Maeri Series Review: एक औरत की शक्ति का असली अनुभव कराती यह सीरीज

Written by: Amir khan
Publish On: September 17, 2025 10:19 PM (IST)
Maeri WEB SERIES Review HINDI

मारी नाम की ZEE5 पर एक वेब सीरीज रिलीज की गई है। जिसके 7 छोटे-छोटे एपिसोड हैं। यह वेब सीरीज आपको मॉम श्रीदेवी की फिल्म की याद दिलाती है। जिसमें एक बच्चे के साथ कुछ ऐसा हो जाता था, जो नहीं होना चाहिए था।

डायरेक्टर साहब ने सीरीज के माध्यम से यह दिखाने की कोशिश की है, कि हमारा समाज किस तरह से इन सब चीजों को देखता है। मारी सीरीज में कानून, पुलिस, कोर्ट, मीडिया सब की सच्चाई खुलकर दिखाई गई है।

सबसे अच्छी बात सीरीज की यह है, कि सीरीज में यह दिखाया गया है कि जब ऐसा हादसा किसी के घर पर हो जाता है, तब घर पर क्या सिचुएशन होती है। एक नॉर्मल फैमिली यही चाहती है कि घर की बात घर पर ही रहे, बाहर न निकले। इन सभी चीजों को यह सीरीज बारीकी से दिखाने की कोशिश करती है।

क्या हमारा लॉ सिस्टम इतना मजबूत है कि इस तरह के केस से जूझ रही फैमिली को आगे आने पर सपोर्ट करेगा, या इनको और जलीलत का सामना करना होगा, आइए करते हैं सीरीज का पूरा रिव्यू।

कहानी

कहानी एक लड़की की है, जिसके साथ चार लोगों ने दुष्कर्म किया है। इस खौफनाक और दर्दनाक घटना के बाद लड़की की मां अदालत में उसको इंसाफ दिलाने के लिए लड़ती है, पर कानून के कमजोर पड़ने के साथ इंसाफ की देवी उसे जस्टिस नहीं दिला पाती।

लड़की की मां इंसाफ के लिए दर-दर भटककर चुनौतियों का सामना करती है, पर इसे कहीं से भी इंसाफ नहीं मिलता। जब एक मां की सारी उम्मीदें अपनी लड़की को जस्टिस दिलाने के लिए खत्म हो जाती हैं, तब वह खुद खड़ी हो जाती है अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए।

तारा अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए अपराधियों से लोहा लेने के लिए निकल पड़ती है। अपने बढ़ते कदम के साथ एक सहमी हुई औरत अपराधियों से लड़ने की तो सोच लेती है, पर क्या तारा अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने में कामयाब रहती है। यह अपराधियों को मार गिराती है या नहीं, यह सभी कुछ आपको इस सीरीज में देखने को मिलेगा।

सीरीज के पॉजिटिव और नेगेटिव पॉइंट

तारा जब अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए निकलती है, तब आपको इस सीरीज में बहुत सारा सस्पेंस और थ्रिलर एक साथ देखने को मिलता है। यह एक डीसेंट वेब सीरीज है, जो आपके दिमाग को हिलाने में पूरी तरह से कामयाब रही है। डायरेक्टर साहब ने सीरीज के हर एक एंगल को इस तरह से अनप्रेडिक्टेबल करके प्रेजेंट किया है, कि आपको अंदाजा भी नहीं लगता कि आगे तारा क्या करने वाली है। सीरीज के माध्यम से यह भी समझाया गया है कि एक मां अपनी बेटी की रक्षा के लिए क्या-क्या कर सकती है। सीरीज में कुछ ऐसे इमोशनल एंगल हैं, जिनको देखकर आपकी आंखों में आंसू भी आ सकते हैं।

इस सीरीज को देखकर आपको एक औरत की ताकत का अंदाजा होगा कि जब एक औरत अगर अपने पर आ जाए, तो किसी भी तरह की बाधाओं का सामना करके सच पर विजय प्राप्त कर सकती है।

शो की कमियों की बात की जाए, तो शो में जो इंटेंसिटी और इमोशन फील होना चाहिए, वह हम फील नहीं कर पाते। कलाकारों की एक्टिंग कुछ खास नहीं है, इसके साथ ही स्क्रीनप्ले थोड़ा कमजोर है। बस इन सभी सीन से आपको कहानी की गंभीरता जोड़कर रखती है। सीरीज की कास्टिंग ठीक से नहीं की गई है, जो आपको सीरीज देखकर पता लगेगा।

अविनाश ने बहुत अच्छी-अच्छी मराठी फिल्मों में काम किया है, पर वह इस सीरीज में उतना अच्छा परफॉर्म करते नजर नहीं आ रहे। जिस तरह से यह शो क्रिमिनल एक्टिविटी के अंदर चला जाता है, वह थोड़ा अनरियलिस्टिक फील कराता है। सेंसिटिव टॉपिक होने की वजह से दर्शक यही चाहता है कि इंसाफ हो और इस इंसाफ को देखने के लिए वह आगे के एपिसोड देखना चाहता है।

निष्कर्ष

सीरीज की एडिटिंग बहुत अच्छे से की गई है, कहीं पर भी आपको यह सीरीज बोर नहीं करती है, पूरी तरह से बांधकर रखती है। अगर आप इस तरह की सीरीज देखने के शौक रखते हैं, तब आप इसे ZEE5 के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कर सकते हैं। फिल्मी ड्रिप की तरफ से इस सीरीज को 5 में से 2.5 दिए जाते हैं।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Agni Movie Review: पुलिस और दमकल कर्मचारी,क्या मिलकर खोल पाएंगे जानलेवा अग्नि घटनाओं के पीछे के राज?

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment