ऐसे मराठी शो जो आपकी जिंदगी को पूरी तरह से बदल देंगे, एक बार जरूर देखें

Written by: Arshi
Publish On: September 16, 2025 3:55 PM (IST)
Marathi must watch web series on internet

मराठवाड़ा

ये मराठी वेब सीरीज आपको कोरी पाटी प्रोडक्शन नाम की यूट्यूब चैनल पर देखने को मिल जाएगी। एक बेहतरीन वेब सीरीज है। इस सीरीज का बजट भले ही बहुत कम है लेकिन इसका कंटेंट एकदम हाई क्वालिटी का है जो आपको पूरा एंटरटेन करने वाला है।इस शो के आपको टोटल 6 से 7 एपिसोड देखना होंगे।जिनकी कहानी मोटिवेट करने वाली है।

समान्तर

2020 में आयी इस मराठी वेब सीरीज के आपको दो सीजन देखने को मिलेंगे, जिनका डायरेक्शन दो अलग-अलग डायरेक्टर्स ने किया है और दोनों ही अपनी अपनी जगह बेहतरीन है लेकिन दोनों को अगर कंपेयर किया जाए तो पहला सीजन बेस्ट है।शो की कहानी कुमार महाजन नाम की एक शख्स के चारों ओर घूमती है जो अपनी किस्मत बदलने के लिए एक नई खोज पर निकलता है।ये शो देखकर आपकी किस्मत भी पूरी तरह से बदलने वाली है।इस शो की imdb रेटिंग है 8.3/10।

बदली

प्लैनेट मराठी नाम के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आपको यह मराठी वेब सीरीज देखने को मिल जाएगी जिसकी कहानी एक ऐसे स्कूल टीचर पर आधारित है जिसको अपनी ड्यूटी करने के लिए बदली नाम के गांव में जाना पड़ता है। जहाँ उसे कई बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिसमें से एक परेशानी होती है स्कूल में बच्चों का ना होना।स्कूली शिक्षा के लिए एक अच्छे मेसेज वाला शो है ये।इस शो की imdb रेटिंग है 9.1/10।

बी ई रोजगार

2022 में रिलीज़ हुई ये भी मराठी भाषा की वन ऑफ द बेस्ट वेब सीरीज है जिसकी कहानी तीन बैचलर्स पर आधारित है जो अच्छे दोस्त हैं जिन्होंने इंजीनियरिंग की हुई है लेकिन उनके पास कोई भी ढंग की जॉब नहीं है और तीनों अपनी अपनी लाइफ में फाइनेंशियल प्रोबलम से जूझ रहे हैं।लेकिन इन तीनों की लाइफ तब बदल जाती है जब यह एक एग्रीकल्चर से रिलेटेड ऐसा प्रोडक्ट बनाते हैं जिससे यह पूरी तरह से फेमस हो जाते हैं। इनोवेशन वाली एक कहानी है जो आपको नया करने के लिए प्रोत्साहित करती है।इस शो की imdb रेटिंग है 9.2/10।ये शो आपको भारतीय डिजिटल पार्टी नाम के यूट्यूब चैनल पर देखने को मिल जाएगा।

परीज

ये एक मराठी वेब सेरीज है जिसको 31 अगस्त 2021 को प्लैनेट मराठी नाम के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था।इस शो की कहानी थ्रिलर और एक्शन से भरी हुई है। जिसके टोटल 6 एपिसोड है और अगर इसकी आईएमडीबी रेटिंग के बाद की जाए तो 8.7 स्टार की रेटिंग इस शो को मिली है। वन ऑफ़ द बेस्ट मराठी वेब सीरीज है जिसे आपको एक बार जरूर देखना चाहिए अच्छे एक्सपीरियंस के लिए।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

पुष्पा 2: द रूल- ट्रेलर ने मचाया धमाल, अल्लू अर्जुन का दमदार अवतार!

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Leave a Comment