नेटफ्लिक्स की ओर से इस वैलेंटाइन के दिन यानी 14 फरवरी 2025 को मेलो मूवी नाम का एक रोमांटिक कॉमेडी कोरियन ड्रामा सीरीज रिलीज की गई है।
स्टार्ट अप, बिग माउथ जैसी फिल्में बनाने वाले “ओह चुंग-ह्वान” ने इसका निर्देशन किया है। मेलो मूवी में हमें टोटल 10 एपिसोड देखने को मिलते हैं, जिनकी लंबाई की बात करें तो यह सभी एपिसोड 60 मिनट के हैं।
मेलो मूवी एपिसोड के नाम
1- आई विल बिकम सीनिक वेन डॉन कम्स
2- वाय सो सीरियस
3- कीप योर फ्रेंड्स क्लोज बट योर्स
4- इट्स नॉट योर फॉल्ट
5- नो वन कैन प्रिपेयर यू फॉर द लव
6- हैप्पी एंडिंग इज माइन
7- थैंक्स फॉर द एडवेंचर नाउ गो हैव
8- ऑल यू नीड इज लव
9- वी वर लाइक स्ट्रेंजर्स हू नो इच अदर
10- लाइफ इज ब्यूटीफुल मैग्निफिसेंट थिंग्स
मेलो मूवी कास्ट
चोई वू-शिक
पार्क बो-यंग
ली जुन-यंग
जीन सो-नी
मेलो मूवी रिव्यू
कहानी की शुरुआत किम म्यू-बी (पार्क बो-यंग) से होती है, जो एक छोटी बच्ची के रूप में दिखाई गई है। इसे झगड़ा करना और अकेले रहना पसंद है। यह सभी से अपने माता-पिता के बारे में छिपाती है।
कोई अगर इसके माता-पिता के बारे में पूछता है, तब किम म्यू-बी कहती है कि वे मर गए हैं। हालांकि इसके माता-पिता अभी जिंदा हैं। किम म्यू-बी के पिता फिल्में बनाते हैं, अपने काम में व्यस्त होने की वजह से यह अपना वक्त किम म्यू-बी को नहीं दे पाते।
दूसरी ओर एक छोटा बच्चा ग्योम (चोई वू-शिक), जिसे फिल्मों का बहुत शौक है। यह फिल्मों में ही जिंदगी को ढूंढता है। सीरीज में जो समय दिखाया गया, वह वीडियो कैसेट का दौर है।
ग्योम का एक बड़ा भाई भी है, जिसके साथ वह अच्छा समय बिताता है। वीकेंड पर दोनों भाई बियर के साथ फिल्मों को इंजॉय करते हैं। जिसे देखकर अहसास होता है कि हर किसी की जिंदगी में एक ऐसा भाई होना चाहिए, जिसके साथ हर तरह की बातों को शेयर किया जा सके।
ग्योम और म्यू-बी दोनों एक ही फिल्म डायरेक्टर के पास काम करने लगते हैं। म्यू-बी को ग्योम बिल्कुल भी पसंद नहीं, क्योंकि यह बहुत खुश रहता है और हर समय लोग इसी की बातें करते रहते हैं। यह हमेशा लोगों के बीच घिरा रहता है। ग्योम एक सॉफ्ट दिल वाला अच्छा इंसान है।
पहला एपिसोड कब नजरों के सामने से निकल जाता है, पता ही नहीं चलता। ग्योम और म्यू-बी के किरदार में उतना पावर है कि इनसे दर्शक आसानी से जुड़ाव महसूस कर सकते हैं।
जहां ग्योम अच्छी एक्टिंग न कर पाने के कारण हीरो तो नहीं बन पाता, पर म्यू-बी एक डायरेक्टर बन जाती है। इन दोनों के प्यार, फिर ब्रेकअप, ग्योम का क्रिटिक बनना, यहां डायलॉग के साथ-साथ इमोशन को फील कराया गया है, जो देखने में काफी सुखद अनुभव देता है।
ये दस घंटे लंबी सीरीज है, जिसे एक लंबे समय के बाद खत्म किया जा सकता है। जिन लोगों को के-ड्रामा देखना पसंद है, यह उनके लिए इस वैलेंटाइन पर एक परफेक्ट सीरीज होने वाली है।
कैरेक्टर परफॉर्मेंस के साथ सीरीज का डायरेक्शन काफी अच्छा है। कहानी अपने क्लाइमेक्स में इमोशनल फील कराकर आंखों से आंसू बहाने पर मजबूर कर देती है।
ग्योम के पांच साल तक गायब रहना, इन पांच साल में यह एक बार भी म्यू-बी से मिलने की कोशिश नहीं करता, जबकि म्यू-बी से तो यह बहुत प्यार करता है। उधर म्यू-बी भी अपनी जिंदगी में व्यस्त हो जाती है, पर सिंगल रहती है। आखिर इसने क्यों नहीं ग्योम से बात करने की कोशिश की, यह सब कुछ जानने के लिए आपको यह सीरीज देखनी होगी।
रेटिंग 3/5
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Pyaar Testing Episode 8: जाने सातवें एपिसोड की रिलीज डेट और दिन।







