Jurrasic World Rebirth Trailor: जुरासिक वर्ल्ड का चौथा पार्ट, लेकिन कहानी जुड़ी है 1993 के जुरासिक पार्क से

Written by: Arshi
Publish On: September 26, 2025 10:08 AM (IST)
Jurrasic World Rebirth Trailor Release date (2)

जुरासिक वर्ल्ड का चौथा पार्ट, लेकिन कहानी जुड़ी है 1993 के जुरासिक पार्क से।एक्शन एडवेंचर साइंस फिक्शन जोनर में बनी 2015 की फिल्म जुरासिक वर्ल्ड जिसे 12 जून को रिलीज़ किया गया था।यह बहुत ही चर्चित फिल्म थी। इंग्लिश भाषा में बनी इस फिल्म में बॉलीवुड के बहुत ही बेहतरीन कलाकार, इरफान खान भी देखने को मिले थे जो अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके कामों के जरिए आज भी याद किए जाते हैं।

2 घंटे 4 मिनट की इस फिल्म को आईएमडीबी पर 6.9 स्टार की रेटिंग मिली है। इसके डायरेक्टर थे कॉलिन ट्रेवोर्रो। एडवेंचर और नए एक्सपेरिमेंट से भरी इस फिल्म के दो और पार्ट 2018 और 2022 में रिलीज़ किए गए हैं।

अब इस फ्रैंचाइज़ी का चौथा पार्ट आपको जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ के नाम से देखने को मिलेगा जिसे 2025 में ही रिलीज़ कर दिया गया। फिलहाल तो इसकी रिलीज़ डेट और ट्रेलर सब कुछ सामने आ चुका है। आज इस आर्टिकल में हम आने वाली फिल्म जुरासिक वर्ल्ड रिबर्थ की रिलीज़, ट्रेलर और स्टोरी से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें जानेंगे।

जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ ट्रेलर रिलीज़ डेट

इस अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर 2025 में ही रिलीज़ कर दिया गया।

भले ही इसके पिछले तीन पार्ट्स में स्टोरी के नाम पर दर्शकों को बहुत कुछ देखने को नहीं मिला था, कहानी में कोई भी यूनिक या फिर इंटरेस्टिंग चीज़ नहीं दिखाई गई थी लेकिन इस बार फिल्म की स्टोरी पहले से ज़्यादा बेहतर होने की उम्मीद थी क्योंकि, फिल्म के डायरेक्टर ‘गरेथ एडवर्ड्स’ ने पहले भी कई बेहतरीन और दिखने में खूबसूरत फिल्में बनाई हैं।

फिल्म की मजबूत कास्ट

जुरासिक वर्ल्ड फ्रैंचाइज़ी का यह चौथा पार्ट पहले से ज़्यादा बेहतर होने का एक कारण फिल्म के लिए फीमेल कैरेक्टर स्कारलेट जोहानसन भी हैं,जिन्हें उनकी बेहतरीन एक्टिंग और खूबसूरती के लिए जाना जाता है। इनके साथ ही जोनाथन बैली,रुपर्ट फ्रेंड, एड स्क्रेन,महेरशाला अली,मैनुअल गार्सिया-रुल्फो जैसे कलाकारों की एक्टिंग आपको इसमें देखने को मिली।

क्या होगी जुरासिक वर्ल्ड रिबर्थ की स्टोरी?

बात करें अगर इस आने वाली फिल्म की स्टोरी की तो इस बार की स्टोरी इसके पिछले दो पार्ट्स से अलग होकर कुछ नए तरह की इंटरेस्टिंग कहानी दिखाएगी जो 1993 के जुरासिक पार्क की स्टोरी को ज़्यादातर फॉलो करेगी। जिसमें आपको किसी महामारी से परिचित कराया जाएगा और इस फैल रही बीमारी को रोकने के लिए कई साइंटिस्टों की एक टीम मिलकर डायनासोर पर इन्वेस्टिगेशन और नए एक्सपेरिमेंट करने के लिए निकलते हैं।

यदि हम इस आने वाली फिल्म की टाइमलाइन की बात करें तो यह अपने पिछले पार्ट जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन में दिखाई गई टाइमलाइन से तीन साल बाद की टाइमलाइन पर आधारित होगी।

जुरासिक वर्ल्ड रिबर्थ रिलीज़ डेट

जुरासिक वर्ल्ड के इस चौथे पार्ट की स्टोरी मेकर्स को इतनी ज़्यादा पसंद आई कि इस फिल्म के प्रोडक्शन को बहुत ही तेज़ी से पूरा किया गया है। यह फिल्म आपको 2 जुलाई 2025 को देखने को मिल गई।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Saare Jahan Se Accha Trailer: देशभक्ति के रंग में रंगी प्रतीक गांधी की रोमांचक कहानी।

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment