Flower Crew Kdrama Review: रेडी जैसी कोरियन कहानी, कॉमेडी और रोमांस का मिलेगा जोड़

Written by: Arshi
Publish On: September 24, 2025 12:29 PM (IST)
FLOWER CREW REVIEW HINDI

कोरियन लैंग्वेज की एक टीवी सीरीज जिसका नाम फ्लावर क्रू: जोसियन मैरिज एजेंसी है, 2019 में रिलीज की गई थी। अब इस शो का हिंदी डब रिलीज कर दिया गया है। काफी लंबे इंतजार के बाद अब इस शो का हिंदी डब दर्शकों को देखने को मिला है।

पांच साल से ज्यादा लंबा इंतजार दर्शकों को इस पॉपुलर शो के हिंदी डब के लिए करना पड़ा है और अब जाकर आखिरकार दर्शकों के लिए इसका हिंदी डब रिलीज कर दिया गया है।बात करें अगर इस शो के जोनर की तो इसमें हिस्ट्री कॉमेडी और रोमांस से भरपूर कहानी देखने को मिलेगी।

फ्लावर क्रू एपिसोड रिलेटेड इनफॉर्मेशन

इस कोरियन शो की पूरी कहानी जानने के लिए टोटल 16 एपिसोड देखने होंगे।हिंदी डबिंग काफी अच्छी की गई है जो कहानी को पूरी तरह से एक्सप्रेस करती है।

शो को देखने पर आपको बिल्कुल भी ऐसा फील नहीं होगा कि ये शो आप डबिंग लैंग्वेज में देख रहे हैं बल्कि कैरेक्टर के इंप्रेशन के अकॉर्डिंग ही डबिंग की गई है जिसकी वजह से इस शो को बेस्ट शो की कैटेगरी में रखा गया है।

फ्लावर क्रू स्टोरी

शो की कहानी हिस्टॉरिकल रोमांस को दिखाती है जिसमें आपको एक तो एडल्ट सीन भी देखने को मिलेंगे। शो की कहानी मुख्य रूप से तीन लोगों से शुरू होती है जो एक ऐसी एजेंसी को चला रहे हैं जिसके द्वारा ये तीन लोग उन लोगों के लिए एक परफेक्ट रिश्ता प्रोवाइड करने का काम करते हैं जिन्हें शादी के लिए परफेक्ट लाइफ पार्टनर की तलाश होती है।

शो की कहानी में ट्विस्ट आपको तब देखने को मिलेगा जब ली सू नाम के मेन कैरेक्टर को अपने प्यार से शादी करने के लिए इस एजेंसी का सहारा लेना पड़ता है लेकिन शादी के दिन ही ली सू गायब हो जाता है। यह पता लगाने के लिए कि आखिर ली सू कहां गायब हुआ है और क्यों आपको यह शो देखना होगा।

फ्लावर क्रू ओटीटी प्लेटफॉर्म

एक डीसेंट सी स्टोरी वाला शो जो सालों बाद हिंदी डब में रिलीज हुआ है आपको एमएक्स प्लेयर पर हिंदी डब में देखने को मिल जाएगा। अमेजॉन मिनी टीवी या फिर एमएक्स प्लेयर आप किसी भी प्लेटफॉर्म पर इस शो को इंजॉय कर सकते हैं बहुत ही आसानी के साथ यह शो अवेलेबल हो जाएगा।

फ्लावर क्रू प्रोडक्शन क्वालिटी

एक बेहतरीन कॉन्सेप्ट के साथ इसकी कहानी को लिखा गया है लेकिन राइटिंग में आपको कई कमियां देखने को मिलेंगी।कहानी किसी भी एक चीज पर पूरा फोकस नहीं कर पाती है।

हिस्ट्री से जुड़ी हुई कहानी देखने को मिलेगी लेकिन कहानी पूरी तरह जस्टिफाई नहीं करती ।किसी भी चीज को बहुत ज्यादा बारीकी या फिर गहनता के साथ नहीं दिखाया गया है। शुरुआत के 5-6 एपिसोड तो आपको पूरा मजा देंगे लेकिन उसके बाद शो में क्यों और क्या दिखा रहे हैं आपको कुछ भी समझ में नहीं आएगा।

निष्कर्ष

सस्पेंस थ्रिलर और थोड़े से इमोशनल टच के साथ एडल्ट कॉन्टेंट की भी तलाश है तो आपको इस शो में सब कुछ मिलेगा। बहुत ज्यादा हाई एक्सपेक्टेशंस के साथ नहीं देखिए एक नॉर्मल शो की तरह आप इस शो को इंजॉय कर सकते हैं। फिल्मीड्रिप की तरफ से फ्लावर क्रू को दिए जाते हैं पांच में से ढाई स्टार की रेटिंग।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

क्या इस फ़िल्म का रीमेक है शाहिद की देवा?

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment