Maddock Upcoming Movies: क्या अक्षय कुमार और आयुष्मान खुराना “मैडॉक फिल्म्स” के सुपरनैचुरल यूनिवर्स के सबसे खतरनाक विलन होंगे?

Written by: Amir khan
Publish On: September 13, 2025 10:29 PM (IST)
Maddock Upcoming Movies

मैडॉक फिल्म्स एक प्रोडक्शन कंपनी है, जिसे निर्माता-निर्देशक दिनेश विजान द्वारा 2005 में स्थापित किया गया था। मुंबई के निवासी 43 वर्षीय दिनेश विजान को बचपन से ही फिल्मों का शौक था। शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद दिनेश विजान एक बैंक में काम करते थे, पर शुरुआत से ही उनकी रुचि फिल्मों में होने के कारण वे यह काम ज्यादा दिनों तक नहीं कर सके और असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ गए।

2017 में दिनेश विजान ने सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन के साथ “राब्ता” फिल्म बनाई, जिसका बजट 40 से 45 करोड़ रुपये के बीच था। फिल्म की खराब समीक्षा के कारण इसने बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं किया। सैकनिल्क के डेटा के अनुसार, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 39.08 करोड़ रुपये रहा और इसे एक डिजास्टर फिल्म की श्रेणी में गिना गया।

मैडॉक फिल्म्स की शुरुआती फिल्में

फाइंडिंग फेनी

मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले इनकी पहली फिल्म 2014 में रिलीज हुई, होमी अदजानिया के निर्देशन में, जिसका नाम था “फाइंडिंग फेनी”। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, डिंपल कपाड़िया, पंकज कपूर, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर जैसे बड़े बॉलीवुड सितारे शामिल थे। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 63.77 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जिससे मैडॉक फिल्म्स को काफी मुनाफा हुआ।

बदलापुर

मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले 2015 में रिलीज हुई वरुण धवन की फिल्म “बदलापुर” का बजट लगभग 16 से 20 करोड़ रुपये था। इतने कम बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड कुल 81.31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

हिंदी मीडियम

2017 में मैडॉक फिल्म्स ने इरफान खान की “हिंदी मीडियम” और सुशांत सिंह राजपूत की “राब्ता” जैसी फिल्में रिलीज कीं। “राब्ता” 39.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई, जबकि “हिंदी मीडियम” ने बॉक्स ऑफिस पर 334.06 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की।

स्त्री, लुका छुपी, अर्जुन पटियाला

2018 में अमर कौशिक के निर्देशन में बनी राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म “स्त्री” ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया और यह उस साल की बेस्ट फिल्मों में शामिल हुई। इसी साल “लुका छुपी” और “अर्जुन पटियाला” नाम की दो अन्य फिल्में रिलीज की गईं, जिनमें से “लुका छुपी” हिट रही, पर “अर्जुन पटियाला” फ्लॉप रही।

मेड इन चाइना, बाला

2019 में मैडॉक फिल्म्स ने “बाला” और “मेड इन चाइना” नाम से दो फिल्में रिलीज कीं। इनमें से “बाला” ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया और हिट रही, जबकि “मेड इन चाइना” 12.81 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर फ्लॉप साबित हुई।

लव आजकल, अंग्रेजी मीडियम

2020 में इम्तियाज अली की “लव आजकल” रिलीज हुई, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। इसी साल “अंग्रेजी मीडियम” भी रिलीज हुई और यह भी फ्लॉप रही। वर्ष 2020 मैडॉक फिल्म्स के लिए ज्यादा अच्छा साबित नहीं हुआ।

रूही, मिमी, शिद्दत, हम दो हमारे दो

2021 में इनकी चार फिल्में रिलीज हुईं, जिनमें से “मिमी” को छोड़कर बाकी सभी फिल्में फ्लॉप रहीं।

दसवीं, भेड़िया

2022 में मैडॉक फिल्म्स ने अभिषेक बच्चन की “दसवीं” को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया। दूसरी फिल्म “भेड़िया” थी, जो सिनेमाघरों में आई। इन दोनों ने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया।

चोर निकल के भागा, ज़रा हटके ज़रा बचके, सजनी शिंदे का वायरल वीडियो

“चोर निकल के भागा” को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। “सजनी शिंदे का वायरल वीडियो” फ्लॉप रही, जबकि “ज़रा हटके ज़रा बचके” हिट रही।

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया, मर्डर मुबारक, मुंज्या, स्त्री 2

इन सभी फिल्मों ने मैडॉक फिल्म्स को मालामाल कर दिया। साल 2024 इस प्रोडक्शन कंपनी का सबसे ज्यादा प्रॉफिट करने वाला साल रहा।

मैडॉक फिल्म्स की आने वाली फिल्में

तेहरान, स्काईफोर्स, छावा

मैडॉक फिल्म्स की आगामी फिल्मों में “तेहरान”, “स्काईफोर्स”, और “छावा” शामिल हैं।

मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स आगामी 5 फिल्में

“स्त्री 2” के बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने के बाद किसी ने भी यह नहीं सोचा था कि “पठान”, “वॉर”, “जवान” जैसी फिल्मों को “स्त्री 2” टक्कर दे सकती है। राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर और पंकज त्रिपाठी की कमाल की एक्टिंग ने सभी को चौंका दिया था। सोशल मीडिया पर बस एक ही नाम चलता दिखाई दिया था और वह था “स्त्री 2″। “स्त्री 2” की सफलता के बाद अब मैडॉक फिल्म्स का सुपरनैचुरल यूनिवर्स भारत का सबसे बड़ा यूनिवर्स बन चुका है।

यह स्पाई यूनिवर्स को पूरी टक्कर देने का दम रखता है। आज हम आपको बताएंगे मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की आगामी फिल्मों के बारे में, जो बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

अब तक कितनी फिल्में आई हैं मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की

सबसे पहली फिल्म थी “स्त्री”, जो 2018 में आई थी। जब “स्त्री” फिल्म रिलीज की गई थी, तब मेकर्स का कोई प्लान नहीं था इसे यूनिवर्स बनाने का। मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की दूसरी फिल्म थी “रूही”, जिसमें राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। “रूही” फिल्म ने कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखाया था। यही वजह थी कि “रूही” को मैडॉक ने अपने यूनिवर्स से बाहर निकाल दिया।

मैडॉक यूनिवर्स की तीसरी फिल्म थी “भेड़िया”, जिसमें वरुण धवन के साथ कृति सेनन नजर आई थीं। “भेड़िया” फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर उतनी सफलता नहीं मिली, जितनी यह फिल्म डिजर्व करती थी। पर “भेड़िया” को ओटीटी पर बहुत पसंद किया गया था। अगली फिल्म थी “मुंज्या”, जो इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने सबको चौंका दिया था। कम बजट होने के बावजूद फिल्म ने बहुत कमाई की थी।

मैडॉक यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म थी “स्त्री 2”, जो इस साल रिलीज हुई और इसने बॉक्स ऑफिस पर खूब तहलका मचाया और शानदार कमाई भी की।

मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स आगामी 5 फिल्में

1-वैम्पायर ऑफ विजय नगर

यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म होने वाली है। फिल्म की मुख्य भूमिका में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना नजर आएंगे। खबरों के अनुसार, आयुष्मान खुराना इस फिल्म में वैम्पायर की भूमिका निभाएंगे और लोगों का खून चूसते दिखाई देंगे। ऐसा लगता है कि आयुष्मान खुराना मैडॉक यूनिवर्स के विलेन के रूप में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन “स्त्री 2” के अमर कौशिक करेंगे। अभी तक बॉलीवुड में वैम्पायर पर कोई अच्छी फिल्म नहीं बनी है। पर अब मैडॉक यूनिवर्स इस पर एक कमाल की फिल्म लाने वाला है। खबरों के अनुसार, इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

2-भेड़िया 2

“भेड़िया 2” में हमें एक बार फिर से वरुण धवन मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे, जिन्होंने इसके पहले पार्ट में काफी अच्छा काम किया था। इस बार “भेड़िया 2” का बजट पहले से भी ज्यादा होगा, ताकि वीएफएक्स के मामले में कोई कमी न रहे। “भेड़िया 2” को 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

3-मुंज्या 2

“मुंज्या 1” को दर्शकों ने सर-आंखों पर बिठा लिया था, जिसमें मुंज्या मुन्नी के प्यार में पागल हो गया था। “मुंज्या 2” की शूटिंग 2026 में शुरू की जाएगी। “मुंज्या 2” में हमें वही पुराने किरदार दोबारा दिखाई देंगे, जिसमें मुंज्या दोगुनी ताकत के साथ वापस लौटेगा। मुंज्या अभी भी मुन्नी के प्यार में पागल दिखाया जाएगा। अब बेला तो विदेश जा चुकी है, तो क्या पार्ट 2 में मुंज्या भी विदेश जाता दिखाई देगा? यह देखने में मजा आने वाला है।

4-अनटाइटल्ड फिल्म

मैडॉक यूनिवर्स की एक अनटाइटल्ड फिल्म, जिसमें अक्षय कुमार विलेन की भूमिका में दिखाई देंगे। अक्षय कुमार मैडॉक यूनिवर्स के थानोस होने वाले हैं। उन्हें रोकने के लिए मैडॉक यूनिवर्स को एक साथ आना पड़ेगा। अगर आपने “स्त्री 2” देखी होगी, तो आपको पता होगा कि उसमें अक्षय कुमार का जबरदस्त कैमियो देखने को मिला था। अक्षय कुमार ने राजकुमार राव को सरकटा को मारने का तरीका भी बताया था। फिल्म के अंत में अक्षय कुमार को सरकटा की शक्तियां हासिल करते दिखाया गया था। अक्षय कुमार ने सबको पागल बनाकर आसानी से सरकटा की शक्तियों को हासिल कर लिया।

5-स्त्री 3

नंबर पांच पर जो फिल्म है, उसका नाम है “स्त्री 3″। इसकी स्क्रिप्ट पूरी तरह से तैयार कर ली गई है। इसे 2025 में फ्लोर पर उतार दिया जाएगा।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Tomb Raider Netflix Series Review: खुखार शैतानों के बीच, एक अकेली लड़की का खतरनाक मिशन!”

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Leave a Comment