हेलबॉय:द क्रुक्ड मैन ओटीटी रिलीज डेट और प्लेटफार्म

Written by: Amir khan
Publish On: September 19, 2025 10:26 PM (IST)
Hellboy The crooked man where to watch

1 घंटे 39 मिनट की यह अमेरिकन हॉरर फिल्म ब्रायन टेलर द्वारा निर्देशित है। फिल्म में मुख्य कलाकार के रूप में जैक केसी, जेफरसन व्हाइट जैसे कलाकार देखने को मिलते हैं।

इस फिल्म को 20 जून 2024 को बेल्जियम और 8 अक्टूबर 2024 को अमेरिका के साथ पूरी दुनिया में इंग्लिश में रिलीज़ किया गया था। बहुत से भारतीय सुपरहीरो फिल्मों को देखने वाले दर्शकों को इस फिल्म के ओटीटी हिंदी रिलीज़ का इंतज़ार था, अब फाइनली यह फिल्म ओटीटी पर हिंदी में देखने को मिल जाएगी।

आइए जानते हैं कब और कहां इस फिल्म को हिंदी डब्ड वर्जन में रिलीज़ किया जाना है।

हेलबॉय: द क्रूकड मैन ओटीटी रिलीज़ डेट और प्लेटफार्म

हेलबॉय: द क्रूकड मैन फिल्म को जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाना है। ये फिल्म आपको जियोहॉटस्टार पर हिंदी, मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ भाषा में देखने को मिल जाएगी, पर इसके लिए आपको थोड़ा इंतज़ार करना होगा क्योंकि जियोहॉटस्टार ने अभी तक आधिकारिक तौर पर यह बयान नहीं दिया है कि वह कब इस फिल्म को अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ करेगा। हमारे अनुमान के मुताबिक यह फिल्म आपको जनवरी 2025 के महीने के लास्ट वीक में देखने को मिल जाएगी।

अंदर की ख़बरों से इस बात की पुष्टि की गई है कि इसे इंग्लिश भाषा के साथ-साथ और भी भाषाओं में रिलीज़ किया जाना है। इसने बॉक्स ऑफिस पर उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, यही वजह है कि इसकी ओटीटी रिलीज़ में थोड़ी देरी की गई।

कैसी है यह फिल्म?

यह एक हॉरर एक्शन फिल्म है जिसे थिएटर्स में पहले ही रिलीज़ किया जा चुका था, पर इंग्लिश में।

फिल्म की कहानी बेस्ड है एक डीमन हेलबॉय पर। यह सरकार की एक ऐसी योजना पर काम करता है जिसमें सुपरह्यूमन को पकड़ा जाता है और उन पर रिसर्च किया जाता है।

इन्हीं सबके बीच हेलबॉय और उसकी गर्लफ्रेंड एक छोटे से जंगल में बसे गांव में फंस जाते हैं। इस जंगल में एक बुरी आत्मा का वास होता है। अब इसके बाद यह दोनों उस आत्मा के चंगुल से कैसे बाहर निकलते हैं, बाहर निकल भी पाते हैं या इस जंगल में फंसे रहते हैं। ये सब कुछ जानने के लिए आपको हेलबॉय: द क्रूकड मैन देखनी होगी।

2004 और 2008 में पहले भी हमें हेलबॉय की सीरीज़ देखने को मिल चुकी हैं। 2019 में एक और हेलबॉय की सीरीज़ बनाई गई, पर वह फ्लॉप रही।

2024 में रिलीज़ हुई इस हेलबॉय का पिछली सीरीज़ से कोई भी लेना-देना नहीं है, पर ये फिल्म अच्छी कहानी के साथ बनाई गई थी, फिर भी निराशाजनक ही प्रदर्शन करती दिखी। इसका सबसे बड़ा डिसएडवांटेज यह है कि इसकी प्रोडक्शन वैल्यू बहुत ही वीक थी, जो कि आपको फिल्म देखकर पता लग जाएगा।

पर फिर भी आप इसे टाइमपास के लिए एक बार तो देख ही सकते हैं।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Highway Love Trailer: हाईवे लव सीज़न 3 रिलीज़ डेट।

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment