Kingston Trailer: भूतिया समुद्र की गहराइयों में गोते लगती, किंग और उसके बचाव दल की खौफनाक कहानी।

Written by: Arslan
Publish On: September 21, 2025 11:07 PM (IST)
Kingston tamil trailer breakdown in hindi

आज 9 जनवरी शाम 6 बजे एक नई तमिल इंडस्ट्री की आने वाली फिल्म ‘किंग्सटन’ का ट्रेलर रिलीज़ किया गया है। जो “तमिल सिनेमा की पहली सी-एडवेंचर फिल्म है”, मूवी के जॉनर की बात करें तो यह हॉरर कैटेगरी के अंतर्गत आता है।

जिसकी कहानी समुद्र की गहराइयों में गोते लगाती है। फिल्म के मुख्य किरदार में जी वि प्रकाश कुमार नज़र आते हैं जिन्हें आपने साल 2024 में आई फिल्म कलवान में देखा होगा। बात करें निर्देशन की तो इस मूवी का डायरेक्शन कमल प्रकाश ने किया है, जिन्होंने इससे पहले कधलिक्का यारुमिल्लई फिल्म का भी डायरेक्शन किया था।

ट्रेलर ब्रेकडाउन-

फिल्म की कहानी के मुख्य किरदार में किंग्सटन और उसके समुद्री खोजी मछुआरे दल को दिखाया गया है, जो समुद्र में बचाव का काम करते हैं। साथ ही तूफानों में फसी नावों की मदद भी करते हैं यह सभी ‘ठुवाथूर’ जिले के रहने वाले हैं। पर ऐसे ही एक दिन जब उनका दल बचाव कार्य के लिए निकलता है, पर वापस नहीं लौटता।

किंग्सटन और उसके साथियों की सर्वाइवल की कहानी को फिल्म में दर्शाया गया है जो की समुद्र के एक ऐसे हिस्से तक पहुंच जाते हैं, जिसकी इतिहास में काफी डार्क हिस्ट्री रही है और वहां से बचकर वापस आना तकरीबन नामुमकिन है। अब क्या फिल्म का हीरो इस रहस्यमई समुद्री इलाके से अपनी और अपने लोगों की जान बचाकर वापस आ पाएगा या नहीं यह सब जानने के लिए आपको देखनी होगी फिल्म।

रिलीज़ डेट-

मूवी के पहले ट्रेलर के साथ ही इसकी रिलीज़ डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। जिसे 7 मार्च 2025 के दिन देश भर के सिनेमाघरों में तमिल तेलुगू मलयालम और कन्नड़ के साथ-साथ हिंदी भाषा में भी रिलीज़ कर दिया जाएगा।

किंग्सटन के बुलेट प्वाइंट-

कहानी में जिस तरह से समुद्र की वाइब को दिखाया गया वह काफी आश्चर्यचकित करने वाली है। क्योंकि जिस तरह के खौफनाक समुद्री माहौल और वीएफएक्स का इस्तेमाल इसकी सिनेमैटोग्राफी में किया गया है वह हॉलीवुड की बड़ी बड़ी फिल्मों से टक्कर ले सकता है।

ओटीटी रिलीज़ की संभावनाएं-

ट्रेलर के एंड क्रेडिट सीन में ज़ी प्रोडक्शन का नाम दिखाया गया है, जिससे इस बात के ज्यादा चांसेज़ बन जाते हैं,कि यह फिल्म आपको zee5 के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी के साथ-साथ अन्य भाषाओं में भी देखने को मिल सकती है। हालांकि इस बात की फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है पर जैसे ही इसकी संभावनाएं बनती हैं फिल्मीड्रिप पर सबसे पहले अपडेट किया जाएगा।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

On Call Hindi Review: आपातकालीन सुरक्षा कर्मियों की थ्रिलिंग कहानी,आपके रोंगटे खड़े कर देगी

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment