जियोहॉटस्टार के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कोकोआ वेबटून के राइटर कांग फुल द्वारा लिखी गई कहानी पर बनी वेब सीरीज के पहले 4 एपिसोड 4 दिसंबर 2024 को रिलीज किए गए थे।
इस वेब सीरीज के टोटल 8 एपिसोड हैं, जिसमें से 5 और 6 एपिसोड 11 दिसंबर को रिलीज किए गए थे, और बाकी बचे दो एपिसोड 7 और 8 को 18 दिसंबर 2024 को रिलीज कर दिया गया है। अब इस सीरीज के टोटल एपिसोड रिलीज हो चुके हैं, जिसमें आपको हॉरर और मिस्ट्री से भरी कहानी देखने को मिलेगी।
इस सीरीज को निर्देशित किया है कोरिया के बेस्ट डायरेक्टर किम ही-वोन ने, और मुख्य कलाकारों में आपको जू जी-हून, पार्क बो-यंग, किम सूल-ह्यून, बे सेओंग-वू, उहम ताए-गू, ली जंग-यून, किम मिन-हा जैसे बेहतरीन कलाकार देखने को मिलेंगे।
इस वेब सीरीज का निर्माण मूविंग पिक्चर्स प्रोडक्शन हाउस द्वारा किया गया है, जिसकी कहानी आपको दो अलग-अलग तरह की दुनिया में ले जाएगी। दो बिल्कुल विपरीत रिफ्लेक्शन वाला वर्ल्ड बिल्ड अप आपको इस सीरीज की कहानी में देखने को मिलेगा।
आईये बात करते हैं, कैसी है इस शो की कहानी, क्या यह शो आपका कीमती समय डिजर्व करता है।
लाइट शॉप शो की कहानी
इस कोरियन शो की कहानी आफ्टरलाइफ और सुपरहीरोज वाले कॉन्सेप्ट के साथ आगे बढ़ती है। हर एक एपिसोड के साथ शो का इंगेजिंग पावर और भी ज्यादा स्ट्रांग होता जाएगा। इस शो की कहानी कैसी होने वाली है, वह इस उदाहरण से समझ सकते हैं, मान लीजिए किसी बस का एक्सीडेंट हुआ है, जिसमें बहुत सारे लोग जख्मी हो गए हैं।
कुछ लोग कोमा में चले गए हैं, तो कुछ लोगों की मृत्यु भी हो गई है। तो अब इन मरे हुए लोगों के साथ आगे क्या होगा, और जो लोग कोमा में चले गए हैं, उनके साथ क्या होता है, वापस आने के लिए उन्हें क्या-क्या करना पड़ता है, यह सब जानना आपके लिए बहुत ज्यादा इंटरेस्टिंग होगा। पूरा शो आपको खुद से इंगेज रखेगा, आगे क्या होने वाला है, यह जानने के लिए।
कैसी है शो की कनेक्टिविटी
जब आप इस शो को देखना शुरू करेंगे, तो शुरुआत के तीन एपिसोड आपको बहुत ज्यादा इंगेज नहीं कर पाएंगे। शो की कहानी का वर्ल्ड बिल्ड अप होने में थोड़ा सा टाइम लगेगा, लेकिन जब एक बार आप कहानी से जुड़ जाएंगे, तो लास्ट के 3-4 एपिसोड आपको पूरा मजा देंगे।
शो का प्रोडक्शन
इस शो की प्रोडक्शन वैल्यू काफी अच्छी है, शो का एक-एक सीन बहुत अच्छे से एग्जिक्यूट किया गया है, हर एक सीन आपको बांधकर रखने वाला है। जिस तरह से कैरेक्टर्स को रिप्रेजेंट किया गया है, आप हर कैरेक्टर से कनेक्ट हो जाएंगे।
रीजन, क्यों देखना चाहिए आपको यह शो?
अगर आपको एंटरटेनमेंट की दुनिया में एक नया एक्सपीरियंस लेना है, तो यह शो आपके लिए ही बना है। अगर आप इस शो के बारे में पहले से कुछ भी जानते हैं, तब तो पक्का आप यह शो देखेंगे ही, लेकिन अगर आपने पहली बार इस शो का नाम सुना है, तो भी यह शो आपको मस्ट वॉच शो की कैटेगरी में रिकमेंड किया जा रहा है। एकदम फ्रेश कंटेंट आपको इस शो में देखने को मिलेगा, जो आपको एकदम फ्रेश वाला एक्सपीरियंस भी देगा।
शो के निगेटिव पॉइंट
इस शो को देखने के लिए आपको थोड़े से पेशेंस के साथ बैठना होगा, कहानी थोड़ी सी स्लो बेस है, और इसमें एक्शन थ्रिलर की कमी है, तो शो अपने सीन्स के साथ आपको जोड़कर आपके इंट्रेस्ट को पूरी तरह से होल्ड कर लेगा, जिसमें शो कामयाब भी है। शुरुआत के एपिसोड थोड़े से बोरिंग लग सकते हैं कहीं पर, लेकिन आपको आगे का मजा लेने के लिए थोड़ा पेशेंस बनाकर रखना होगा।
निष्कर्ष
अगर आपको एक मिस्टीरियस कहानी को सुलझाने में इंट्रेस्ट है, और आप एक नया एक्सपीरियंस हॉरर मिस्ट्री थ्रिलर और सस्पेंस शो का करना चाहते हैं, तो एक बार इस शो को ट्राय कर सकते हैं, जो आपको बिल्कुल भी निराश नहीं करेगा। शो को IMDb पर 7.6 की रेटिंग मिली है, और माय ड्रामा लिस्ट पर शो को 8.5 की रेटिंग मिली है। मेरी तरफ से इस शो को 5 में से 4 स्टार की रेटिंग दी जाती है।
READ MORE







