Game Changer Teaser: सोची बिरयानी पर मिली खिचड़ी,रामचरण की फिल्म गेम चेंजर का टीज़र रिव्यू

Written by: Amir khan
Publish On: September 16, 2025 12:31 PM (IST)
Ramcharan game changer teaser

रामचरण की फिल्म गेम चेंजर का टीज़र आज यूट्यूब पर रिलीज़ कर दिया गया है। आज हम अपने इस आर्टिकल में रिव्यू करेंगे गेम चेंजर के टीज़र का। तो आइए जानते हैं कैसा है गेम चेंजर का टीज़र और किस तरह से रामचरण ने अपनी एक्टिंग के बल से दर्शकों को प्रभावित किया है। रामचरण के अलावा इस फिल्म में हमें कियारा आडवाणी, एस जे सूर्या और अनंत नाग भी देखने को मिलेंगे।

टीज़र की शुरुआत में हमें बारिश दिखाई जाती है। इस बारिश का वीएफएक्स बेहद निराशाजनक है। आज के समय पर यूट्यूबर भी इससे बेहतर स्पेशल इफेक्ट अपने वीडियो में इस्तेमाल करते हैं।

डायरेक्टर के पास अगर बजट की कमी हो तब ऐसा किया जाए तो हैरानी नहीं होगी, पर रामचरण की फिल्म गेम चेंजर का बजट तो 400 करोड़ रुपये है। 400 करोड़ रुपये का बजट होने के बावजूद इतना खराब स्पेशल इफेक्ट जब आप टीज़र की इंट्रो में ही प्रेजेंट कर रहे हैं, तो फिर टीज़र से लोगों को निराशा ही हासिल होगी।

गेम चेंजर का निर्देशन एस शंकर ने किया है, जिन्होंने रोबोट जैसी फिल्म बनाई है। रोबोट में हमें शानदार वीएफएक्स देखने को मिला था, तो फिर क्या वजह रही है जो गेम चेंजर में इतना खराब वीएफएक्स इफेक्ट दिखाया गया।

कैसा है गेम चेंजर का टीज़र

टीज़र हमें पूरा का पूरा मास लोक में दिखाई दे रहा है। रामचरण को मास ऑडियंस काफी पसंद करती है, पर इस टीज़र को बहुत कन्फ्यूज़ बनाकर हमारे सामने पेश किया गया है, जिसकी स्टोरी को समझने में थोड़ी सी परेशानी आ रही है।

गेम चेंजर एक पॉलिटिकल सोशल ड्रामा फिल्म है। जैसा आपको पहले की शंकर की सभी फिल्मों में देखने को मिलता है कि वह अपनी फिल्म के माध्यम से एक संदेश देते हैं। अभी हाल ही में आई इंडियन 2 कमल हासन वाली फिल्म को भी कुछ इसी तरह से पेश किया गया।

टीज़र को देखकर ऐसा लग रहा है कि इस फिल्म को आज से 10 से 15 साल पहले आना था। फिल्म में रामचरण को एक आईएएस ऑफिसर के रूप में दिखाया जाएगा। इन्हें इंडिया की करप्ट राजनीति के खिलाफ लड़ता हुआ दिखाया जाएगा। फिल्म में रामचरण की एक बैक स्टोरी को भी दर्शाया जाएगा। इस बैक स्टोरी से रामचरण को राजनीति के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा मिलती है और वह इसके खिलाफ लड़ते हैं और सबके हीरो बनते हैं।

हम कभी भी टीज़र को देखकर फिल्म के बारे में अच्छा या बुरा अनुमान नहीं लगाते हैं। इससे पहले भी बहुत सारे टीज़र खराब होने के बावजूद फिल्म अच्छी निकली, एग्जाम्पल के तौर पर अभी हाल ही में आई रजनीकांत की वेट्टैयन मूवी, इसका ट्रेलर खराब होने के बाद भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया।

अभी इस टीज़र को देखकर ऐसा फील नहीं हो रहा है कि इस फिल्म में हमें कुछ एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी देखने को मिल सकता है। बाकी तो फिल्म रिलीज़ होने के बाद ही पता चलेगा कि फिल्म में क्या-क्या दिखाया जाने वाला है। हां, पर रामचरण का वही स्वैग वाला लुक आपको पसंद आएगा, जिसकी वजह से रामचरण के फैन इन्हें थिएटर में देखने के लिए जाते हैं। पर फिर भी यह टीज़र के सभी निगेटिव पॉइंट को इग्नोर किया जा सकता है, अगर फिल्म में हमें कुछ अलग देखने को मिले।

टीज़र को देखकर ऐसा लगता है कि फिल्म में रामचरण को बेहद गुस्से वाले इंसान के रूप में दिखाया जाने वाला है। इस तरह की फिल्में पहले भी साउथ इंडस्ट्री में बहुत सारी देखी जा चुकी हैं। फिल्म का टॉपिक कोई नया जैसा नहीं है। इस फिल्म को देखने की सिर्फ दो वजह हैं, एक तो शंकर और दूसरा रामचरण। हम तो यही आशा करते हैं कि फिल्म अपने कंटेंट के बल पर एक अच्छा रिस्पॉन्स करे और बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश कर दे।

रामचरण की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है और हमारी यही आशा है कि उनके सारे फैन मिलकर इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर साबित करें।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

मोस्ट अवेटेड अपकमिंग मूवीज, इस नवंबर 2024 आ रहा है एंटरटेनमेंट का डबल डोज़

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment