Love Reddy OTT: लव रेड्डी ओटीटी रिलीज़ होने के लिए तैयार हैं,नये साल को इस फ़िल्म के साथ बनाये मनोरंजक़

Written by: Anam
Publish On: September 20, 2025 11:30 PM (IST)
love reddy ott release aha tv

मूवी लवर के लिए हैं खुशखबरी अंजन रामचंद्र और श्रवणी कृष्णवेनी स्टारर फिल्म लव रेड्डी 18 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में आई थी, जिसे दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रियाएं मिली, काफी समय से फिल्म ओटीटी रिलीज की चर्चा में थी फ्रेंड्स इस फिल्म का ओटीटी पर इंतजार कर रहे थे, हाल ही में लव रेड्डी का ओटीटी ट्रेलर रिलीज हो गया है जो ओटीटी प्लेटफॉर्म आहा टीवी पर आने वाली है, प्यार मोहब्बत और कशमकश से भरी यह फिल्म एक बार फिर से आपके करीब आने को तैयार है।

लव रेड्डी ओटीटी रिलीज डेट और दिन

सबसे पहले हम बात करें फिल्म की रिलीज डेट की निर्देशक स्मरण रेड्डी द्वारा निर्देशित लव रेड्डी फिल्म 18 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आई थी और अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म आहा टीवी पर आज शुक्रवार 3 जनवरी 2025 को रिलीज की जा रही है। आप अपने नए साल को लव रेड्डी के साथ मनोरंजक बना सकते हैं।

क्या हैं फिल्म की कहानी

अगर आप इस फिल्म की कहानी की एक झलक जानना चाहते हैं तो आपको बता दें कि इस फिल्म की कहानी आंध्र प्रदेश के आसपास के क्षेत्र में रहने वाले दो लड़का लड़की नारायण और दिव्या की कहानी पर आधारित है जहां एक तरफ नारायण(अंजन रामचंद्र) कपड़े की फैक्ट्री में काम करता है।

वहीं दूसरी तरफ हैं दिव्या (श्रवणी कृष्णवेनी) जो एक सरकारी कर्मचारी है इन दोनों की मुलाकात रोज मर्रा बस में ट्रैवल करते समय होती है जब नारायण पहली बार दिव्या को देखता है तो वह इस समय से उसे प्यार करने लगता है।

पहले ऐसा लगता है कि यह सिर्फ एक तरफा प्यार है पर दिन-ब-दिन छोटी-छोटी पलों से यह महसूस होता है कि दिव्या भी उससे प्यार करने लगती है, नारायण हर वो कोशिश करता है जिससे दिव्या उससे प्यार करें छोटी-छोटी चीजों से दिव्या को खुश करने की कोशिश करता है।

पर वह बस वही नहीं करता जो करना चाहिए था और वह सामने से दिव्या से प्यार का इजहार नहीं करता हालांकि उसे कई मौके मिलते हैं पर वह ऐसा नहीं कर पाता पर कहानी में नया मोड़ तब आता है जब दिव्या की सगाई किसी और से होने जा रही होती है।

ट्विस्ट और टर्न से अपनी ओर करती हैं आकर्षित

फिल्म में कुछ ऐसे मोड़ भी आते हैं जहां पर आप इस फिल्म से दूरी नहीं बना पाएंगे, इस फिल्म का एक नया मोड़ था जो कई सवालों को उजागर कर रहा था क्या दिव्या अपनी खुशी से यह शादी करने वाली थी?, क्या दिव्या किसी मजबूरी के चलते यह शादी कर रही थी?

क्या दिव्या नारायण से प्यार ही नहीं करती थी? ऐसे ही कई सवाल इस मोड़ पर आपके मन में आएंगे और इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए आपको यह फिल्म देखनी होगी आगे फिल्म में काफी ट्विस्ट एंड टर्न आएंगे और क्या दिव्या और नारायण एक हो पाएंगे या नहीं यह जानने के लिए आपको यह फिल्म देखनी होगी।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

नेटफिलिक्स ने किया गलती से मिस्टेक निकल आया स्क्विड गेम सीजन 3 की कन्फर्म रिलीजिंग डेट

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment