डार्क मर्डर मिस्ट्री ‘कांटाए कांटाए’ को देखना मिस न करें।

Written by: Arslan
Publish On: July 24, 2025 1:57 AM (IST)
Kaantaye Kaantaye web series review in hindi

Kaantaye Kaantaye web series review in hindi:Zee5 पर 16 अगस्त 2024 को एक नई वेब सीरीज रिलीज की गई है जिसका नाम ‘कांटाऐ कांटाऐ‘ है जिसमे टोटल 10 एपिसोड देखने को मिलती हैं। जो की एक डार्क मर्डर मिस्ट्री सीरीज है। इसमें आपको मर्डर मिस्ट्री और पुलिस का इन्वेस्टिगेशन देखने को मिलता है इस सीरीज की कहानी ‘नारायण सायाल’ की कहानी ‘माउस ट्रैप’ की कहानी से ली गई है। जो कि बीते दिनों आई सभी वेब सीरीज से काफी बेहतर है।

कहानी

शाश्वत चटर्जी जिन्होंने वकील (पी. के बासु) का रोल किया है और बात करें अनन्या चटर्जी की तो उन्होंने वाइफ का रोल किया है कहानी की शुरुआत एक रोड एक्सीडेंट से होती है जिसमें यह दोनों दंपति अपनी बेटी को खो देते हैं । बेटी को खोने के गम से उनकी जिंदगी में आए गम से निकालने के लिए उनके फैमिली फ्रेंड जो की एक इंस्पेक्टर भी हैं, उन्हें ट्रिप पर ‘दार्जलिंग’ जाने की सलाह देते हैं

जिससे वह कपल्स अपनी बेटी की यादों को भुला सके और इस सदमे से बाहर आसके।सीरीज की स्टोरी काफी इमोशनल है जिसे देखकर आप काफी जुड़ाव महसूस करेंगे, सभी कैरेक्टर्स को देखकर ऐसा लगता है जैसे की सभी के रोल सटीक तरीके से लिखे गए हैं, वो इसी बीच दार्जिलिंग में एक मर्डर हो जाता है जिसकी इन्वेस्टिगेशन उन्हीं के दोस्त के हाथों में दी जाती है जो कि कहीं ना कहीं इस कपल से कनेक्ट होता है

जैसे-जैसे यह सीरीज आगे बढ़ती है वैसे-वैसे उसे कपल को एहसास होता है कि उन्होंने दार्जिलिंग में आकर बहुत बड़ी गलती कर दी है और बहुत बड़े खतरे में फंस गए हैं सीरीज में बहुत से ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलते हैं। कैसे इस मर्डर की गुत्थी सुलझाई जाती है और कैसे यह कपल्स इससे बचकर बाहर निकलते हैं या जाने के लिए आपको देखनी पड़ेगी या वेब सीरीज जो की zee5 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

टेक्निकल एस्पेक्ट- सीरीज के सभी सीन देखने में काफी अच्छे लगते है जिसमे कैरेक्टर डेवलपमेंट की बात की जाए या फिर इसके थ्रिलर की सभी एस्पेक्ट्स को अच्छे से दिखाया गया है, बात करें अगर इसके म्यूजिक की तो वह भी इसकी थीम को सूट करता है।

खामियां- सीरीज की खामियों की बात करें तो इसकी कहानी को काफी खींचा गया है जिसे देख कर लगता है इसमें और भी ज्यादा एडिटिंग कर के छोटा किया जा सकता था।

फाइनल वर्डिक्ट – अगर आप को थ्रिलर मर्डर मिस्ट्री फिल्मे देखना पसंद है तो आप इस वेब सीरीज को बिलकुल भी मिस न करें। पी के बसु को एक अलग किरदार में देख कर भी काफी मज़ा आता है। फिल्म में फैमिली बॉन्डिंग को भी मजबूती से दिखाया गया है।

READ MORE

Oh My Ghost Clients Episode 3 Release Date: लॉ और सुपरनैचुरल पावर के बीच की खट्टी मीठी तकरार

Housefull 5 Climax A-B : हाउसफुल 5 में होंगी, दो एंडिंग।

R.Madhavan birthday 2025: 55वे जन्मदिन पर देखे आर माधवन की यह जबरदस्त फिल्में

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment