पुलिस के शिकंजे में आ जाएंगे या फिर एक बार दिमाग का इस्तमाल कर के फिर से बच निकलेंगे और अभिमन्यु को क्या रानी का प्यार मिलेगा ये देखने के लिए आपको “फिर आई हसीन दिलरुबा” फिल्म देखनी होगी।

Fir aayi haseen dilruba movie review hindi
होश उडा देगी आपके तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी की फिल्म "फिर आई हसीन दिलरुबा" 6

रिव्यु

बात करें फिल्म की ओवरऑल रिव्यु की तो फिल्म की कहानी बहुत जबरदस्त है, फिल्म में रोमांस, पागलपन, मिस्ट्री, मर्डर और बहुत कुछ देखने को मिलेगा।


बात करे फिल्म के किरदारों की तो तापसी पन्नू फिर से एक बार अपने हॉट और खूबसूरत अवतार में दिख रही हैं, साथ ही सनी कौशल ने भी अपना काम बहुत अच्छे से किया है, विक्रांत को रिशु के किरदार मे एक बार फिर से अपनी पत्नी को बचाते हुए आप देखेंगे और जिमी शेरगिल अपने ही औरे में दिखायी दे रहे।


वहीं बात करे म्यूजिक की तो फिल्म में म्यूजिक पर भी अच्छा काम किया गया है।फिल्म में थोड़े किसिंग सीन हैं तो इसे आप परिवार के साथ न देखें तो बेहतर होगा।

Fir aayi haseen dilruba movie review hindi
होश उडा देगी आपके तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी की फिल्म "फिर आई हसीन दिलरुबा" 7


किसी भी फिल्म का अंत ज़बरदस्त न हो तो मूड ऑफ हो जाता है तो आपको बता दे आपका मूड बिल्कुल भी ऑफ नहीं होने वाला है, फिल्म का अंत ज़बरदस्त होने वाला है, फिल्म शुरुआत से अंत तक आपको बांधे रखेगी और साथ ही अंत भी बहुत ज़बरदस्त दिखाया गया है।

तो दोस्तो ये फिल्म आपको बिल्कुल भी बोर नहीं करने वाली और बहुत पसंद आने वाली है बस अगर आपने पहला पार्ट देखा है तो ज्यादा मजा आएगा अगर आपने “हसीन दिलरुबा” नहीं देखी थी तो आप “हसीन दिलरुबा” देख ले और फिर ये फिल्म देखे तो आप इस फिल्म को और भी ज्यादा एन्जॉय कर पाएंगे।

संजय दत्त का यूके विजा कैंसिल

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment