क्या आपको पता है आपके बैंक अकाउंट में जो पैसे जमा हैं, उन पर इंटरेस्ट कितना मिल रहा है। बहुत लोगों को पता होगा, पर बहुत सारे ऐसे लोग भी होते हैं जिन्हें नहीं पता होता। अगर आपको अपने बैंक इंटरेस्ट के बारे में नहीं पता, तो आप फिल्म हिसाब बराबर के ट्रेलर को जरूर देखें। गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले, यानी 24 जनवरी को, आर माधवन की फिल्म ओटीटी पर आने वाली है, जिसका पहला ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है।
ट्रेलर को देखने के बाद आपके मन में यह उत्सुकता तो जरूर बनेगी कि आपके अकाउंट में जमा पैसे पर इंटरेस्ट आ रहा है या नहीं आ रहा। हिसाब बराबर में आर माधवन के साथ-साथ हमें नील नितिन मुकेश और कृति खरबंदा के साथ रश्मिका मंदाना भी दिखाई देंगी। 2 मिनट 48 सेकंड के इस ट्रेलर को देखने के बाद आपके दिमाग में जो पहला सवाल उठेगा, वह यह होगा कि ये है एक नई कहानी।
जहां एक ओर बॉलीवुड में रीमेक पर रीमेक फिल्में बनाई जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर आर माधवन अपनी इस फिल्म लेकर आए हैं, जो सच्चाई के काफी करीब है। आर माधवन की पिछली फिल्म शैतान में जिस प्रकार का प्रदर्शन उन्होंने किया था, वह दर्शकों के दिमाग पर एक गहरी छाप छोड़कर गया है।
कहानी का आधार: बैंक घोटाला
हिसाब बराबर की पूरी कहानी एक बैंक घोटाले पर आधारित है। कहानी में आर माधवन राधे मोहन शर्मा के किरदार में दिखाए जाने वाले हैं, जो कि एक टीटी की भूमिका में हैं। जब माधवन को इस बात की सूचना मिलती है कि बैंक में भी एक तरह का स्कैम चल रहा है, जिसमें लोगों के बैंक में जमा पैसों पर कम ब्याज दिया जा रहा है। ये देखने में तो काफी छोटा अमाउंट और नॉर्मल सी बात है, पर जब इसको टोटल कैलकुलेट किया जाए, तब ये रकम काफी बड़ी हो जाती है।
राधे मोहन की खोज
एक दिन जब राधे मोहन का दोस्त कहता है, तुम मेरे इनकम टैक्स को भर दो, तब राधे मोहन को जो पता चलता है, वह सन्न करने वाला है। जिसमें उनके दोस्त के अकाउंट में जितना ब्याज मिलना चाहिए, उतना नहीं मिल रहा। इसके बाद राधे मोहन इस मामले की छानबीन में लग जाते हैं। तब जो खुलासा सामने निकलकर आता है, वह कोई छोटा-मोटा नहीं, बल्कि 2400 करोड़ रुपये का स्कैम होता है।
राधे मोहन बनाम मिकी मेहता
इन्हीं सबके बीच मिकी मेहता (नील नितिन मुकेश), जो एक बैंक मालिक के रूप में दिखाए गए हैं। अब राधे मोहन और मिकी मेहता की इस लड़ाई में कौन हारता है और कौन जीतता, यह तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। हिसाब बराबर के डायरेक्टर हैं अश्विनी धीर, जिनके द्वारा बनाई गई अतिथि तुम कब जाओगे, सन ऑफ सरदार फिल्में, जो काफी पसंद की गई थीं।
अश्विनी धीर की व्यक्तिगत त्रासदी
पर एक दुखद बात यह है कि अश्विनी धीर के बेटे की मृत्यु 2 महीने पहले एक कार दुर्घटना में हो गई थी। इस सदमे से अब तक डायरेक्टर उभर नहीं पाए हैं।
स्कैम पर आधारित फिल्मों की लोकप्रियता
हालांकि बॉलीवुड में पहले भी बहुत सारी फिल्में और वेब सीरीज स्कैम जैसे सब्जेक्ट पर बन चुकी हैं। जिनमें से हाल ही में आई फिल्म लकमे भास्कर, जो कि सिनेमाघरों के साथ-साथ ओटीटी पर भी काफी सक्सेसफुल रही। लकमे भास्कर भी बैंक सिस्टम के स्कैम को उजागर करती हुई दिखाई गई थी, जो दर्शकों को काफी हद तक पसंद आई। इससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोगों को इस तरह की फिल्में देखना काफी पसंद है।
लकमे भास्कर की सफलता
56 करोड़ के बजट में बनी फिल्म लकमे भास्कर ने तकरीबन 115 करोड़ की कमाई की थी। जिसके बाद जब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज की गई, तब जियोहॉटस्टार पर काफी समय तक ट्रेंडिंग चार्ट में बनी रही।
आर माधवन का बयान
आर माधवन ने ट्रेलर रिलीज के समय यह बात साझा की कि यह उनकी जी5 के साथ पहली ओटीटी पर फिल्म है। और इस साधारण व्यक्ति का किरदार निभाते हुए उनके लिए एक मजेदार एक्सपीरियंस रहा। उन्होंने कहा, हिसाब बराबर एक ऐसी फिल्म है, जो सभी वर्ग के लोगों को पसंद आएगी। क्योंकि इस फिल्म की कहानी आम आदमी के साथ जो भ्रष्टाचार किया जा रहा है, उसकी वास्तविकता को दर्शाती है।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Loveyaapa Trailer: कॉमेडी के एक नए अंदाज़ में आमिर खान के बेटे 7 फ़रवरी को ला रहे है लवयापा








