Ibrahim Ali khan: जब मां अमृता कहती है इब्राहिम से ‘तुम मुझे सैफ की याद दिलाते हो’इब्राहिम ने सुनाया किस्सा

Written by: Anam
Publish On: September 30, 2025 10:55 AM (IST)
Ibrahim Ali khan: जब मां अमृता कहती है इब्राहिम से 'तुम मुझे सैफ की याद दिलाते हो'इब्राहिम ने सुनाया किस्सा

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में उन्होंने खुशी कपूर के साथ नादानियां फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इब्राहिम ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी मां अमृता का एक किस्सा सुनाया और बताया कि कैसे उनकी मां के साथ उनकी डरावनी बहस हो जाती है। चलिए विस्तार से जानते हैं।

मां से होती है बहस:

इब्राहिम अली खान अपने पिता सैफ से काफी मिलते है अक्सर लोग उन्हें उनके पिता के जैसा ही बताते है अब इब्राहिम ने अपनी मां का एक किस्सा सुनाते हुए स्पष्ट किया कि वह भी उन्हें सैफ की तरह ही बताती है। हाल ही में हुई इब्राहिम की जेक्यू इंडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी मां अमृता को लेकर एक किस्सा सुनाया,

Untitled design 29
Ibrahim Ali khan: जब मां अमृता कहती है इब्राहिम से 'तुम मुझे सैफ की याद दिलाते हो'इब्राहिम ने सुनाया किस्सा 3

उन्होंने बताया कि “जब मेरी मां और मैं बहस कर रहे होते हैं, तब वह मुझसे कहती है तुम मुझे सैफ की याद दिलाते हो और मैं कहता हूं हे भगवान ठीक है और मैं उनसे क्या कह सकता हूं”।उन्होंने इस तुलना को बहुत हल्के फुल्के अंदाज में लिया और साथ ही बताया कि उनकी बहन सारा उन्हें उनकी मां की तरह लगती है।

पापा सैफ और मां अमृता का रिश्ता:

सैफ अली खान और अमृता सिंह ने साल 1991 में शादी की थी जब सैफ अली खान 21 साल के और अमृता सिंह 33 साल की थी। दोनों ने दो बच्चों इब्राहिम अली खान और सारा अली खान को जन्म दिया। आपसी मतभेद के कारण साल 2004 में दोनों ने तलाक ले लिया।

साल 2012 में सैफ ने करीना कपूर से शादी की और दो बेटों को जन्म दिया। इब्राहिम अली खान पहले कुछ इंटरव्यू में बता चुके हैं कि वह अपनी मां अमृता सिंह के साथ रहते हैं हालांकि उनका उनके पिता सैफ अली खान और सौतेली मां करीना कपूर के साथ भी अच्छा रिश्ता है।

श्री देवी की बेटी के साथ किया डेब्यू:

इब्राहिम अली खान ने श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर के साथ ‘नादानियां’ फिल्म से डेब्यू किया था हालांकि खुशी की यह पहली फिल्म नहीं थी वह इससे पहले लवयापा जैसी फिल्म में नजर आ चुकी है।फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला हालांकि इब्राहिम के अभिनय को सराहना मिली।अब वह अपने आगामी प्रोजेक्ट ‘दिलेर’ और ‘सरजमीन’ को लेकर व्यस्त है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

King Movie Latest Update: शाहरुख खान की फिल्म किंग में इस दिग्गज अभिनेता ने मारी एंट्री सुनकर हो जाओगे हैरान

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts