VIJAY की ‘GOAT’ ने 72 घंटे में चौंकाया, किया इतना कलेक्शन

Written by: Anam
Publish On: October 2, 2024 12:59 PM (IST)
Goat film 3 days box office collection

दिल्ली डेस्क :स्त्री 2 के बाद अब हर किसी की जुबान पर विजय थलापति की फिल्म द ग्रेटेस्ट आफ ऑल टाइम (goat) के चर्चे है इस फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है जिसकी फैन्स को पहले से उम्मीद थी। वेंकट प्रभु द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर गोट फिल्म 6 सितंबर को सिनेमाघरो में आ गई थी।

अब बात आती है फिल्म के कलेक्शन की तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने रिलीज के पहले दिन कितनी कमाई की।

दो दिन का कलेक्शन

निर्माता द्वारा जो पहले दिन के कलेक्शन का पोस्टर आया उसके हिसाब से 126.32 करोड़ कलेक्शन देखने को मिला
वहीं दो दिन का जो कलेक्शन सामने आया वह 157 करोड़ है।फिल्म रिलीज के दो दिन में तमिलनाडु से 53.40 करोड़ , आंध्रप्रदेश और तेलंगाना से 5.60 करोड़ , कर्नाटक से 13.25 करोड़ ,केरल से 7.40 करोड़ और उत्तर भारत से 5.68 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।


वहीं 2 दिन का ग्रॉस कलेक्शन 85.63 करोड़ हो गया है।अब बात करे ओवर सीज कलेक्शन की तो 71.50 करोड़ का कलेक्शन 2 दिन में बटोर चुकी है।फिल्म के 2 दिन के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो यह 157.13 करोड़ है।शेयर कलेक्शन बना है 77 करोड़ का पर जिस तरह की उम्मीद इस फिल्म से लगाई गई थी उससे लगता है कि यह फिल्म सुपरहिट होगी।

तीसरे दिन का कलेक्शन

दो दिन के कलेक्शन को देखते हुए ये अंदाज़ा हो गया था कि फिल्म तीसरे दिन भी धमाल मचाएगी पर तीसरे दिन यानि शनिवार को कलेक्शन में गिरावट होती नजर आई।बात करे तीसरे दिन यानि पहले शनिवार के कलेक्शन की तो फिल्म ने तमिलनाडु में 27 करोड़ ,केरल से 1.70 करोड़,आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से 3.80 करोड़ का कलेक्शन किया है

जो काफी निराश जनक है क्योंकि इन राज्य में तीसरे दिन फिल्म से काफी गिरावट होती नजर आ रही है हालंकी केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश, तेलंगाना से ज्यादा कलेक्शन की उम्मीद लगाई जा रही थी।वहीं बात करे कर्नाटक की तो यहां कुछ सुधार दिखयी दे रहा हैं।

फिल्म का हिंदी वर्जन कलेक्शन
पहले दिन – 1.85करोड़
दूसरे दिन – 1.45 करोड़
तीसरे दिन – 2.20 करोड़


तीसरे दिन के ओवरसीज ग्रास कलेक्शन की बात करें तो 20.90 करोड़ का कलेक्शन किया है।
अब अगर तीनो दिन का ओवर सीज के टोटल कलेक्शन की बात करें तो वो 92.38 करोड़ हो गया है और तीन दिन का ग्रॉस कलेक्शन हुआ है 125.63 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन में फिल्म पहुंच गई है

218 करोड़ पर ये देख के कह सकते हैं कि फिल्म अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन दे रही है फिल्म को सबसे ज्यादा अच्छी कमाई, तमिल वर्जन पर नजर आ रही है और फैन्स को उम्मीद है कि ये फिल्म भी लियो की तरह ब्लॉकबस्टर साबित होगी हालांकी ये तो अभी नहीं कहा जा सकता है।

READ MORE

आमिर खान का बड़ा फैसला “ओटीटी दर्शकों को करना होगा लंबा इंतजार,

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Leave a Comment