Freindly Rivalry First Episode Story: जानिए नेक्स्ट एपिसोड रिलीज़ डेट,इस ड्रामा की आगे की कहानी जानने के लिए

Written by: Arshi
Publish On: September 26, 2025 3:41 PM (IST)
Freindly Rivalry First Episode story

साउथ कोरिया की एक मिस्ट्री थ्रिलर एक्शन साइकोलॉजिकल शो का प्रीमियर 10 फरवरी 2025 को कर दिया गया है। इस शो के टोटल 16 एपिसोड होने वाले हैं जिसके चार एपिसोड हर हफ्ते रिलीज किए जाएंगे।

पहले चार एपिसोड 10 11 12 और 13 फरवरी 2025 को रिलीज किए जाएंगे बाकी के अगले 4 एपिसोड 17 18 19 20 फ़रवरी को रिलीज किए जाएंगे।

अभी तक शो का सिर्फ ट्रेलर और टीजर ही रिलीज किया गया था लेकिन जिस तरह की हाइप इस शो ने बनाई है उससे पता लगता है कि ये शो रिलीज़ के बाद तों दर्शकों को अपना दीवाना बना देगा और कुछ ऐसा ही हुआ।

Freindly Rivalry First Episode story
Freindly Rivalry First Episode Story: जानिए नेक्स्ट एपिसोड रिलीज़ डेट,इस ड्रामा की आगे की कहानी जानने के लिए 5

फ्रेंडली राइवलरी एपिसोड 1 स्टोरी

शो की कहानी की शुरुआत कोरिया के एक बहुत ही पॉपुलर स्कूल से होती है जहां आपको इस स्कूल में पढ़ने वाली दो टॉप कैरेक्टर से मिलवाया जाता है जिसमें से पहली का नाम यू जै ई है जो एक बहुत ही रिच फैमिली से बिलोंग करती है

और इसकी दूसरी करैक्टर है वू सेउल गी जो एक पुअर फैमिली से आती है। शो के पहले एपिसोड में आपको सेउल गी की माँ के साथ कहानी आगे बढ़ती हुई दिखेगी जो अपनी बेटी के कॉस्ट्यूम वगैरा को सुंदर बनाने के नए तरीके सोचती रहती है।

सेउल गी की माँ बाकी बच्चों की तरह अपनी बच्ची के भी अच्छे कपड़े बनाने की सोचती है,लेकिन सेउल एक समझदार बच्ची है जो माँ को ऐसा कुछ करने से मना कर देती है।सेउल गी का मानना होता है कि अगर हम कुछ भी किसी को देख कर करेंगे तों ये हमें और भी ज़्यादा एंबेरेसिंग फील कराएगा।

Freindly Rivalry
Freindly Rivalry First Episode Story: जानिए नेक्स्ट एपिसोड रिलीज़ डेट,इस ड्रामा की आगे की कहानी जानने के लिए 6

शो की कहानी सेउल गी के साथ ही आगे बढ़ती है जिसके गरीब होने की वजह से उसे अपने क्लास में भी लोगों की हसी का सामना करना पड़ता है। क्योंकि उसके कपड़े और बैक थोड़े से भद्दे और पुराने हैं।

तभी कहानी आपको फ्लैशबैक में ले जाती है जब सेउल गी की मां उसे यह बैग दे रही होती है और यही एक वजह है कि इसने अपनी मां के दिए हुए बैग को संभाल कर रखा है। स्कूल की कुछ लड़कियां होती हैं जो सेउल गी का मजाक बना रही होती है तभी शो की मेन लीड कैरेक्टर यू जे की एंट्री होती है जो स्कूल की टॉप स्टूडेंट है और सेउल को अपना दोस्त बना लेती है ताकि लोगों के मज़ाक़ से उसे बचाया जा सके।

mydramalist
Freindly Rivalry First Episode Story: जानिए नेक्स्ट एपिसोड रिलीज़ डेट,इस ड्रामा की आगे की कहानी जानने के लिए 7

शो के पहले एपिसोड में कहानी इन हाई स्कूल मेट्स के आपसी मतभेदो मे उलझी रहती है जो आगे के लिए एक तगड़ा प्लॉट तैयार कर चुकी है।जिसमें जै और सेउल की दोस्ती बढ़ रही है दोनों को एकदूसरे की पसंद और नापसंद का पता चल चुका है।

लेकिन आगे क्या होगा,सेउल की मां की क्या तबीयत खराब है और सेउल के साथ जै की दोस्ती क्या नया रंग लाएगी यह सब जानने के लिए आपको इसका अगला एपिसोड देखना होगा। जिसके रिलीज़ होते ही हम आपके साथ स्टोरी एक्सप्लेन करेंगे।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Ponman OTT Release: 3 करोड़ का बजट,कमाई हैरान करने वाली,कब दिखेगी ओटीटी पर ?

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment