Night Riders Trailer: मिन्नल मुरली और क्रिश के बाद नए सुपर हीरो की एंट्री।

Written by: Arslan
Publish On: September 19, 2025 10:22 PM (IST)
malyalam movie night Riders trailer breakdown

मलयालम इंडस्ट्री की ओर से एक नई और शानदार फिल्म का ट्रेलर, 21 दिसंबर 2024 को रिलीज़ किया गया है, जिसका नाम ‘नाइट राइडर्स’ है। इसे एकदम हॉलीवुड स्टाइल में प्रेजेंट किया गया है।

फिल्म का डायरेक्शन नौफल अब्दुल्ला ने किया है। मूवी के मुख्य किरदार में हमें ‘मैथ्यू थॉमस’ नज़र आते हैं, जिन्होंने साल 2023 में आई ‘थलापति विजय’ की फिल्म लियो में भी काम किया था।

क्या हो सकती है फिल्म की कहानी

डायरेक्टर नौफल अब्दुल्ला ने अपनी फिल्म के ट्रेलर को इस तरह से रिलीज़ किया है, जिसमें इसकी कहानी का ज़रा भी अंदाज़ा नहीं लगाया जा सकता। हालांकि अनुमान लगाया जाए तो, ट्रेलर देखकर हमें यह फिल्म उस तरह की कहानी पर बेस्ड लग रही है, जो पुरानी पौराणिक कथाओं में मौजूद कैरेक्टर को जिंदा करती है। साथ ही बुराई से लड़ने वाले अच्छे हीरो की भी झलक दिखती है। फिल्म पूरी तरह से एक्शन पैक लग रही है।

बीते दिनों जिस तरह से मलयालम इंडस्ट्री भारतीय सिनेमा पर छाई हुई है, उसे देखकर तो यही कहा जा सकता है कि फिल्म नाइट राइडर्स भी दर्शकों को बेहतरीन सिनेमा एक्सपीरियंस प्रदान करेगी।

फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक

बात करें इसके बीजीएम की, तो यह सुनने में काफी हाई क्वालिटी का लग रहा है, जो बड़ी-बड़ी हॉलीवुड फिल्मों से सीधी टक्कर लेने में कामयाब होता दिखाई दे रहा है।

दमदार वीएफएक्स

जैसा कि आप जानते हैं, किसी भी सुपर हीरो या फिर साइंस फिक्शन कैटेगरी की फिल्म के लिए उसका सीजीआई इफेक्ट काफी हाई क्वालिटी होना चाहिए, जिससे दर्शकों को यह बिल्कुल भी नकली न फील हो। नाइट राइडर्स इस मामले में भी पूरे नंबर ले जाती है।

अद्भुत सिनेमैटोग्राफी

जिस तरह से फिल्म के पहले ट्रेलर में स्पेशल इफेक्ट्स का इस्तेमाल दिखाया गया है, उसे देखकर तो यही लग रहा है कि इसके हर एक सीन को चुन-चुन कर लिखा और बनाया गया है, जो आपको एक बेहतरीन सिनेमा एक्सपीरियंस, ज़रूर प्रदान करेगी।

फिल्म की हिंदी डबिंग

जिस तरह से पूरे भारत में साउथ फिल्मों का क्रेज़ बढ़ता चला जा रहा है, उसे देखकर तो यही लग रहा है कि इस फिल्म को भी तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ के साथ-साथ हिंदी में भी ज़रूर रिलीज़ किया जाएगा।

नाइट राइडर्स रिलीज़ डेट

फिलहाल इसके ट्रेलर में फिल्म की रिलीज़ डेट कंफर्म नहीं की गई है। फिल्मी ड्रिप के अनुसार, इसे सन 2025 के फरवरी माह तक रिलीज़ कर दिया जाएगा।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Fake Profile Netflix Review: आगयी डिसाइटफुल लव जैसी एक और सीरीज,सिर्फ एडल्ट कॉन्टेन्ट वालों के लिए

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment