कोरिया की एक मेलो मूवी नाम की रोमांटिक कॉमेडी सीरीज जिसके 10 एपिसोड को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है। हर एपिसोड का टाइम 60 मिनट के करीब होगा। सीरीज की मेंन फीमेल लीड “पार्क बो यंग” का डायरेक्टर बनने का सपना है
डायरेक्टर बनने की इस जर्नी में इसके पिता इनका सहयोग करते हैं क्योंकि वह पहले से ही फिल्म लाइन से जुड़े हुए हैं कुछ समय बाद “किम मू-बी”शो के में लीड चोई वू-शिक से मिलती है धीरे-धीरे इन दोनों में प्यार हो जाता है।
अब क्या किम मू-बी यह अपने सपनों को पूरा कर पाती भी है या नहीं और इन दोनों का प्यार आगे किस तरह से बढ़ता है यही सब हमें इस पूरी सीरीज में देखने को मिलेगा।
जिसे 14 फरवरी 2025 से नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कर दिया गया है। वहीं अगर इसकी रिलीजिंग टाइमिंग की बात की जाए तो ये 14 फरवरी 2025 को सुबह 5:30 बजे नेटफ्लिक्स पर देखने को मिल गया। इस कोरियन सीरीज की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे हिंदी डबिंग के साथ भी रिलीज किया गया है।
शो के पोस्ट प्रोडक्शन में पूरे 5 महीनों का टाइम लग गया क्योंकि शो की शूटिंग को 31 अगस्त 2024 को कंप्लीट कर ली गयी थी। जिसकी जानकारी पार्क बो यंग ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से दी थी।
बात की जाए अगर इंस्टाग्राम अकाउंट की तो 2.6 मिलियन के फॉलोअर हैं वहीं अगर हम चोई वू-शिक के इंस्टाग्राम अकाउंट देखें तो इनके इंस्टाग्राम पर 9 मिलियन के फॉलोअर हैं इससे एक अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह दोनों दुनिया भर में कितना फेमस हैं और उनकी फैन फॉलोइंग कितनी है यही वजह है कि इस सीरीज पर दुनिया भर के टीन ऐंजर की नज़र है।
अगर आप भी इस प्यार भरे सफर में शामिल होना चाहते हैं तब आप इसे 14 फरवरी 2025 से हिंदी डब के साथ नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
क्या आपकी शादी होने वाली है? ज़रूर देखें ज़ी5 की नई फिल्म मिसेज़।







